Responsive Scrollable Menu

ODI क्रिकेट में रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, पूरे किए 12000 रन, भारतीय सरजमीं पर 200 छक्के जड़ने वाले बने पहले खिलाड़ी

Rohit Sharma: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में 73 रन बनाते ही रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में अपने 12000 रन पूरे कर लिए हैं. वनडे क्रिकेट में 12 हजार रन बनाने वाले रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बाद सिर्फ तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. वेस्टइंडीज द्वारा दिए गए 406 रनों के विशाल और ऐतिहासिक लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करने आए रोहित ने मैदान पर उतरते ही कैरेबियाई गेंदबाजों पर धावा बोल दिया. उन्होंने न सिर्फ अपने 12 हजार रन पूरे किए, बल्कि भारतीय सरजमीं पर छक्कों का एक ऐसा अनोखा रिकॉर्ड बनाया जो आज तक कोई भारतीय नहीं कर सका. रोहित अब भारतीय सरजमीं पर 200 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. 

ODI में 12000 रन बनाने वाले सचिन-विराट के बाद सिर्फ तीसरे भारतीय बने रोहित शर्मा

वनडे क्रिकेट के इतिहास में 12,000 रनों का आंकड़ा छूना दुनिया के कुछ चुनिंदा बल्लेबाजों के नसीब में ही आया है. रोहित शर्मा ने इस जादुई आंकड़े को पार करते ही महान सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के स्पेशल क्लब में एंट्री कर ली है. रोहित अब वनडे क्रिकेट में 12000 रन बनाने वाले भारत के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. वहीं, ओवरऑल वर्ल्ड क्रिकेट की बात की जाए, तो वह दुनिया के सिर्फ सातवें बल्लेबाज हैं जिन्होंने इस मुकाम को हासिल किया है.

गेंदों के मामले में बने वर्ल्ड के दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज

रोहित शर्मा ने इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड के अलावा एक और कीर्तिमान बनाया है. रोहित गेंदों का सामना करने के मामले में वनडे क्रिकेट के इतिहास में 12000 रन पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित ने इसके लिए सिर्फ 12973 गेंदों का सामना किया. इस मामले में पहले नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने महज 12853 गेंदों में यह कारनामा किया था.

रोहित शर्मा ने भारतीय सरजमीं पर जड़ दिए 200 छक्के

रोहित शर्मा को दुनिया 'हिटमैन' ऐसे ही नहीं कहती. वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मुकाबले में अपनी पारी के दौरान रोहित ने जैसे ही गगनचुंबी छक्के लगाए, उन्होंने एक और जादुई रिकॉर्ड अपने नाम लिख लिया. वह भारत में (घरेलू सरजमीं पर) 200 वनडे छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. दुनिया का कोई भी बल्लेबाज भारत के मैदानों पर वनडे क्रिकेट में 200 छक्कों के आंकड़े के आसपास भी नहीं है, जो यह साबित करता है कि घरेलू मैदानों पर रोहित का बल्ला किस कदर तबाही मचाता है.

यह भी पढ़ें:  कुलदीप यादव ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज के तूफान में भी झटके 200 ODI विकेट, ऐसा करने वाले बने नंबर-1 भारतीय स्पिनर

Continue reading on the app

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में 16000 फीट पर क्यों मचा हड़कंप? जानें पूरा घटनाक्रम

दुबई की फ्लाइट FZ1073 में आसमान में उस वक़्त हड़कंप मच गया जब विमान 16000 फ़ीट अचानक नीचे जाने लगा आखिर क्या हुआ था विमान के साथ. दोनों पायलट के बीच हिंसक झड़प, कैसे संभला विमान? शुरुआत में विमान के हाईजैक होने की खबर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हड़कंप मच गया था, लेकिन जांच में सामने आया कि यह कॉकपिट के अंदर पायलटों के बीच हुआ एक हिंसक विवाद था.

विमान में अचानक क्या हुआ जानिये पूरा घटनाक्रम

उड़ान भरने के करीब डेढ़ घंटे बाद, जब विमान जॉर्डन - सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र में था, तब विमान से अचानक Squawk 7700 यानी गंभीर आपातकाल का कोड और उसके तुरंत बाद Squawk 7500 कोड भेजा गया. विमानन क्षेत्र में 7500 कोड का मतलब विमान का हाईजैक होना या कोई बाहरी गैर-कानूनी दखल होता है.

तेजी से नीचे गिरा विमान

अलर्ट के साथ ही विमान सिर्फ दो मिनट के भीतर 34,000 फीट की ऊंचाई से घटकर लगभग 16,600 फीट पर आ गया. इससे विमान में सवार करीब 174 से 180 यात्रियों के बीच चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई.

कॉकपिट का खौफनाक सच

पायलटों के बीच झगड़ा और चाकूबाजी भी हुई मीडिया रिपोर्ट्स और चश्मदीदों के मुताबिक, यह कोई बाहरी हाईजैकिंग नहीं थी. कॉकपिट के अंदर मुख्य पायलट और को-पायलट के बीच किसी बात को लेकर हिंसक झड़प हो गई थी. आरोप है कि एक पायलट ने विमान को नीचे की तरफ मोड़कर क्रैश करने की कोशिश की थी.

विमान में यात्रियों ने संभाला मोर्चा

कॉकपिट से चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनकर आगे बैठे कुछ यात्री जिनमें इजराइली नागरिक भी शामिल थे कॉकपिट की तरफ दौड़े. उन्होंने हमलावर पायलट पर काबू पाया और उसे बांध दिया. कॉकपिट में खून बिखरा हुआ था और एक पायलट फोल्डिंग चाकू के हमले से गंभीर रूप से घायल था, जिसे विमान में ही मौजूद एक इजराइली डेंटिस्ट ने प्राथमिक उपचार दिया. किस्मत से विमान में सादे कपड़ों में दो अन्य पायलट भी सफर कर रहे थे, जिनमें से एक ने तुरंत विमान का नियंत्रण अपने हाथों में ले लिया.

फाइटर जेट्स किए गए रवाना

हाईजैक का कोड मिलते ही इज़राइल की सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गईं. इजराइली वायुसेना ने तुरंत अपने लड़ाकू विमानों को हवा में रवाना कर दिया और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आपातकालीन बैठक बुलाई.

सऊदी अरब में सुरक्षित लैंडिंग

मामला बिगड़ता देख विमान का रास्ता बदला गया और उसे सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित लैंड कराया गया. लैंडिंग के बाद दोनों पायलटों को अस्पताल ले जाया गया. फ्लाईदुबई ने पुष्टि की है कि विमान में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं.

Continue reading on the app

  Sports

Rajasthan :राजस्थान क्रिकेट के लिए बड़ी खबर, BCCI ने RCA को जारी किए 30 करोड़ रुपए, बैंक लोन का पूरा भुगतान

Rajasthan Cricket Association: BCCI ने RCA को 30 करोड़ रुपए जारी किए हैं, जिससे RCA ने बैंक लोन चुका दिया है. यह राशि RCA की खेल गतिविधियों के लिए उपयोग की जाएगी. RCA की खेल गतिविधियों के लिए राशि जारी करने का प्रस्ताव प्रशासक IAS भास्कर ए. सावंत ने BCCI के सामने रखा था. Wed, 30 Sep 2026 23:34:35 +0530

  Videos
See all

Premanand Ji Maharaj Disciple Death News Live Updates:Rasik Dulari की मौत पर होश उड़ाने वाला खुलासा! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T18:14:29+00:00

Houthi Attack Saudi: पाकिस्तानी मौलाना ने हूती विद्रोही गुट पर क्या कहा? | #houthis #pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T18:15:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers