Responsive Scrollable Menu

अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक! ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। अक्टूबर 2026 में त्योहारों और नियमित साप्ताहिक अवकाशों के चलते कई दिनों तक बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। ऐसे में यदि आपको चेक जमा करना है, डिमांड ड्राफ्ट बनवाना है, केवाईसी अपडेट करानी है या किसी अन्य शाखा-आधारित सेवा का लाभ लेना है, तो पहले बैंक की छुट्टियों का कैलेंडर जरूर देख लें। खास बात यह है कि अक्टूबर में कुछ छुट्टियां पूरे देश में लागू होंगी, जबकि कई अवकाश राज्य और शहर विशेष तक सीमित रहेंगे।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, अक्टूबर में सभी राज्यों को मिलाकर कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। बैंक छुट्टियां स्थानीय त्योहारों और क्षेत्रीय पर्वों के आधार पर तय की जाती हैं। इसके अलावा सभी रविवार और महीने के दूसरे तथा चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहते हैं।

अक्टूबर में कुछ ऐसे दिन हैं जब लगभग सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इनमें 2 अक्टूबर (महात्मा गांधी जयंती), 4 अक्टूबर (रविवार), 10 अक्टूबर (दूसरा शनिवार), 11 अक्टूबर (रविवार), 18 अक्टूबर (रविवार), 24 अक्टूबर (चौथा शनिवार) और 25 अक्टूबर (रविवार) शामिल हैं।

इन दिनों शाखाओं में कोई सामान्य बैंकिंग कार्य नहीं होगा, हालांकि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी।

त्योहारी सीजन के कारण पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में अतिरिक्त बैंक अवकाश रहेंगे। 17 अक्टूबर को महा सप्तमी के अवसर पर अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।

वहीं 19 अक्टूबर को महाअष्टमी और दुर्गा पूजा के कारण अगरतला, आइजोल, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता, पटना, रांची और शिलांग में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

20 अक्टूबर को दशहरा और विजयादशमी के अवसर पर देश के कई राज्यों में बैंक अवकाश रहेगा। उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में इस दिन बैंक बंद रहने की संभावना है। हालांकि विभिन्न राज्यों में छुट्टियों की सूची अलग-अलग हो सकती है, इसलिए स्थानीय अवकाश सूची की जांच करना जरूरी होगा।

विजयादशमी, दुर्गा पूजा और दसैं से जुड़े त्योहारों के कारण 21 अक्टूबर को अगरतला, बेंगलुरु, गंगटोक, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

इसके अलावा कुछ अन्य राज्यों में भी इस दिन स्थानीय अवकाश लागू हो सकता है।

22 और 23 अक्टूबर को दुर्गा पूजा-दसैं समारोहों के कारण गंगटोक में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। ऐसे में सिक्किम के ग्राहकों को बैंकिंग कार्यों की योजना पहले से बनाकर रखनी चाहिए।

वहीं, 26 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा, एक्सेशन डे और महर्षि वाल्मीकि जयंती जैसे अवसरों के कारण अगरतला, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर में बैंक अवकाश रहेगा।

इसके बाद 29 अक्टूबर को करवा चौथ के अवसर पर शिमला में बैंक बंद रहेंगे।

महीने के अंतिम दिन 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर अहमदाबाद में बैंक बंद रहेंगे। इसलिए स्थानीय ग्राहकों को शाखा जाने से पहले छुट्टियों की पुष्टि कर लेनी चाहिए।

वहीं, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में प्रमुख रूप से 2 अक्टूबर, 10 अक्टूबर, 20 अक्टूबर और 24 अक्टूबर को बैंक अवकाश रहेगा। हालांकि स्थानीय परिस्थितियों और क्षेत्रीय घोषणाओं के आधार पर बदलाव संभव है।

पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा, सिक्किम और अन्य पूर्वी एवं पूर्वोत्तर राज्यों में दुर्गा पूजा और संबंधित पर्वों के कारण अतिरिक्त छुट्टियां देखने को मिलेंगी।

बैंक शाखाएं बंद रहने का मतलब यह नहीं है कि सभी बैंकिंग सेवाएं रुक जाएंगी। छुट्टियों के दौरान भी डिजिटल और ऑनलाइन सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।

यूपीआई प्लेटफॉर्म जैसे गूगल पे, फोनपे और पेटीएम के जरिए भुगतान किया जा सकेगा। मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग सेवाएं भी जारी रहेंगी। इसके अलावा, आईएमपीएस, एनईएफटी और आरटीजीएस के माध्यम से ऑनलाइन फंड ट्रांसफर की सुविधा मिलेगी। एटीएम से नकदी निकाली जा सकेगी और जहां सुविधा उपलब्ध होगी वहां कैश डिपॉजिट मशीनों का इस्तेमाल भी किया जा सकेगा।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

ODI क्रिकेट में रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, पूरे किए 12000 रन, भारतीय सरजमीं पर 200 छक्के जड़ने वाले बने पहले खिलाड़ी

Rohit Sharma: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में 73 रन बनाते ही रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में अपने 12000 रन पूरे कर लिए हैं. वनडे क्रिकेट में 12 हजार रन बनाने वाले रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बाद सिर्फ तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. वेस्टइंडीज द्वारा दिए गए 406 रनों के विशाल और ऐतिहासिक लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करने आए रोहित ने मैदान पर उतरते ही कैरेबियाई गेंदबाजों पर धावा बोल दिया. उन्होंने न सिर्फ अपने 12 हजार रन पूरे किए, बल्कि भारतीय सरजमीं पर छक्कों का एक ऐसा अनोखा रिकॉर्ड बनाया जो आज तक कोई भारतीय नहीं कर सका. रोहित अब भारतीय सरजमीं पर 200 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. 

ODI में 12000 रन बनाने वाले सचिन-विराट के बाद सिर्फ तीसरे भारतीय बने रोहित शर्मा

वनडे क्रिकेट के इतिहास में 12,000 रनों का आंकड़ा छूना दुनिया के कुछ चुनिंदा बल्लेबाजों के नसीब में ही आया है. रोहित शर्मा ने इस जादुई आंकड़े को पार करते ही महान सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के स्पेशल क्लब में एंट्री कर ली है. रोहित अब वनडे क्रिकेट में 12000 रन बनाने वाले भारत के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. वहीं, ओवरऑल वर्ल्ड क्रिकेट की बात की जाए, तो वह दुनिया के सिर्फ सातवें बल्लेबाज हैं जिन्होंने इस मुकाम को हासिल किया है.

गेंदों के मामले में बने वर्ल्ड के दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज

रोहित शर्मा ने इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड के अलावा एक और कीर्तिमान बनाया है. रोहित गेंदों का सामना करने के मामले में वनडे क्रिकेट के इतिहास में 12000 रन पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित ने इसके लिए सिर्फ 12973 गेंदों का सामना किया. इस मामले में पहले नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने महज 12853 गेंदों में यह कारनामा किया था.

रोहित शर्मा ने भारतीय सरजमीं पर जड़ दिए 200 छक्के

रोहित शर्मा को दुनिया 'हिटमैन' ऐसे ही नहीं कहती. वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मुकाबले में अपनी पारी के दौरान रोहित ने जैसे ही गगनचुंबी छक्के लगाए, उन्होंने एक और जादुई रिकॉर्ड अपने नाम लिख लिया. वह भारत में (घरेलू सरजमीं पर) 200 वनडे छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. दुनिया का कोई भी बल्लेबाज भारत के मैदानों पर वनडे क्रिकेट में 200 छक्कों के आंकड़े के आसपास भी नहीं है, जो यह साबित करता है कि घरेलू मैदानों पर रोहित का बल्ला किस कदर तबाही मचाता है.

यह भी पढ़ें:  कुलदीप यादव ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज के तूफान में भी झटके 200 ODI विकेट, ऐसा करने वाले बने नंबर-1 भारतीय स्पिनर

Continue reading on the app

  Sports

Kuldeep Yadav 200 ODI Wickets से 2 कदम दूर, गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ मौका

भारत के स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका है। वह वनडे क्रिकेट में 200 विकेट पूरे करने से सिर्फ 2 विकेट दूर हैं। अगर गुवाहाटी में कुलदीप यह मुकाम हासिल कर लेते हैं, तो वह भारत के उन चुनिंदा गेंदबाजों में शामिल हो जाएंगे, जिन्होंने 50 ओवर के प्रारूप में 200 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं।

बता दें कि कुलदीप ने पहले वनडे में तिरुवनंतपुरम में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किए थे। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। अब दूसरे वनडे से पहले उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ है और टीम को उनसे एक बार फिर अहम योगदान की उम्मीद है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, कुलदीप ने अब तक 122 वनडे मैचों में 198 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 26.70 रहा है। उनके नाम 10 बार 4 विकेट और 2 बार 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 25 रन देकर 6 विकेट रहा है।

200 विकेट पूरे करने के बाद कुलदीप भारत के 9वें ऐसे गेंदबाज बन जाएंगे, जिन्होंने वनडे में यह आंकड़ा पार किया है। भारत के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम है। कुंबले ने 269 वनडे मैचों में 334 विकेट लिए हैं।

भारतीय स्पिन गेंदबाजों की बात करें तो कुलदीप से पहले सिर्फ 3 गेंदबाज 200 विकेट का आंकड़ा पार कर सके हैं। अनिल कुंबले के 334 विकेट के अलावा हरभजन सिंह ने 265 और रवींद्र जडेजा ने 232 विकेट लिए हैं। ऐसे में कुलदीप के पास इस खास सूची में अपना नाम दर्ज कराने का मौका है।

हालांकि, इस साल कुलदीप का प्रदर्शन लगातार एक जैसा नहीं रहा है। उन्होंने 2026 में अब तक 5 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें उन्हें 7 विकेट मिले हैं। इस दौरान उनका औसत 37.71 और रन खर्च करने की दर 5.86 रही है। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच की 4 विकेट वाली गेंदबाजी उनके लिए अहम वापसी के तौर पर देखी जा रही है।

गौरतलब है कि दूसरे वनडे में भारत की टीम की कमान शुभमन गिल संभाल रहे हैं। टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। वेस्टइंडीज की टीम में जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप, रोस्टन चेज, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ और जयडेन सील्स जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं।

कुलदीप के लिए गुवाहाटी का मुकाबला सिर्फ एक और वनडे नहीं होगा। 200 विकेट का आंकड़ा उनके करियर में एक बड़ी व्यक्तिगत उपलब्धि साबित हो सकता है और इसके लिए उन्हें सिर्फ 2 विकेट की जरूरत है।

Wed, 30 Sep 2026 22:31:00 +0530

  Videos
See all

Bihar Flood Update : नेपाल की बारिश से बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा! Top News | Gandak River Flood | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T17:15:31+00:00

Disha Salian के वकील Nilesh Ojha ने लिखा CBI को पत्र, Antilia से लेकर Sushant Case तक... बड़ा खुलासा! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T17:14:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers