Responsive Scrollable Menu

Bankipur By Election Result Updates : बढ़त के बीच क्या बोले प्रशांत किशोर ? #bankipurbyelection

Bankipur By Election Result Updates : बढ़त के बीच क्या बोले प्रशांत किशोर ? #bankipurbyelection #biharnews #prashantkishor #jansuraaj #bjp #nitinnabin #patnanews #timesnownavbharat #shorts #ytshorts You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

'मुझे मेंटली थकाया, उनको गेम का कुछ नहीं पता...' केएल राहुल का बयान हुआ वायरल, संजीव गोयनका को लेकर ये क्या बोल दिया?

KL Rahul on Sanjiv Goenka : भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो अपनी आईपीएल कप्तानी के अनुभवी के बारे में बात कर रहे हैं. वो लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी के दौर की बातें बता रहे हैं, जहां पर टीम के मालिक यानी संजीव गोयनका द्वारा उनसे लगातार सवाल जवाब किए जाते थे, जिन्होंने उन्हें मेंटली परेशान कर दिया था. इसके बाद उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी और टीम को छोड़ने का फैसला लिया था. 

जतिन सप्रु के साथ केएल राहुल के एक निजी पॉडकास्ट का पुराना वीडियो एक बार फिर से वायरल हो रहा है. इस इंटरव्यू की एक क्लिप तेजी से वायरल हो रही है. इसमें बात करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी के दौर के बारे में राहुल ने खुलकर अपनी भावनाएं जाहिर की है.  इस दौरान उन्होंने बगैर संजीव गोयनका का नाम लिए सारी बातें बोली दी है. उनकी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका थे. टीम की ओनरशिप उनके हाथों में जिसके बारे में केएल राहुल बात कर रहे हैं. केएल राहुल के साथ आईपीएल मैच के दौरान कई बार संजीव गोयनका को बदतमीज करते हुए भी देखा गया था.

केएल राहुल ने संजीव गोयनका को लेकर दिया बड़ा बयान

केएल राहुल ने कहा कि, 'कैप्टन के तौर पर मुझे सबसे मुश्किल ओनरशिप लेवल पर बहुत सारी मीटिंग्स, रिव्यू और एक्सप्लेनेशन की जरूरत पड़ी. यह मेंटली थकाने वाला था. आईपीएल सीजन के आखिर तक मैं 10 महीने इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के बाद से भी ज्यादा मेंटली और फिजिकली थका हुआ महसूस करता था. आपसे लगातार पूछा जाता है कि आपने कुछ खास फैसले क्यों लिए किसी प्लेयर को क्यों चुना गया, या टीम ने खराब परफॉर्म क्यों किया. इंटरनेशनल क्रिकेट में आप कोच और सिलेक्टर्स के प्रति जवाबदेह होते हैं, जो गेम की बारीकियों को समझते हैं. आप कुछ भी करें या कितने भी बॉक्स टिक करें, खेल में कुछ भी जीत की गारंटी नहीं देता है. ये उन लोगों को समझाना सबसे मुश्किल हिस्सा है जिनका स्पोर्ट्स से कोई लेना-देना नहीं है, जो अक्सर हर फैसले का पक्का नतीजा चाहते हैं'.

आपको बताएं तो, संजीव गोयनका ने जब आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स को साल 2022 में खरीदा था. तब उन्होंने अपना कप्तान केएल राहुल को चुना था. राहुल ने 2022, 2023 और 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी की थी लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए थे. उनकी कप्तानी में टीम ने प्लेफऑ तक का तो सफर तय किया लेकिन वो ट्रॉफी नहीं उठा पाए. इससे संजीव गोयनका काफी नाराज और गुस्से में दिखाई दिए. राहुल के बाद ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी संभाली और 2 साल बाद उनका भी वैसा ही हाल हुआ.

