ज्योतिषी उन्हें US का राष्ट्रपति भी बन सकते हैं, सचिवालय की योजनाओं को लेकर कनिमोझी ने विजय का उड़ाया मज़ाक
डीएमके सांसद कनिमोझी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ की नई सचिवालय बनाने की योजना पर तीखा तंज कसा। उन्होंने इस कदम को मुख्यमंत्री के ज्योतिषी से जोड़ते हुए मज़ाक उड़ाया और कहा कि हो सकता है कि ज्योतिषी उन्हें अमेरिका का राष्ट्रपति बनाने की भी योजना बना रहे हों। कनिमोझी ने मंगलवार को DMK के एक कार्यक्रम में ये बातें कहीं। उन्होंने ज्योतिषी 'रिकी राधन पंडित वेट्रिवेल' के साथ मुख्यमंत्री के जुड़ाव पर तंज कसते हुए उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं का मज़ाक उड़ाया। 1,200 एकड़ में बनने वाले नए सचिवालय कॉम्प्लेक्स की योजनाओं का ज़िक्र करते हुए DMK सांसद ने कहा मुझे नहीं पता कि ज्योतिषी ने उनसे क्या कहा लेकिन वे एक नई विधानसभा बनाने जा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने मज़ाक करते हुए कहा कि हो सकता है ज्योतिषी ने विजय से कहा हो कि समुद्र को देखने से ही वह मुख्यमंत्री बन गए थे और उसे दोबारा देखने से वह प्रधानमंत्री बन सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: उदयनिधि स्टालिन ने TVK पर चुनावी वादे न निभाने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया
कनिमोझी ने कहा समुद्र के सामने वाले ऑफ़िस में जाने से पहले वह मुख्यमंत्री हैं। उस ऑफ़िस में जाने के बाद, शायद वह प्रधानमंत्री बनने की इच्छा रखेंगे। अपनी बात में तंज कसते हुए कनिमोझी ने कहा कि ज्योतिषी विजय को राष्ट्रपति बनने के लिए "सीधे अमेरिका भेजने से पहले दिल्ली में ताजमहल या हिमालय देखने की सलाह भी दे सकते हैं। नए सचिवालय के लिए विजय की योजनाओं ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। 1,200 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रस्तावित प्रोजेक्ट को चेन्नई के तटीय इलाके पट्टिनापक्कम में तमिलनाडु हाउसिंग बोर्ड की ज़मीन पर बनाने की योजना है। इस प्रोजेक्ट को न सिर्फ़ राजनीतिक विरोध का सामना करना पड़ा है, बल्कि पट्टिनापक्कम और आस-पास के इलाकों में रहने वाले मछुआरा समुदायों ने भी इसका विरोध किया है।
इसे भी पढ़ें: INDIA Alliance Meeting | चुनाव आयोग के खिलाफ रणनीति बनाने दिल्ली में जुटेगा 'इंडिया' गठबंधन, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के प्रस्ताव पर होगी चर्चा
1,500 से ज़्यादा मछुआरा परिवार इस ज़मीन का इस्तेमाल नावों को खड़ा करने, मछली पकड़ने वाले जाल की मरम्मत करने और उन्हें सुखाने, मछलियाँ सुखाने और रोज़ाना बाज़ार लगाने जैसे कामों के लिए करते हैं। जहाँ मछुआरों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रोजेक्ट आगे बढ़ा तो वे बड़े पैमाने पर विरोध करेंगे, वहीं पट्टिनापक्कम और मरीना लूप रोड इलाके के निवासियों का कहना है कि यह ज़मीन उनकी आजीविका और पारंपरिक जीवनशैली से गहराई से जुड़ी हुई है। कनिमोझी की बातों ने उस विवाद को फिर से हवा दे दी है जो मई में विजय के अपने ज्योतिषी पंडित वेट्रिवेल को 'ऑफ़िसर ऑन स्पेशल ड्यूटी' (OSD) नियुक्त करने के फ़ैसले के बाद शुरू हुआ था। 10 मई को पद संभालने के दो दिन बाद, विजय ने वेट्रिवेल को OSD नियुक्त किया। इस नियुक्ति की DMK, विदुथलाई चिरुथाइगल काची (VCK), CPI(M) और CPI ने आलोचना की।
Ankit Baliyan Murder Case: सिंगर अंकित बालियान का असली कातिल पकड़ा गया, गोगी गैंग का रोहित लाडला गिरफ्तार
प्रसिद्ध सिंगर अंकित बालियान की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता रोहित उर्फ लाडला गोगी गैंग से जुड़ा है और अब पुलिस की गिरफ्त में है.
The post Ankit Baliyan Murder Case: सिंगर अंकित बालियान का असली कातिल पकड़ा गया, गोगी गैंग का रोहित लाडला गिरफ्तार appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi










