IND vs SL: मुश्किल पिच पर छाए बिहार के लाल, वैभव सूर्यवंशी ने रखी बुनियाद, ईशान किशन ने खड़ा किया रनों का पहाड़
Ramayana Controversy: रणबीर के राम के किरदार पर मुकेश खन्ना ने उठाए सवाल; बोले- सलमान, अमिताभ और रजनीकांत बना दिया
Ramayana Controversy: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ को लेकर चर्चा जारी है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। अब एक्टर मुकेश खन्ना ने फिल्म में राम के किरदार को दिखाने के तरीके पर सवाल उठाए हैं।
राम के एक्शन रूप पर आपत्ति
मुकेश खन्ना ने बताया कि फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद उन्हें क्या बात पसंद नहीं आई। उन्होंने कहा कि फिल्म में श्रीराम को ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ के बजाय ज्यादा एक्शन करने वाले किरदार के तौर पर दिखाया गया है। उनके मुताबिक, श्रीराम की पहचान सिर्फ एक योद्धा के तौर पर नहीं, बल्कि उनके धैर्य, विनम्रता और मर्यादा से भी जुड़ी है। मुकेश ने खास तौर पर उस सीन का जिक्र किया, जिसमें श्रीराम पेड़ पर चढ़कर तीर चलाते दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि रामायण में उन्होंने श्रीराम को इस तरह लड़ते हुए नहीं देखा है।
बोले- राम को स्टार जैसा बना दिया
मुकेश खन्ना ने रणबीर कपूर के किरदार पर अपनी बात रखते हुए कहा, “आपने उनको सलमान खान, अमिताभ बच्चन और रजनीकांत बना दिया है। नहीं साहब, राम राम हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम।” उन्होंने कहा कि श्रीराम मुस्कुराते थे और समुद्र के सामने भी हाथ जोड़कर रास्ता देने की बात करते थे। मुकेश ने यह भी कहा कि अगर श्रीराम को सिर्फ एक्शन हीरो की तरह दिखाया जाएगा, तो उन्हें यह तरीका सही नहीं लगेगा। उन्होंने सवाल किया कि अगर श्रीराम इसी तरह लड़ते थे, तो फिर उन्हें वानर सेना की मदद की जरूरत क्यों पड़ती?
VFX को लेकर भी कही बात
मुकेश खन्ना ने फिल्म में इस्तेमाल किए गए VFX और स्पेशल इफेक्ट्स को लेकर भी अपनी राय दी। उनका कहना है कि ज्यादा VFX से फिल्म विदेशों में लोगों को पसंद आ सकती है और इसकी तुलना ‘स्टार वॉर्स’ जैसी फिल्मों से भी की जा सकती है। हालांकि, उनके मुताबिक भारत में दर्शक फिल्म को अपनी आस्था और भगवान राम की छवि के हिसाब से देखेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय दर्शकों के लिए सिर्फ बड़े स्पेशल इफेक्ट्स मायने नहीं रखते, बल्कि यह भी जरूरी है कि भगवान राम को किस तरह दिखाया गया है।
यह भी पढे़- 'रामायण' में भगवान राम बनने के लिए रणबीर कपूर की पूरी तैयारी, बोले- 'यह रोल नहीं, जिम्मेदारी है'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










