Chanakya Niti: बच्चे हैं घर के सबसे बड़े ऑब्जर्वर, माता-पिता की ये 4 आदतें बच्चे चुपचाप देखते और सीखते हैं
Chanakya Niti: चाणक्य नीति में बच्चों के संस्कार और अनुशासन पर विशेष जोर मिलता है. माता-पिता के झूठ, आपसी अपमान, जरूरत से ज्यादा लाड़ और बच्चों की गलतियों को नजरअंदाज करने से बचने की सीख दी जा सकती है. आज के संदर्भ में इन बातों को प्यार, संवाद और सकारात्मक अनुशासन के साथ समझना बेहतर है.
Aaj Ka Mausam: मानसून की विदाई से पहले बदला मौसम, 22 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; दिल्ली-UP से बिहार तक असर
Aaj Ka Mausam: मानसून की विदाई का समय करीब आ गया है, लेकिन देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर अभी थमता नजर नहीं आ रहा है. मौसम विभाग (IMD) ने 1 अक्टूबर को देश के 22 राज्यों में बारिश, आंधी और गरज-चमक को लेकर अलर्ट जारी किया है. दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. वहीं पूर्वी भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी है। कई जगह हवा की रफ्तार 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. पहाड़ी राज्यों में बारिश के कारण भूस्खलन और सड़कें प्रभावित होने का खतरा बना हुआ है. कुछ क्षेत्रों में ओले भी गिर सकते हैं.
कई वेदर सिस्टम सक्रिय
मौसम में इस बदलाव के पीछे कई मौसमी सिस्टम सक्रिय बताए जा रहे हैं. पूर्वोत्तर असम और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसके अलावा उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में भी ऐसा ही सिस्टम सक्रिय है. बंगाल की खाड़ी में बने इस सिस्टम का असर पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में दिखाई दे सकता है. असम, मेघालय और त्रिपुरा में बारिश बढ़ने की संभावना है. पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है. झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की आशंका है.
दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
राजधानी दिल्ली में 1 अक्टूबर को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. कई इलाकों में मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. बारिश के दौरान यातायात प्रभावित होने की आशंका है. दिल्ली-एनसीआर में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश
उत्तर प्रदेश में भी 1 अक्टूबर को कई जिलों में मौसम बदल सकता है. मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, प्रयागराज, देवरिया, बहराइच, गोंडा, सोनभद्र, कानपुर, लखीमपुर खीरी, उन्नाव, श्रावस्ती, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, कासगंज और मैनपुरी में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. पूर्वी और मध्य यूपी के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ अचानक तेज बारिश होने का अनुमान है. किसानों को खेतों में खड़ी फसलों को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत होगी. लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
बिहार में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
बिहार में भी 1 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है. पटना, गया, जहानाबाद, सिवान, बक्सर, सारण, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर और मुंगेर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ इलाकों में बिजली गिरने का खतरा भी रहेगा. निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है. पटना में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: बिहार के भागलपुर में विक्रमशिला सेतु बंद, मरम्मत कार्य के लिए रोकी गई आवाजाही
झारखंड में 1 और 2 अक्टूबर को बारिश
झारखंड में 1 और 2 अक्टूबर को बारिश का दौर बना रह सकता है. रांची, सिमडेगा, धनबाद, गिरिडीह, साहेबगंज, हजारीबाग, पलामू, जमशेदपुर, गुमला, गढ़वा और बोकारो में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कई जगह गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा रहेगा। रांची में अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
पश्चिम बंगाल में भी बिगड़ेगा मौसम
पश्चिम बंगाल में 1 अक्टूबर को मौसम सक्रिय रह सकता है. दार्जिलिंग, नादिया, कोलकाता, अलीपुरद्वार, बीरभूम और कलिम्पोंग में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. उत्तर बंगाल के पहाड़ी जिलों में तेज बारिश के कारण रास्तों पर परेशानी बढ़ सकती है. कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों में भी बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है.
राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी बारिश का दौर
राजस्थान के कुछ हिस्सों में 1 अक्टूबर को हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. कोटा, भरतपुर, बीकानेर, उदयपुर, जयपुर, अजमेर और बूंदी में मौसम बदलने की संभावना है. हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. मध्य प्रदेश में भी देवास, नर्मदापुरम, भोपाल, इंदौर, विदिशा, अशोकनगर, नीमच, उमरिया और छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में हल्की बारिश और आंधी का अनुमान है. कुछ इलाकों में हवा के झोंके 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं.
पंजाब-हरियाणा में बादल और तेज हवाएं
पंजाब में 1 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश और आंधी की संभावना है. गुरदासपुर, पठानकोट, बरनाला, जालंधर, पटियाला और लुधियाना में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. हरियाणा के भी कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है. तेज हवा के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.
पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा
उत्तराखंड में देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, नैनीताल और पिथौरागढ़ में बारिश और आंधी की चेतावनी है. कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. भारी बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और रास्ते बंद होने का खतरा बढ़ सकता है. हिमाचल प्रदेश के मंडी, सोलन, बिलासपुर, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और कांगड़ा में भी बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है. बारिश के कारण भूस्खलन और सड़कों पर पत्थर गिरने की समस्या सामने आ सकती है. जम्मू-कश्मीर के राजौरी, अनंतनाग, डोडा, सांबा और कठुआ में भी बारिश की चेतावनी है। पहाड़ी इलाकों में बारिश के दौरान रास्तों पर फिसलन बढ़ सकती है.
पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश और बिजली का खतरा
पूर्वोत्तर भारत में मानसूनी गतिविधियां अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं. मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और झारखंड के कुछ हिस्सों में भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है. कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा.
दक्षिण भारत में अभी जारी रहेगा बारिश का दौर
दक्षिण भारत में मानसून कमजोर जरूर पड़ा है, लेकिन बारिश पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अगले दो दिनों तक मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. तटीय क्षेत्रों और पश्चिमी घाट में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है, जबकि कुछ अन्य इलाकों में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश हो सकती है. पुडुचेरी में भी आंधी के साथ बारिश की संभावना है. खराब मौसम को देखते हुए समुद्र में जाने वाले मछुआरों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. गुजरात, कोंकण, गोवा और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है.
मानसून की विदाई से पहले फिर बदला मौसम
देश के कई हिस्सों से मानसून की वापसी की स्थिति बन रही है, लेकिन सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण बारिश का दौर अभी जारी है. 1 अक्टूबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत पूर्वी, मध्य और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. मौसम खराब होने की स्थिति में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है. खासकर पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वाले लोग मौसम की जानकारी लेने के बाद ही सफर करें. किसानों को भी तेज बारिश और हवाओं के दौरान फसलों की सुरक्षा को लेकर जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
ये भी पढ़ें: त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, फिर बढ़े गैस सिलिंडर के दाम , जानें नई कीमत
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation










