जॉन कैंपबेल ने गुवाहाटी ODI में शतक जड़ रचा इतिहास, भारत के खिलाफ ठोका वेस्टइंडीज का सबसे तेज शतक और अर्धशतक
IND vs WI 2nd ODI: भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम के लिए जॉन कैंपबेल ने सिर्फ 65 गेंदों पर शतक जड़कर नया रिकॉर्ड बना दिया. जॉन कैंपबेल अब भारत के खिलाफ सबसे तेज वनडे शतक लगाने वाले वेस्टइंडीज के खिलाड़ी बन गए हैं. इतना ही नहीं, वह भारत के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भी विंडीज प्लेयर बन गए हैं.
जॉन कैंपबेल ने सिर्फ 29 गेंद पर फिफ्टी जड़ तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की पारी का आगाज केसी कार्टी और जॉन कैंपबेल ने किया. हालांकि, केसी कार्टी कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 9 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बन गए. लेकिन दूसरी ओर, जॉन कैंपबेल ने क्रीज पर आते ही भारतीय गेंदबाजों पर धावा बोल दिया. उन्होंने मैदान के चारों ओर चौकों और छक्कों की बरसात करते हुए सिर्फ 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. इसके साथ ही उन्होंने 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. जिन्होंने भारत के खिलाफ साल 2002 और साल 2019 में 30-30 गेंदों में सबसे तेज फिफ्टी लगाने का कारनामा किया था.
⚡ Fastest 50 for WI against IND
— Cricinfo (@cricinfo) September 30, 2026
⚡ Fastest 100 for WI against IND
John Campbell breaks the records of Chris Gayle and Viv Richards respectively ???? pic.twitter.com/yTauB6YWhn
जॉन कैंपबेल ने ध्वस्त किया विव रिचर्ड्सन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
अर्धशतक पूरा करने के बाद भी जॉन कैंपबेल रुके नहीं। उन्होंने अपनी इस आक्रामक बल्लेबाजी को जारी रखा और भारतीय स्पिन व तेज गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं. कैंपबेल ने सिर्फ 65 गेंदों पर अपना ऐतिहासिक शतक पूरा किया. इस जादुई पारी के साथ उन्होंने दिग्गज सर विव रिचर्ड्स का सालों पुराना रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया. अब कैंपबेल भारत के खिलाफ वनडे इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले विंडीज बल्लेबाज बन गए हैं.
A 65-ball hundred - the fifth-fastest for West Indies in men's ODIs!
— Cricinfo (@cricinfo) September 30, 2026
John Campbell has given the visitors a rapid start ⚡ pic.twitter.com/MYofjQ49iO
EC तक मार्च, हर जिले में प्रदर्शन... चुनाव आयोग को घेरने के लिए INDIA गठबंधन ने बैठक में तय की रणनीति
INDIA Bloc: विपक्ष ने चुनाव आयोग के खिलाफ बयानबाजी से आगे बढ़कर अब घेराबंदी की तैयारी शुरू कर दी है. बुधवार को इंडिया गठबंधन के बीच बैठक हुई. इस दौरान चुनाव आयोग को घेरने के लिए रणनीति तय की गई. बैठक में ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ निकालने पर सहमति बनी.
दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि 2 से 8 अक्टूबर तक हम जिला स्तर पर 'लोकतंत्र बचाओ' मार्च निकालेंगे. हर जिला मजिस्ट्रेट के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करेंगे. हम लोगों को यह भी बताएंगे कि हम यह अभियान क्यों चला रहे हैं. इसके अलावा चुनाव आयोग तक विपक्षी सांसद मार्च निकालेंगे.
VIDEO | Delhi: Addressing a press conference after INDIA bloc meeting, Congress president Mallikarjun Kharge, says, "From October 2 to 8, we will hold district-level 'Save Democracy' marches and stage demonstrations outside the offices of every District Magistrate. We will also… pic.twitter.com/ietj3MtDRZ
— Press Trust of India (@PTI_News) September 30, 2026
6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च
खरगे ने कहा कि 6 अक्टूबर को विपक्ष के सभी सांसद चुनाव आयोग तक मार्च करेंगे. कहा कि हम आज ही जाना चाहते थे, लेकिन हमने सांसदों को फिर से बुलाकर ठीक से विरोध प्रदर्शन आयोजित करने का फैसला किया, इसलिए हमने मार्च के लिए 6 अक्टूबर की तारीख तय की है. खरगे ने कहा कि राज्यसभा और लोकसभा के सभी सदस्य, चाहे वे किसी भी पार्टी के हों, और जो लोग देश में लोकतंत्र की रक्षा करना चाहते हैं, उन्हें इस मार्च में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा.
यह भी पढ़ें: INDIA गठबंधन की बैठक से अखिलेश ने इसलिए बनाई दूरी, कांग्रेस से नाराजगी का दिया करारा जवाब
राष्ट्रपति से मिलेगा विपक्ष
रणनीति पर बात करते हुए खरगे ने आगे कहा कि तीसरा कार्यक्रम यह है कि विपक्ष के नेता अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में भारत के राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगेंगे. हम राष्ट्रपति को उन मुश्किलों और संवैधानिक बाधाओं के बारे में ज्ञापन सौंपेंगे जिनका हम सामना कर रहे हैं. और चौथे कार्यक्रम में पांच बड़ी रैलियां होंगी। तारीख और जगह तय करके सभी को बता दी जाएगी.
3.5 घंटे चली बैठक
दिल्ली में बुधवार (30 सितंबर 2026) को हुई INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े मुद्दों पर आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की. बैठक करीब साढ़े तीन घंटे चली. बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सभी दलों ने इन मुद्दों पर मिलकर आगे बढ़ने और संयुक्त रूप से कार्यक्रम चलाने पर सहमति जताई है.
ऑनलाइन भी शामिल हुए नेता
खरगे ने बताया कि बैठक में कुछ नेता ऑनलाइन भी शामिल हुए. उद्धव ठाकरे और हेमंत सोरेन ने भी बैठक में अपने विचार रखे. उनके मुताबिक, राहुल गांधी, ममता बनर्जी समेत अन्य नेताओं ने आगे की रणनीति को लेकर कई सुझाव दिए. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि गठबंधन अब चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर साझा कार्यक्रम तैयार करेगा. विपक्षी दलों की बैठक में इन मुद्दों पर आगे की कार्रवाई और संयुक्त अभियान की रूपरेखा पर भी विचार किया गया.
यह भी पढ़ें: विवाद के बाद झुका चुनाव आयोग! फॉर्म-6 से हटाया वो कॉलम, जिसने मचाया था बवाल...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










