भोपाल में रिटायर्ड IAS की हत्या पर उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा, बोले “कानून-व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी”
भोपाल में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की उनके घर में हुई हत्या को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मध्यप्रदेश सरकार को घेरा है। उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और मुख्यमंत्री मोहन यादव से जवाबदेही तय करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब राजधानी में एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अपने घर में सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा।
कांग्रेस नेता ने कहा कि भोपाल में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की उनके घर में हत्या ने मध्यप्रदेश की कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और अब राजधानी भोपाल में भी लोग सुरक्षित नहीं हैं।
उमंग सिंघार ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए
उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनके राज में प्रदेश की कानून-व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि राजधानी में हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अपने घर में ही सुरक्षित नहीं रह सके। ऐसे में आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सरकार की जिम्मेदारी पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश को अपराधियों के भरोसे छोड़कर अपनी जवाबदेही से नहीं बच सकते हैं। उन्होंने सरकार से कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीरता से कदम उठाने की मांग की।
क्या है राकेश अग्रवाल हत्याकांड
भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के सूरजनगर में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की उनके घर में हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में पुलिस को घर पर हाल ही में रखे गए केयरटेकर पर शक है। घटना के बाद से केयरटेकर के लापता होने की बात सामने आई है। पुलिस उसकी तलाश के साथ ही हत्या के कारण और वारदात से जुड़े दूसरे पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। फिलहाल हत्या की वजह और घटना में संदिग्ध की भूमिका को लेकर पुलिस की जांच जारी है।
भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की उनके घर में हत्या ने मध्यप्रदेश की कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है।
भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और राजधानी भोपाल में भी लोग सुरक्षित नहीं हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के राज में कानून-व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो…
— Umang Singhar (@UmangSinghar) September 30, 2026
गणेश विसर्जन के दौरान चाकूबाजी की घटना, अस्पताल में भर्ती घायल, इलाज जारी
अनंत चतुर्दशी को निकले काफी दिन हो गए हैं। लेकिन बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में अभी भी गणेश विसर्जन का सिलसिला जारी है। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। हर साल ही अनंत चौदस के कई दिनों बाद तक यहां गणपति विसर्जन चलता रहता है। ऐसे ही एक विसर्जन के दौरान चाकूबाजी का मामला सामने आया है।
मंगलनाथ पुल पर गणेश विसर्जन के लिए क्षेत्र के युवकों के साथ पहुंचे एक युवक पर चाकू से हमला किया गया है। घायल युवक मयंक सुनेरिया ने बताया कि विसर्जन के दौरान धक्का मुक्की की के चलते वाद विवाद हो गया था। इसी दौरान उस पर चाकू से हमला कर दिया गया।
गणेश विसर्जन के दौरान विवाद
मंगलनाथ पुल पर विसर्जन के दौरान हुई इस घटना में युवक घायल हो गया है। चाकू से किया गया यह वार उसकी छाती के निचले हिस्से पर लगा। घटना की जानकारी लगने पर तुरंत ही युवक के परिजन मौके पर पहुंचे। उसका इलाज के लिए चरक भवन लाया गया। यहां घायल का इलाज किया जा रहा है।
जांच कर रही पुलिस
जिस युवक के साथ ही पूरा घटनाक्रम हुआ है। वह चिमनगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसका कहना है कि उसके क्षेत्र में बड़े गणेश बैठे थे इसलिए देर से विसर्जन किया गया। इसी दौरान कहासुनी के बाद हुई हाथापाई में उस पर चाकू से हमला किया गया है। युवक ने हमला करने वाले व्यक्ति का नाम मयंक काला बताया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News










