Responsive Scrollable Menu

Beauty and Wellness: महानगरों से आगे बढ़ रहा ब्यूटी बाजार, टियर-2 और टियर-3 शहरों पर सुमित इसरानी ने बताया प्लान

भारत के ब्यूटी और वेलनेस बाजार में महानगरों के साथ अब छोटे और मध्यम शहरों की भूमिका भी तेजी से बढ़ रही है। इसी बदलते बाजार को देखते हुए गीतांजलि सैलून ने रायपुर में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। कंपनी के मुताबिक, टियर-2 और टियर-3 शहरों में बदलती जीवनशैली और उपभोक्ताओं की बढ़ती आकांक्षाएं आने वाले वर्षों में इस क्षेत्र के लिए नए अवसर पैदा कर सकती हैं।

रायपुर में विस्तार और छोटे शहरों के बाजार को लेकर गीतांजलि सैलून के मैनेजिंग डायरेक्टर और क्रिएटिव हेड सुमित इसरानी से बातचीत में उन्होंने कंपनी की विस्तार रणनीति, उपभोक्ताओं की बदलती पसंद और आने वाले वर्षों की योजनाओं पर बात की।

रायपुर को विस्तार के लिए क्यों चुना?
सुमित इसरानी: हमारा मानना है कि भारत में उपभोक्ता वृद्धि का एक महत्वपूर्ण हिस्सा अब महानगरों से बाहर के बाजारों से आएगा। टियर-2 और टियर-3 शहरों में लोगों की आय, आकांक्षाएं और खर्च करने की प्राथमिकताएं बदल रही हैं।

रायपुर में एक मजबूत कारोबारी आधार के साथ शहर की लाइफस्टाइल भी बदल रही है। हमें लगा कि यहां ब्यूटी और पर्सनल केयर से जुड़े बाजार के लिए पर्याप्त संभावनाएं हैं। यही वजह है कि हमने रायपुर को अपने विस्तार की योजना में शामिल किया।

रायपुर के उपभोक्ताओं की बदलती प्राथमिकताओं को आप किस तरह देखते हैं?
सुमित इसरानी: उपभोक्ता पहले की तुलना में कहीं ज्यादा जानकारी रखते हैं। वे सिर्फ किसी सेवा की उपलब्धता नहीं देखते, बल्कि गुणवत्ता, विशेषज्ञता और अपने अनुभव को भी महत्व देते हैं।

सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म ने भी लोगों को नए ट्रेंड्स और विकल्पों के बारे में जागरूक किया है। छोटे शहरों के ग्राहक भी अब उन ट्रेंड्स और सेवाओं के बारे में जानकारी रखते हैं, जिन्हें पहले मुख्य रूप से बड़े शहरों से जोड़ा जाता था।

रायपुर में पहले सैलून के लिए ज़ोरा मॉल को चुनने की क्या वजह रही?
सुमित इसरानी: किसी नए शहर में शुरुआत करते समय लोकेशन हमारे लिए महत्वपूर्ण होती है। ज़ोरा मॉल रायपुर के प्रमुख लाइफस्टाइल स्पेस में से एक है और यहां शहर के अलग-अलग हिस्सों से लोगों की पहुंच है।

हमने लोकेशन चुनते समय विजिबिलिटी, पहुंच और आसपास के उपभोक्ता प्रोफाइल जैसे पहलुओं को ध्यान में रखा। रायपुर में हमारी शुरुआत के लिए यह जगह उपयुक्त लगी।

टियर-2 और टियर-3 शहरों में ब्यूटी इंडस्ट्री की संभावनाओं को आप कैसे देखते हैं?
सुमित इसरानी: इन शहरों में अभी काफी गुंजाइश है। उपभोक्ताओं की अपेक्षाएं बदल रही हैं और वे अपनी पर्सनल केयर पर पहले की तुलना में अधिक ध्यान दे रहे हैं।

मेरे हिसाब से आने वाले समय में छोटे शहरों को सिर्फ बड़े शहरों के बाद आने वाले बाजार के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। कई शहरों में स्थानीय स्तर पर एक मजबूत उपभोक्ता आधार तैयार हो रहा है और कंपनियों के लिए यह नए अवसर पैदा कर रहा है।

अगले 3 से 5 वर्षों में गीतांजलि की विस्तार रणनीति क्या रहेगी?
सुमित इसरानी: हमारा फोकस भारत के अलग-अलग हिस्सों में अपनी मौजूदगी बढ़ाने पर रहेगा, जिसमें टियर-2 और टियर-3 शहरों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

हालांकि विस्तार के साथ एक चुनौती यह भी होती है कि अलग-अलग शहरों में काम करते हुए सेवा और अनुभव में एकरूपता कैसे बनाए रखी जाए। हमारी कोशिश होगी कि नए बाजारों में स्थानीय उपभोक्ताओं की जरूरतों को समझते हुए काम किया जाए और साथ ही उन मानकों को बनाए रखा जाए जिनके आधार पर लोग हमें जानते हैं।

आने वाले वर्षों में हमारा उद्देश्य ज्यादा शहरों तक पहुंचना और बदलते भारतीय उपभोक्ता बाजार के साथ अपनी रणनीति को लगातार विकसित करना है।

प्रवक्ता: सुमित इसरानी, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं क्रिएटिव हेड, गीतांजलि सैलून

Continue reading on the app

Uttarakhand News Today : 9 बजते ही उत्तराखंड से आई बड़ी खबर! | CM Dhami | BJP | Breaking News |

Uttarakhand News Today : 9 बजते ही उत्तराखंड से आई बड़ी खबर! | CM Dhami | BJP | Breaking News | #UttarakhandNews #UttarakhandNewsToday #UttarakhandBreakingNews #Uttarakhand #उत्तराखंड #उत्तराखंडन्यूज #उत्तराखंडसमाचार #Dehradun #Haridwar #Haldwani #Nainital #PushkarSinghDhami #Dhami #UttarakhandPolitics #BreakingNews #News18 उत्तराखंड से आई बड़ी खबर.. news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

  Sports

वनडे में सबसे तेज 12000 रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, रोहित शर्मा से आगे सिर्फ विराट कोहली

5 batsman fastest 12000 ODI Runs: गुवाहाटी में भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे ऐतिहासिक रहा. वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू के बेहतरीन शतकों की बदौलत वनडे में अपना सर्वोच्च स्को बनाया. वहीं, 406 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय ओपनर रोहित शर्मा ने एक खास मुकाम हासिल किया. रोहित ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 12,000 रन पूरे किए.वह वनडे में 12 हजार रन का आंकड़ा छूने वाले सबसे तेज दूसरे बल्लेबाज बने. Thu, 1 Oct 2026 07:08:46 +0530

  Videos
See all

Saurabh Murder Case Verdict Live Update: Meerut Blue Dram Case में Muskan-Sahil दोषी करार | UP Crime #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T02:00:08+00:00

Gyanesh Kumar Resignation News: CEC Gyanesh Kumar पर SC में चुनौती! SIR विवाद ने बढ़ाई हलचल! #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T02:00:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers