Greater Noida: मॉल में लिफ्ट अटकी, 31वीं मंजिल से आ रहे आठ लोग फंसे, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के H&S मॉल में एक लिफ्ट अटक गई. लिफ्ट में पार्टी से लौट रहे आठ लोग करीब एक घंटे तक फंसे रहे. ये लोग 31वीं मंजिल पर मौजूद एक रेस्टोरेंट से नीचे आ रहे थे. मंगलवार रात बिसरख थाना क्षेत्र की H&S बिल्डिंग में 31वें फ्लोर पर रोमियो लेन रेस्टोरेंट में एक बर्थडे पार्टी थी. पार्टी के बाद जब दोस्त लिफ्ट से नीचे जा रहे थे, तो दूसरे फ्लोर पर लिफ्ट अचानक रुक गई.
ग्रेटर नोएडा वेस्ट
— निशान्त शर्मा (भारद्वाज) (@Nishantjournali) September 30, 2026
HNS मॉल की लिफ्ट में करीब एक घंटे तक फंसे 8 लोग
गौर सिटी चौक के पास HNS मॉल के रोमियो लेन की घटना
31वें फ्लोर से नीचे आने के दौरान अचानक बंद हुई लिफ्ट
लिफ्ट में मौजूद 8 लोग करीब एक घंटे तक अंदर फंसे रहे
अंदर मोबाइल नेटवर्क नहीं होने से संपर्क करने में हुई… pic.twitter.com/J7krq5qsb0
लिफ्ट में फंसे लोगों को मोबाइल नेटवर्क नहीं मिला. इस दौरान कुछ लोगों को घुटन भी महसूस होने लगी. अनिकेत नाम के एक युवक ने जानकारी दी कि वे 40 मिनट तक फंसे रहे. मगर इसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही. उन्होंने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. काफी देर बाद यह लिफ्ट खुल पाई. मगर इस क्रम में करीब एक घंटे का समय लग गया. लिफ्ट में सवार लोगों ने मॉल प्रबंधन से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं.
राखी सावंत डोनाल्ड ट्रंप को क्यों कहती हैं पापा, ड्रामा क्वीन ने उठाया सच्चाई से पर्दा, जानिए किस चक्कर में रचा था नाटक
Rakhi Sawant called Donald Trump Papa: बॉलीवुड ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं. वह अक्सर मीडिया में ऐसी बातें करती हैं, जिसकी लोगों को उम्मीद नहीं होती है. वह अपनी राय रखने और अपनी बात करने से पीछे नहीं हटती हैं. राखी अक्सर यूएस के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पापा और शुगर डैडी कहती रहती हैं. अब हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने इसका खुलासा किया किया है कि उनका ट्रंप से क्या रिश्ता है और वो उन्हें पापा और शुगर डैडी क्यों कहती हैं.
'डोनाल्ड ट्रंप मेरे शुगर डैडी हैं'
फरीदून शहरयार ने राखी सावंत संग बातचीत में उनसे पूछा कि उनका डोनाल्ड ट्रंप से क्या रिश्ता है. आज आप खुलासा कर ही दीजिए. दरअसल, राखी अक्सर डोनाल्ड ट्रंप को लेकर बयान देती रहती हैं और उन्हें अपना पापा कहती हैं. इस सवाल पर राखी बिना झिझके हुए बोलीं, 'डोनाल्ड ट्रंप मेरे पापा हैं. वो मेरे शुगर डैडी हैं.'
इसके आगे फरीदून ने पूछा कि आपकी कभी उनसे मुलाकात हुई, इस पर वो अपने ब्लॉन्ड बालों को दिखाते हुए कहती हैं कि ये उन्हीं की देन है. इसके साथ ही उन्होंने एक कहानी भी सुनाई कि जब उनकी मां इंतकाल हुआ था तब उन्हें पता चला कि उनके पिता ट्रंप हैं. उन्होंने बताया, 'जब मेरी मां का इंतकाल हुआ था, उससे पहले मेरी मां ने मुझसे कहा था कि राखी तब तक तिजोरी मत खोलना जब तक मेरा इंतकाल न हो जाए. मां के निधन के बाद जब मैंने तिजोरी खोली तो उसमें मेरी मां के कई सारे जेवर थे. मां के जेवर मैंने अपने भाई-बहन को दे दिए.'
राखी सावंत डोनाल्ड ट्रंप को क्यों कहती हैं पापा,
इसके आगे उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि जब उन्होंने उस तिजोरी को खोला तो उसमें ए चिट्ठी मिली थी. जिसमें लिखा था कि डोनाल्ड ट्रंप तुम्हारे पापा हैं. उन्होंने कहा, 'उस तिजोरी में मेरे लिए एक चिट्ठी थी. उसमें लिखा था कि तुम्हारे पापा सावंत नहीं, बल्कि डोनाल्ड ट्रंप हैं.' आपको बता दें कि राखी सावंत के दावे को लेकर सोशल मीडिया पर लोग बात कर रहे हैं और कह रहे हैं कि राखी अक्सर ऐसी बातें करती रहती हैं.
जानिए किस चक्कर में रचा था नाटक
दरअसल, राखी सावंत ने ये झूठा दावा यूएस की नागरिकता लेने के किया था. उन्होंने इसी इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह चाहती हैं कि डोनाल्ड ट्रंप उन्हें स्वीरकार कर लें और उन्हें वहां की नागरिकता दे दें. उन्होंने कहा, 'मैं चाहती हूं कि डोनाल्ड ट्रंप पापा मुझे स्वीकार कर लें और वहां की नागरिकता मुझे दे दें. वैसे में ऑफिशियली वहां की सिटीजेन हूं अगर मेरा डिएनए देखो तो वो मैकडॉन्लड ट्रंप है.'
राखी सावंत के बयान का बना मजाक
राखी सावंत के इस दावे को लेकर सोशल मीडिया पर लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि राखी सावंत अपने फायदे के लिए इस तरह के बयान देती रहती हैं. इसके साथ ही कुछ लोगों ने राखी के बयान का मजाक उड़ाते हुए कहा कि झूठ इतनी सच्चाई से बोलो की लोगों को सच लगे. वहीं, कुछ ने कहा कि राखी ने जिस तरीके से कहा कि उनका अलग ही कॉन्फिडेंस लेवल दिख रहा था. इसके साथ ही एक यूजर ने लिखा, 'इतना झूठ वो भी इतने कॉन्फिडेंस के साथ.' वही, दूसरे कमेंट किया, 'राखी को इस तरह की कहानी बनाने और ऐसी बातें करने में मजा आता है.' उनके इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग उनकी इस मजाकिया बातों को इंजॉय कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Koffee With karan 9 के बाद नहीं आएगा अगला सीजन, करण जौहर ने किया इमोशनल अनाउंसमेंट, बताई वजह
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









