'मुझे मेंटली थकाया, उनको गेम का कुछ नहीं पता...' केएल राहुल का बयान हुआ वायरल, संजीव गोयनका को लेकर ये क्या बोल दिया?
KL Rahul on Sanjiv Goenka : भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो अपनी आईपीएल कप्तानी के अनुभवी के बारे में बात कर रहे हैं. वो लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी के दौर की बातें बता रहे हैं, जहां पर टीम के मालिक यानी संजीव गोयनका द्वारा उनसे लगातार सवाल जवाब किए जाते थे, जिन्होंने उन्हें मेंटली परेशान कर दिया था. इसके बाद उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी और टीम को छोड़ने का फैसला लिया था.
जतिन सप्रु के साथ केएल राहुल के एक निजी पॉडकास्ट का पुराना वीडियो एक बार फिर से वायरल हो रहा है. इस इंटरव्यू की एक क्लिप तेजी से वायरल हो रही है. इसमें बात करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी के दौर के बारे में राहुल ने खुलकर अपनी भावनाएं जाहिर की है. इस दौरान उन्होंने बगैर संजीव गोयनका का नाम लिए सारी बातें बोली दी है. उनकी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका थे. टीम की ओनरशिप उनके हाथों में जिसके बारे में केएल राहुल बात कर रहे हैं. केएल राहुल के साथ आईपीएल मैच के दौरान कई बार संजीव गोयनका को बदतमीज करते हुए भी देखा गया था.
Don't be harsh on Sanjiv Goenka.
— Bruce (@_Bruce__007) May 9, 2024
He was just having normal motivating conversation with KL Rahul.
The real audio of the conversation is here.
Please listen to it carefully???????? pic.twitter.com/CCWGK1QWkk
केएल राहुल ने संजीव गोयनका को लेकर दिया बड़ा बयान
केएल राहुल ने कहा कि, 'कैप्टन के तौर पर मुझे सबसे मुश्किल ओनरशिप लेवल पर बहुत सारी मीटिंग्स, रिव्यू और एक्सप्लेनेशन की जरूरत पड़ी. यह मेंटली थकाने वाला था. आईपीएल सीजन के आखिर तक मैं 10 महीने इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के बाद से भी ज्यादा मेंटली और फिजिकली थका हुआ महसूस करता था. आपसे लगातार पूछा जाता है कि आपने कुछ खास फैसले क्यों लिए किसी प्लेयर को क्यों चुना गया, या टीम ने खराब परफॉर्म क्यों किया. इंटरनेशनल क्रिकेट में आप कोच और सिलेक्टर्स के प्रति जवाबदेह होते हैं, जो गेम की बारीकियों को समझते हैं. आप कुछ भी करें या कितने भी बॉक्स टिक करें, खेल में कुछ भी जीत की गारंटी नहीं देता है. ये उन लोगों को समझाना सबसे मुश्किल हिस्सा है जिनका स्पोर्ट्स से कोई लेना-देना नहीं है, जो अक्सर हर फैसले का पक्का नतीजा चाहते हैं'.
???? KL Rahul: "Sanjiv Goenka's constant questions mentally drained me."????
— Mahi Patel (@Mahi_Patel_07) August 3, 2026
KL Rahul: What I found hardest as an IPL captain was the sheer number of meetings, reviews, and explanations required at the ownership level. It was mentally exhausting. By the end of an IPL season, I felt… pic.twitter.com/XPMQ6IoTOV
आपको बताएं तो, संजीव गोयनका ने जब आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स को साल 2022 में खरीदा था. तब उन्होंने अपना कप्तान केएल राहुल को चुना था. राहुल ने 2022, 2023 और 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी की थी लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए थे. उनकी कप्तानी में टीम ने प्लेफऑ तक का तो सफर तय किया लेकिन वो ट्रॉफी नहीं उठा पाए. इससे संजीव गोयनका काफी नाराज और गुस्से में दिखाई दिए. राहुल के बाद ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी संभाली और 2 साल बाद उनका भी वैसा ही हाल हुआ.
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए केएल राहुल का प्रदर्शन
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए केएल राहुल ने कुल 37 मुकाबलों में कप्तानी की. इस दौरान उनको 20 मुकाबलों में जीत मिली जबकि, 17 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. बतौर कप्तान उनका जीत प्रतिशत 54.4% रहा था. उन्होंने साल 2022 और साल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स को एलिमिनेटर में पहुंचाया था. वहीं 2024 में टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी. बतौर बल्लेबाज राहुल ने टीम के लिए कुल 38 मैच खेले थे. इस दौरान उन्होंने 10 अर्धशतकों और 2 शतकों की मदद से कुल 1410 रन बनाए थे. केएल राहुल भारत के स्टार और अनुभवी क्रिकेटर्स में शुमार हैं.
ये भी पढ़ें : मोहम्मद सिराज श्रीलंका में रचेंगे इतिहास, IND vs SL सीरीज में सिर्फ इतने विकेट हासिल कर बनाएंगे नया कीर्तिमान
Brij Bhushan News :बरी होने पर क्या बोले बृजभूषण? #brijbhushan #bjp #shorts #ytshorts
#brijbhushansharansingh #bjp #shorts #ytshorts #breakingnews #delhicourt #sexualharassmentcase #karanbhushansingh #rouseavenuecourt #breakingnews #vineshphogat #hindinews #topnews #tnnoriginals You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















