कच्छ: मौत के कुएं में चल रहा था खतरनाक स्टंट, अचानक फिसल गई बाइक, वायरल हुआ खौफनाक Video
कच्छ के मोटा यक्ष लोक मेले में 'मौत के कुएं' के अंदर बुलेट पर स्टंट के दौरान बड़ा हादसा हो गया. स्टंट कर रहा एक राइडर अचानक बाइक से नीचे गिर गया, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया. हादसे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन ने घटना की पुष्टि की और बताया कि हादसे में राइडर घायल हुआ है. उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. देखिए हादसे का पूरा वीडियो और जानिए क्या हुआ था.
मां को घर से बाहर करना चाहता था बेटा, पर कोर्टरूम में पलट गया पूरा 'खेल', बहू भी हो गई बेदखल
दिल्ली हाई कोर्ट ने संपत्ति विवाद में अहम फैसला सुनाते हुए साफ किया कि सिर्फ किसी घर में रहने या उसके निर्माण और मरम्मत में पैसे लगाने से बेटे को अपने आप सह मालिकाना हक नहीं मिल जाता. करावल नगर के एक मामले में बेटे और उसकी पत्नी ने मां के घर पर अपना अधिकार जताया था. बेटे का दावा था कि उसने जमीन खरीदने में 1.5 लाख रुपये और मकान निर्माण में 60 हजार रुपये दिए थे. हालांकि, वह इन भुगतानों का कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर सका. कोर्ट ने दोनों को मकान खाली करने और लगाए गए ताले हटाने का निर्देश दिया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18










