Responsive Scrollable Menu

Asian Games 2026: गोल्ड से ज्यादा भारत के नाम सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल क्यों? आंकड़ों से समझिए पूरी कहानी

Asian Games 2026 : एशिया में इन दिनों खेलों का महाकुंभ लगा हुआ है. जापान में एशियन गेम्स 2026 खेले जा रहे हैं. इसमें एशिया के लगभग सभी देश हिस्सा ले रहे हैं. अब तक एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहा है लेकिन चीन और जापान के एथलीटों ने पूरी तरह से धमाल मचाया है. एशियन गेम्स की मेडल टैली में शीर्ष पर अब तक चीन 272 मेडल के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि जापान 195 मेडल के साथ दूसरे नंबर पर हैं. एशियन गेम्स 2026 की मेडल टैली में इस समय भारत सातवें स्थान पर हैं. 

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने अब तक कुल 60 मेडल जीते हैं. इंडिया के हाथों अब तक एशियन गेम्स 2026 में सिर्फ 10 गोल्ड मेडल लगे हैं. वहीं देश ने 21 सिल्वर मेडल और 29 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं. भारत का ये मेडल प्रदर्शन सिर्फ कुल पदकों की संख्या नहीं है, बल्कि गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल के बीच का अंतर भी है. बाकी देशों के नाम जहां पर गोल्ड मेडल की संख्या ज्यादा है, वहीं इंडिया के नाम के आगे गोल्ड की संख्या बहुत कम है. ऐसा क्यों है? एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड से ज्यादा सिल्वर और ब्रॉन्ज क्यों हैं. आइए इसके बारे में भी समझते हैं.

एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड से ज्यादा सिल्वर और ब्रॉन्ड मेडल क्यों?

1 - एशियन गेम्स 2026 में इंडिया कई इवेंट्स में फाइनल में तो पहुंच गया लेकिन उसे हार झेलनी पड़ी, जिसके चलते उसे गोल्ड के बजाय सिल्वर या ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा है. ऐसे में गोल्ड की संख्या कम हो गई और अन्य मेडल की संख्या बढ़ गई है. भारत ने शूटिंग में कई पदक जीते हैं, लेकिन कई मुकाबलों में चीन जैसे मजबूत प्रतिद्वंद्वियों के सामने हारने के बाद उसे गोल्ड नहीं मिल पाया. 

2 -  एशियन गेम्स 2026 में भारत खिलाड़ियों की चीन के खिलाड़ियों के कई खेलों में कड़ी चुनौती मिली है. चीन सिर्फ एक-दो खेलों पर निर्भर नहीं है. वहीं भारत कुछ खास खेलों में ही बेहतर कर रहा है, जैसे कि क्रिकेट. इस खेल में भारत ने गोल्ड हासिल किया. वहीं डाइविंग, कैनो स्प्रिंट, वेटलिफ्टिंग जैसे कई खेलों में उसे दूसरा या फिर तीसरा स्थान प्राप्त हुआ जिससे भारत को गोल्ड नहीं मिला और सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल की संख्या बड़ गयी. चीन 26 सितंबर तक चीन 100 गोल्ड का आंकड़ा पार कर चुका था, जबक भारत के उस समय तक 5 गोल्ड भी पूरे नहीं हुए थे. 

3 - एशियन गेम्स 2026 में जापान के खिलाड़ियों को घरेलू परिस्थितियों का भी बड़ा फायदा मिला है. ऐसे में उनके खिलाड़ियों ने कई खोलों में गोल्ड पर निशाना साधा, जिससे भारत के खिलाफ गोल्ड जीतने से चूक गए और उन्हें सिल्वर और ब्रॉन्ज के साथ ही संतोष करना पड़ा है. जापान कई ऐसे खेलों में मजबूत है जिनमें तकनीक, अनुशासन और लंबे समय की तैयारी महत्वपूर्ण होती है. 30 सितंबर तक जापान के खाते में 427 गोल्ड मेडल हो चुके हैं. अब तक भारत सिर्फ 10 गोल्ड जीत पाया है, जिसमें से 4 आज आए हैं.

4 - भारतीय एथलीटों को कई खोलों में कम सुविधाओं और उच्च श्रेणी का अभ्यास मिलने की कभी साफ दिखती है. वहीं जापान और चीन के खिलाड़ियों में ऐसा नहीं दिखाता है. इसका फायदा अन्य देशों के खिलाड़ी उठाते हैं और उन्हें गोल्ड मेडल अधिक मिल जाते हैं. इसी बात की हानि भारत को होती है, जिसके चलते भारत के पास गोल्ड मेडल की तुलना में सिल्वर मेडल और ब्रॉन्ज मेडल ज्यादा आते हैं.

इसके साथ ही भारतीय खिलाड़ियों में फाइनल तक पहुंचने की भारत की क्षमता भरपूर है. लेकिन फाइनल में दबाव में बिखने की कमजोरी भी उनके सामने आती है. वहीं टीम और व्यक्तिगत स्पर्धाओं का मिश्रण भारतीय खिलाड़ियों को परेशानी देता है. एक एथलीट कई इवेंट में खेलता है. वो टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा के बीच तालमेल नहीं बैठा पाते हैं. 
इसका ही नतीजा है कि, गोल्ड मेडल के लिए आखिरी चरण में अंतर भारत के कई खिलाड़ी पहुंचे लेकर सोने पर निशाना नहीं साध पाए. 

एशियन गेम्स 2026 में की लेटेस्ट मेडल टैली

देश गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज कुल
चीन 149 66 56 272
जापान 47 76 72 195
दक्षिण कोरिया 24 29 47 100
उज्बेकिस्तान 16 17 18 51
थाईलैंड 12 10 12 34
बहरीन 11 5 5 21
भारत 10 21 29 60
ईरान 10 16 12 38

एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए मेडल जीतने वाले खिलाड़ी

नंबर एथलीट खेल इवेंट मेडल
1 एलावेनिल वलारिवान, सोनम मास्कर, विदरसा विनोद शूटिंग वूमेंस 10मी एयर राइफल टीम सिल्वर
2 एलावेनिल वलारिवान शूटिंग वूमेंस 10मी एयर राइफल सिल्वर
3 रुद्रांक्ष पाटिल, पार्थ माने, हिमांशु ढिल्लों शूटिंग मेंस 10मी एयर राइफल टीम सिल्वर
4 हिमांशु ढिल्लों शूटिंग मेंस 10मी एयर राइफल सिल्वर
5 रुद्रांक्ष पाटिल शूटिंग मेंस 10मी एयर राइफल ब्रॉन्ज
6 सुचिका तारियाल मिक्स्ड मार्शल आर्ट वूमेंस ट्रेडिशन -60 किग्रा ब्रॉन्ज
7 टीम इंडिया क्रिकेट वूमेंस टीम गोल्ड
8 परिनाज धालीवाल, रायजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान शूटिंग वूमेंस स्कीट टीम ब्रॉन्ज
9 अनंतजीत सिंह नरुका, भवतेग सिंह गिल, मैराज अहमद खान शूटिंग मेंस स्कीट टीम ब्रॉन्ज
10 जय मीणा सॉफ्ट टेनिस मेंस सिंगल्स ब्रॉन्ज
11 मीराबाई चानू वेटलिफ्टिंग वूमेंस 49 किग्रा सिल्वर
12 टीम इंडिया बैडमिंटन मेंस टीम ब्रॉन्ज
13 सतनाम सिंह, सलमान खान रोइंग मेंस डबल्स स्कल ब्रॉन्ज
14 रोशिबिना देवी वुशु वूमेंस 60 किग्रा सांडा सिल्वर
15 अनंतजीत सिंह नरुका, परिनाज धालीवाल शूटिंग मिक्स्ड स्कीट टीम ब्रॉन्ज
16 सीमा एथलेटिक्स वूमेंस 10,000 मीटर ब्रॉन्ज
17 टीम इंडिया एथलेटिक्स मिक्स्ड 4x400 मीटर सिल्वर
18 ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्राक्ष पाटिल, नीरज कुमार शूटिंग मेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम सिल्वर
19 कमलजीत, सुरुचि सिंह शूटिंग मिक्स्ड टीम 10 मीटर एयर पिस्टल गोल्ड
20 दिया चितले, मानुष शाह टेबल टेनिस मिक्स्ड डबल्स ब्रॉन्ज
21 मनप्रीत कौर एथलेटिक्स शॉट पुट ब्रॉन्ज
22 गुलवीर सिंह एथलेटिक्स मेंस 10,000 मीटर सिल्वर
23 बरानिका इलांगोवन एथलेटिक्स वूमेंस पोल वॉल्ट ब्रॉन्ज
24 सावन बरवाल एथलेटिक्स मैराथन सिल्वर
25 तिलोत्तमा सेन, विदर्शा विनोद, आशी चौक शूटिंग वूमेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम सिल्वर
26 जोशना चिनप्पा, वेलवन सेंथिलकुमार स्क्वैश मिक्स्ड डबल्स ब्रॉन्ज
27 टीम इंडिया कबड्डी वूमेंस गोल्ड
28 टीम इंडिया कबड्डी मेंस गोल्ड
29 तजिंदर पाल तूर एथलेटिक्स शॉट पुट सिल्वर
30 पारुल चौधरी एथलेटिक्स वूमेंस 400 मीटर ब्रॉन्ज
31 अभय सिंह स्क्वैश मेंस सिंगल्स सिल्वर
32 अनाहत सिंह स्क्वैश वूमेंस सिंगल्स सिल्वर
33 हरिता भद्रा एथलेटिक्स वूमेंस 200 मीटर ब्रॉन्ज
34 एंसी सोजन एथलेटिक्स वूमेंस लॉन्ग जंप सिल्वर
35 तेजस्विन शंकर एथलेटिक्स डेकाथलॉन ब्रॉन्ज
36 पारुल चौधरी एथलेटिक्स वूमेंस 3000 मीटर स्टीपलचेज ब्रॉन्ज
37 सर्वेश कुशारे एथलेटिक्स मेंस हाई जंप सिल्वर
38 पिंकी बल्हारा कुराश वूमेंस -78 किग्रा ब्रॉन्ज
39 ईशा सिंह शूटिंग वूमेंस 25 मीटर पिस्टल सिल्वर
40 विथ्या रामराज एथलेटिक्स वूमेंस 400 मीटर हर्डल्स ब्रॉन्ज
41 गुलवीर सिंह एथलेटिक्स मेंस 1500 मीटर सिल्वर
42 पारुल चौधरी एथलेटिक्स वूमेंस 1500 मीटर ब्रॉन्ज
43 मुरली श्रीशंकर एथलेटिक्स मेंस लॉन्ग जंप ब्रॉन्ज
44 यशवीर सिंह एथलेटिक्स मेंस जैवलिन थ्रो सिल्वर
45 रोहित यादव एथलेटिक्स मेंस जैवलिन थ्रो ब्रॉन्ज
46 नीरू ढांडा, मनीषा कीर, आशिमा अहलावत शूटिंग वूमेंस ट्रैप टीम सिल्वर
47 नीरू ढांडा शूटिंग वूमेंस ट्रैप गोल्ड
48 नरेंद्र बेरवाल बॉक्सिंग मेंस +90 किग्रा ब्रॉन्ज
49 गुलवीर सिंह एथलेटिक्स मेंस 5000 मीटर ब्रॉन्ज
50 गुरिंदरवीर सिंह, स्नेहा एसएस, अनिमेष कुजूर, हरिता भद्रा एथलेटिक्स 4x100 मिक्स्ड टीम ब्रॉन्ज
51 पूजा सिंह एथलेटिक्स वूमेंस हाई जंप ब्रॉन्ज
52 किरण पहल, मचेतिरा पूवम्मा, प्राची चौधरी, विथ्या रामराज एथलेटिक्स वूमेंस 4x400 मीटर रिले गोल्ड
53 धर्मवीर चौधरी, मनु टीएस, जय कुमार, विशाल टीके एथलेटिक्स मेंस 4x400 मीटर रिले ब्रॉन्ज
54 ज्योति सुरेखा वेन्नम, पृथिका प्रदीप, चिकिता तनिपार्थी आर्चरी वूमेंस कंपाउंड टीम गोल्ड
55 चिकिता तनिपार्थी, साहिल जाधव आर्चरी कंपाउंड मिक्स्ड टीम गोल्ड
56 प्रिया घंघास बॉक्सिंग वूमेंस 60 किग्रा ब्रॉन्ज
57 नीरूना ढांडा, किनान चेनाई शूटिंग ट्रैप मिक्स्ड टीम गोल्ड
58 कपिल पोखरिया बॉक्सिंग मेंस 90 किग्रा ब्रॉन्ज
59 साहिल जाधव, गणेश मणिरत्नम तिरुमुरु, कुशल दलाल आर्चरी मेंस कंपाउंड टीम गोल्ड
60 सुनील कुमार रेसलिंग ग्रीको-रोमन 87 किग्रा —

ये भी पढ़ें : Explainer: ODI क्रिकेट का सबसे बड़ा 'रन-उत्सव', 24 घंटे, 3 महाद्वीप और 6 शतक... रिकॉर्ड बुक भी पड़ी छोटी, जानें 27 सितंबर की पूरी स्टोरी

Continue reading on the app

ट्रंप और नेतन्याहू ने की भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ, बताया 'सच्चा हीरो'

दुबई से तेल अवीव जा रही 'फ्लाईदुबई' की फ्लाइट FZ1073 को बुधवार को कॉकपिट में हुई हिंसक घटना के बाद सऊदी अरब के तबुक की ओर मोड़ दिया गया. इजरायली मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इस विमान में कप्तान एक भारतीय पायलट था, जो कथित तौर पर विमान को क्रैश करने की कोशिश करने वाले सह-पायलट से भिड़ गया. पायलट की पहचान स्मित मच्छार के रूप में हुई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट की तारीफ की है.

दुबई से तेल अवीव जा रहा था विमान

वाईनेट न्यूज ने बताया कि कैप्टन ने फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हुए एक आतंकवादी हमले को रोकने में मदद की, जिसकी जांच इजरायली अधिकारी कर रहे हैं. यह फ्लाइट दुबई से तेल अवीव जा रही थी. चैनल 12 ने कैप्टन की पहचान भारतीय मूल के पायलट के रूप में की है. 27 बच्चों सहित 180 यात्रियों को ले जा रहे इस विमान ने आखिरकार सऊदी अरब के तबुक में आपातकालीन लैंडिंग की.

ओमानी को-पायलट द्वारा विमान को क्रैश करने का आरोप

वाईनेट के मुताबिक, विमान का को-पायलट एक ओमानी नागरिक था और उस पर कॉकपिट के अंदर हुई झड़प के दौरान विमान को क्रैश करने की कोशिश करने का संदेह है. इजरायली अधिकारियों ने बताया कि भारतीय कैप्टन ने यात्रियों की मदद से उससे लड़ाई की और आखिर में कथित हमलावर को काबू में कर लिया गया. वाईनेट ने बताया कि संघर्ष के दौरान को-पायलट ने कैप्टन को चाकू मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इजरायली अधिकारी इस घटना को एक संदिग्ध आतंकवादी हमले के रूप में देख रहे हैं, हालांकि जांच अभी जारी है.

इस घटना के दौरान विमान ने आपातकालीन संकेत भेजे थे. वाईनेट के मुताबिक, फ्लाइट FZ1073 ने सबसे पहले स्क्वॉक कोड 7700 भेजा, जो एक सामान्य आपात स्थिति का संकेत था, इसके बाद कोड 7500 भेजा गया, जो गैरकानूनी हस्तक्षेप का संकेत देता है और आमतौर पर हाईजैक से जुड़ा होता है. वाईनेट ने फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक बताया कि विमान तेजी से नीचे आने लगा और लगभग 34,000 फीट से 14,000 फीट तक गिर गया.

इजरायली पीएम नेतन्याहू ने की पायलट की तारीफ

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने बहादुर भारतीय पायलट और अन्य लोगों की तारीफ की है. पीएम नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा कि वे कैप्टन की असाधारण बहादुरी को सलाम करते हैं. नेतन्याहू ने कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी कैप्टन लड़ते रहे और उन्होंने 174 लोगों की जान बचा ली. विमान में इजरायली नागरिक और दूसरे देशों के लोग भी सवार थे. नेतन्याहू ने कैप्टन के जल्द और पूरी तरह ठीक होने की कामना की है.

इजरायली राजदूत ने भारतीय पायलट को बताया हीरो

वहीं भारत में इजरायली राजदूत ने भारतीय पायलट को अनुभवी और काबिल हीरो बताया है. उन्होंने एक पोस्ट में लिखा कि कैप्टन के साहस और दूसरे इजरायली, अमीराती यात्रियों और क्रू के साहस ने 180 लोगों की जान बच गई. वहीं भारत सरकार ने भी विमान के कैप्टन को सलाम किया और कहा कि चोट के बावजूद उन्होंने हमलावर को काबू करने में मदद की और 174 लोगों की जान बचा ली. वहीं इजरायली विदेश मंत्रालय ने भारतीय कैप्टन को हीरो बताया है. इजरायली विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय, इजरायली और अमीराती, अलग देश लेकिन साहस एक.

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

  Sports

वनडे में सबसे तेज 12000 रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, रोहित शर्मा से आगे सिर्फ विराट कोहली

5 batsman fastest 12000 ODI Runs: गुवाहाटी में भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे ऐतिहासिक रहा. वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू के बेहतरीन शतकों की बदौलत वनडे में अपना सर्वोच्च स्को बनाया. वहीं, 406 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय ओपनर रोहित शर्मा ने एक खास मुकाम हासिल किया. रोहित ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 12,000 रन पूरे किए.वह वनडे में 12 हजार रन का आंकड़ा छूने वाले सबसे तेज दूसरे बल्लेबाज बने. Thu, 1 Oct 2026 07:08:46 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका युद्ध की खबरें! | Trump | Hormuz War | Houthi Attack | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T02:30:06+00:00

Iran America War Live Updates: ईरान-अमेरिका युद्ध के ताजा हालात| Trump | Hormuz | Middle East | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T02:36:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers