बैतूल में दरवाजा काटकर घर में घुसे चोर, वृद्धा के जेवर लेकर हुए फरार, पुलिस कर रही जांच
मध्य प्रदेश के बैतूल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर घर में सो रही एक बुजुर्ग महिला के हाथों से कंगन और सोने की चेन चोरी कर ली गई। बदमाश घर का दरवाजा काटकर अंदर घुसे और महिला के हाथ से कंगन भी काट कर ले गए।
यह पूरा मामला बैतूल पाथाखेड़ा की शोभापुर कॉलोनी का है। 74 वर्षीय वृद्धा घर में थी तभी चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया गया। यहां हैरानी की बात यह है कि घर में घुसे बदमाशों ने अलमारी को हाथ भी नहीं लगाया। उन्होंने सो रही वृद्धा के हाथ से कंगन काटे और गले से सोने की चेन निकालकर मौके से फरार हो गए।
दरवाजा काटकर घुसे अंदर
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने घर में घुसने के लिए दरवाजे को आग से गर्म करके काटा। जिले में इस तरह से की गई चोरी का ये पहला मामला है। इसमें वृद्धा डी गिरिजा के हाथ में चोट भी लगी है। परिवार ने चोरी किए गए जेवर की कीमत 4 से 7 लाख रुपए बताई है।
परिचित भी शक के घेरे में
हैरानी इस बात की है कि केवल कंगन और सोने की चेन चुराई गई है। अलमारी को हाथ भी नहीं लगाया गया। परिवार ने भी बताया है कि उनके घर में पहले भी दो से तीन बार चोरी हो चुकी है। ऐसे में पुलिस को यह शक है कि किसी परिचित ने इस वारदात को अंजाम तो नहीं दिया है। पुलिस जांच कर रही है कि क्या आरोपियों को वृद्धा और उनकी दिनचर्या के बारे में पहले से जानकारी थी। किसी परिचित के शामिल होने की पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।
पुलिस कर रही जांच
इस घटना के बाद पुलिस में डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स को भी मौके पर बुलाया। मौके से फिंगरप्रिंट और अन्य सबूत जुटाए गए हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और पुरानी चोरी के मामले की जानकारी भी खंगाली जा रही है। एसपी वीरेंद्र जैन से लेकर पूर्व एसपी के कार्तिकेयन ने भी इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों से बातचीत की है।
दूसरी तरफ फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिरकार घटना में किस उपकरण का इस्तेमाल किया गया है। आरोपियों को उपकरण कहां से मिला होगा यह भी जांच का विषय है।
उमर खालिद और शरजील इमाम को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं, तीसरी बार खारिज हुई जमानत याचिका
दिल्ली हाईकोर्ट ने साल 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े कथित बड़ी साजिश मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से इनकार कर दिया है। जस्टिस प्रतिभा एम सिंह और जस्टिस दिनेश भट्ट की पीठ ने दोनों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी। अदालत के सामने सुप्रीम कोर्ट के 5 जनवरी 2026 के आदेश का भी हवाला दिया गया।
दोनों आरोपियों ने कड़कड़डूमा कोर्ट के 4 जुलाई 2026 के आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का रुख किया था। ट्रायल कोर्ट ने उनकी तीसरी बार दाखिल जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद हाईकोर्ट में दोनों ने राहत की मांग की।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश का दिया गया हवाला
सुप्रीम कोर्ट ने 5 जनवरी 2026 को उमर खालिद और शरजील इमाम को तत्काल जमानत देने से इनकार कर दिया था। हालांकि, अदालत ने दोबारा जमानत का रास्ता खुला रखा था। आदेश के मुताबिक संरक्षित गवाहों की गवाही पूरी होने या 5 जनवरी 2026 से एक साल पूरा होने के बाद आरोपी फिर जमानत के लिए निचली अदालत का रुख कर सकते हैं। इसी व्यवस्था को देखते हुए ट्रायल कोर्ट ने जुलाई में दोनों की जमानत अर्जी खारिज की थी। अब हाईकोर्ट ने भी सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश को ध्यान में रखते हुए तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया है।
दिल्ली पुलिस ने किया जमानत का विरोध
दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट में दोनों की जमानत अर्जी का विरोध किया। पुलिस की ओर से दलील दी गई कि उमर खालिद और शरजील इमाम मामले में कथित बड़ी साजिश से जुड़े प्रमुख आरोपी हैं। अभियोजन ने उनकी भूमिका, डिजिटल संचार और गवाहों के बयानों समेत जांच में सामने आई सामग्री का हवाला दिया। पुलिस ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट के जनवरी के आदेश में जमानत दोबारा मांगने के लिए जो परिस्थितियां बताई गई थीं, वे अभी पूरी नहीं हुई हैं। इसलिए मौजूदा समय में दाखिल जमानत याचिकाओं को समय से पहले माना जाना चाहिए।
जुलाई में कड़कड़डूमा कोर्ट से भी नहीं मिली थी राहत
बता दे कि 4 जुलाई को कड़कड़डूमा कोर्ट ने उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थीं। दोनों ने सुप्रीम कोर्ट के जनवरी के आदेश के बाद ट्रायल कोर्ट में जमानत के लिए आवेदन किया था। ट्रायल कोर्ट ने माना था कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश में तय परिस्थितियां पूरी हुए बिना उस स्तर पर दोनों को जमानत देने का आधार नहीं बनता है। इसके बाद दोनों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की।
जनवरी में पांच आरोपियों को मिली थी जमानत
इसी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 5 जनवरी 2026 को पांच अन्य आरोपियों को जमानत दी थी, जबकि उमर खालिद और शरजील इमाम को राहत नहीं मिली थी। शीर्ष अदालत ने दोनों के मामले में अभियोजन की ओर से पेश सामग्री पर विचार किया था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया था कि जमानत पर की गई प्रथमदृष्टया टिप्पणियों को मुकदमे के अंतिम फैसले के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। यानी जमानत के स्तर पर अदालत की टिप्पणियां मामले में दोष या निर्दोषता का अंतिम निर्धारण नहीं हैं।
दिल्ली दंगों की साजिश का मामला
यह मामला फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के पीछे कथित बड़ी साजिश की जांच से जुड़ा हुआ है। इस मामले में गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम यानी यूएपीए समेत कई धाराओं के तहत मुकदमा चल रहा है। उमर खालिद को सितंबर 2020 में गिरफ्तार किया गया था, जबकि शरजील इमाम अगस्त 2020 से जेल में हैं। दोनों आरोपियों की ओर से मामले में आरोपों को चुनौती दी जाती रही है और वे लंबे समय से जमानत की मांग कर रहे हैं
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News