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए केएल राहुल का प्रदर्शन

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए केएल राहुल ने कुल 37 मुकाबलों में कप्तानी की. इस दौरान उनको 20 मुकाबलों में जीत मिली जबकि, 17 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. बतौर कप्तान उनका जीत प्रतिशत 54.4% रहा था. उन्होंने साल 2022 और साल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स को एलिमिनेटर में पहुंचाया था. वहीं 2024 में टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी. बतौर बल्लेबाज राहुल ने टीम के लिए कुल 38 मैच खेले थे. इस दौरान उन्होंने 10 अर्धशतकों और 2 शतकों की मदद से कुल 1410 रन बनाए थे. केएल राहुल भारत के स्टार और अनुभवी क्रिकेटर्स में शुमार हैं.

ये भी पढ़ें : मोहम्मद सिराज श्रीलंका में रचेंगे इतिहास, IND vs SL सीरीज में सिर्फ इतने विकेट हासिल कर बनाएंगे नया कीर्तिमान

Continue reading on the app

  Sports

Team India में Aaqib Nabi का ऐतिहासिक सिलेक्शन, Sri Lanka के खिलाफ Test Debut कर रचेंगे नया इतिहास

भारतीय क्रिकेट टीम में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज औकिब नबी के नाम की नई शुरुआत हुई है। चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। यह नबी के करियर का पहला मौका है, जब उन्हें भारतीय टीम का हिस्सा बनाया गया है। अगर उन्हें अंतिम एकादश में खेलने का अवसर मिलता है तो वह जम्मू-कश्मीर से भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

मौजूद जानकारी के अनुसार, 29 वर्षीय औकिब नबी ने पिछले कुछ समय में घरेलू क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है। उन्होंने पिछले दो रणजी ट्रॉफी सत्रों में कुल 104 विकेट हासिल किए हैं। इनमें 2025-26 के रणजी सत्र में उनके 60 विकेट शामिल हैं। इस प्रदर्शन में उन्होंने जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक सफलता में अहम भूमिका निभाई, जब टीम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया।

बता दें कि औकिब नबी हाल ही में भारत ए टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर भी गए थे। वहां उन्होंने दो प्रथम श्रेणी मुकाबलों में छह विकेट हासिल किए थे। उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें राष्ट्रीय टीम में शामिल करने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि जसप्रीत बुमराह को बाएं घुटने की चोट के कारण श्रीलंका दौरे से बाहर होना पड़ा है। बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ में खेले गए दूसरे एकदिवसीय मुकाबले के दौरान परेशानी हुई थी। इसके बाद से वह पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं। इससे पहले भी वह चोट से जुड़ी परेशानियों से गुजर चुके हैं।

भारतीय टीम पहले ही कई खिलाड़ियों की चोट से प्रभावित है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा और ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी भी चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं हैं। वहीं, वॉशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट मुकाबले से बाहर हो चुके हैं। तेज गेंदबाज आकाश दीप भी लंबे समय से चोट से उबर रहे हैं।

श्रीलंका दौरे पर भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़ और औकिब नबी संभालेंगे। भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मुकाबलों की शुरुआत 15 अगस्त से गाले में होगी। इससे पहले 7 अगस्त से कोलंबो में तीन दिवसीय अभ्यास मुकाबला भी खेला जाएगा।

भारतीय टेस्ट टीम की कमान शुभमन गिल संभालेंगे, जबकि केएल राहुल उपकप्तान होंगे। टीम में यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, बी साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, औकिब नबी, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन को शामिल किया गया है।
Mon, 03 Aug 2026 21:35:37 +0530

  Videos
See all

Parliament Controversy: भगवा का अपमान? हिंदू देंगे करारा जवाब! | Pappu Yadav | Opposition Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T16:37:30+00:00

Bankipur Result: Prashant Kishore की जीत पर पत्नी का रिएक्शन वायरल| Prashant Kishore's Wife #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T16:33:33+00:00

JPSC Protest: रांची में छात्र आंदोलन से दूरी... CJP की मजबूरी? | Jharkhand Students | Abhijeet Dipke #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T16:45:20+00:00

Saharanpur में तेंदुए की दस्तक, गांव में दहशत! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T16:31:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers