Responsive Scrollable Menu

Karnataka Earthquake Today: भारत में भूकंप के झटके, इस राज्य में 3.5 तीव्रता से कांप उठी धरती, जानें कहां था केंद्र

Karnataka Earthquake Today: भारत में भूकंप के झटके, इस राज्य में 3.5 तीव्रता से कांप उठी धरती, जानें कहां था केंद्र

Continue reading on the app

एपल पे भारत में लॉन्च:एक्सिस बैंक पहला पार्टनर, अब आईफोन और एपल वॉच से बिना पिन कर सकेंगे कॉन्टैक्टलेस पेमेंट

एपल ने भारत में अपनी डिजिटल पेमेंट सर्विस 'एपल पे' को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही आईफोन और एपल वॉच यूजर्स के लिए कार्डलेस और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट का नया ऑप्शन भी अवेलेबल हो गया है। एपल की इस सर्विस के लिए एक्सिस बैंक पहला पार्टनर बना है। शुरुआत में इसके तहत एक्सिस बैंक के वीजा और मास्टरकार्ड क्रेडिट कार्ड्स को सपोर्ट दिया जा रहा है। कंपनी के मुताबिक, एपल पे के जरिए यूजर्स अपने एलिजिबल क्रेडिट कार्ड्स को एपल वॉलेट एप में जोड़कर खरीदारी कर सकेंगे। भारत में शुरुआती फेज में यह सर्विस हजारों मर्चेंट्स पर अवेलेबल होगी। आने वाले समय में अन्य बैंकों, नेटवर्क और मर्चेंट एप्स को भी इससे जोड़ा जाएगा। एपल का पहला क्रेडिट कार्ड पार्टनर बना एक्सिस बैंक एक्सिस बैंक के एलिजिबल वीजा और मास्टरकार्ड क्रेडिट कार्ड होल्डर अपने कार्ड को एपल वॉलेट में आसानी से जोड़ सकते हैं। कार्ड जोड़ने के लिए यूजर्स एक्सिस बैंक एप के लेटेस्ट वर्जन या आईफोन में पहले से मौजूद वॉलेट एप का सहारा ले सकते हैं। वॉलेट एप में कार्ड जोड़ने के लिए एप खोलकर प्लस (+) साइन पर टैप करना होगा और स्क्रीन पर दिख रहे स्टेप्स को फॉलो करना होगा। इसके बाद एपल पे सपोर्ट करने वाले मर्चेंट्स पर आसानी से पेमेंट किया जा सकेगा। खास बात यह है कि एपल पे का यूज करने पर भी यूजर्स को उनके कार्ड पर मिलने वाले रिवॉर्ड्स और अन्य बेनिफिट्स पहले की तरह ही मिलते रहेंगे। आईफोन और एपल वॉच से पेमेंट करने के स्टेप्स स्टोर में पेमेंट करने के लिए आईफोन यूजर्स को अपने फोन के साइड बटन या होम बटन को डबल क्लिक यानी दो बार दबाना होगा। इसके बाद फेस आईडी, टच आईडी या डिवाइस पासकोड से वेरिफिकेशन करना होगा। वेरिफिकेशन के बाद आईफोन के ऊपरी हिस्से को कॉन्टैक्टलेस पेमेंट रीडर के पास ले जाकर पेमेंट किया जा सकता है। एपल वॉच का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को वॉच के साइड बटन को दो बार दबाना होगा और उसके डिस्प्ले को पेमेंट रीडर के पास ले जाना होगा। इसके अलावा सपोर्टेड एप्स और वेबसाइट्स पर ऑनलाइन खरीदारी के लिए भी एपल पे का इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि एपल पे के जरिए पेमेंट करते समय यूजर्स को चेकआउट के दौरान कोई भी पिन या ओटीपी डालने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही ऑनलाइन खरीदारी करते समय बार-बार कार्ड डिटेल्स, कॉन्टैक्ट नंबर या बिलिंग एड्रेस भरने के झंझट से भी मुक्ति मिलेगी। सिक्योरिटी: कार्ड नंबर न तो फोन में रहेगा न ही मर्चेंट से शेयर होगा सुरक्षा के मोर्चे पर एपल ने दावा किया है कि यूजर्स के असली कार्ड नंबर न तो उनके आईफोन या एपल वॉच में स्टोर होते हैं और न ही एपल के सर्वर्स पर। पेमेंट के दौरान भी मर्चेंट के साथ असली कार्ड डिटेल्स शेयर नहीं की जाती हैं। इसके बजाय एपल पे एक यूनिक 'डिवाइस अकाउंट नंबर' का यूज करता है। यह नंबर एन्क्रिप्टेड होता है और डिवाइस के बेहद सुरक्षित 'सिक्योर एलिमेंट' चिप में स्टोर रहता है। इन एप्स और स्टोर्स पर आज से ही चलेगा एपल पे भारत में लॉन्च के साथ ही एपल पे कई प्रमुख स्टोर्स और डिजिटल एप्स पर अवेलेबल हो गया है। इनमें ब्लिंकिट, चायोस, कॉमेट, क्रोमा, इंटरफ्लोरा, मेकमायट्रिप/इक्सिगो, ले 15 पेस्ट्री, रिलायंस ब्रांड्स, टाटा 1mg, जोमैटो और देश के एपल स्टोर्स शामिल हैं। पेमेंट इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए एपल ने प्रमुख पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स जैसे कैशफ्री, जसपे, एमस्वाइप, पेटीएम, पेयू, पाइन लैब्स, रेजरपे और वर्ल्डलाइन के साथ साझेदारी की है। इससे इन सर्विस प्रोवाइडर्स के मर्चेंट नेटवर्क पर भी एपल पे सपोर्ट मिलेगा। सिस्टम रिक्वायरमेंट्स: किन डिवाइसों में चलेगा? एपल पे का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स के पास iOS 18 या उससे नए सॉफ्टवेयर वर्जन पर चलने वाला आईफोन XR या उससे बाद का मॉडल होना जरूरी है। वहीं एपल वॉच यूजर्स के लिए वॉचओएस 11 या उससे नए वर्जन पर चलने वाली एपल वॉच सीरीज 6 या उससे नया मॉडल होना चाहिए, जो आईफोन XR या नए मॉडल से कनेक्टेड हो। बता दें कि एपल पे वर्तमान में दुनिया भर के 90 से अधिक देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध है, जिसके 11,000 से अधिक बैंक और नेटवर्क पार्टनर हैं। क्या होता है 'टोकनाइजेशन' और 'सिक्योर एलिमेंट'? एपल पे में जब आप कार्ड ऐड करते हैं, तो आपका 16 अंकों का असली कार्ड नंबर मर्चेंट या डिवाइस में सेव नहीं होता। इसकी जगह एल्गोरिदम एक रैंडम कोड यानी 'टोकन' यानी डिवाइस अकाउंट नंबर बनाता है। यह डेटा फोन की स्पेशल सिक्योरिटी चिप 'सिक्योर एलिमेंट' में एन्क्रिप्टेड रहता है। पेमेंट के वक्त यही टोकन शेयर होता है, जिससे कार्ड का डेटा कभी भी हैक होने का खतरा नहीं रहता।

Continue reading on the app

  Sports

Kuldeep Yadav 200 ODI Wickets से 2 कदम दूर, गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ मौका

भारत के स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका है। वह वनडे क्रिकेट में 200 विकेट पूरे करने से सिर्फ 2 विकेट दूर हैं। अगर गुवाहाटी में कुलदीप यह मुकाम हासिल कर लेते हैं, तो वह भारत के उन चुनिंदा गेंदबाजों में शामिल हो जाएंगे, जिन्होंने 50 ओवर के प्रारूप में 200 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं।

बता दें कि कुलदीप ने पहले वनडे में तिरुवनंतपुरम में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किए थे। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। अब दूसरे वनडे से पहले उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ है और टीम को उनसे एक बार फिर अहम योगदान की उम्मीद है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, कुलदीप ने अब तक 122 वनडे मैचों में 198 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 26.70 रहा है। उनके नाम 10 बार 4 विकेट और 2 बार 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 25 रन देकर 6 विकेट रहा है।

200 विकेट पूरे करने के बाद कुलदीप भारत के 9वें ऐसे गेंदबाज बन जाएंगे, जिन्होंने वनडे में यह आंकड़ा पार किया है। भारत के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम है। कुंबले ने 269 वनडे मैचों में 334 विकेट लिए हैं।

भारतीय स्पिन गेंदबाजों की बात करें तो कुलदीप से पहले सिर्फ 3 गेंदबाज 200 विकेट का आंकड़ा पार कर सके हैं। अनिल कुंबले के 334 विकेट के अलावा हरभजन सिंह ने 265 और रवींद्र जडेजा ने 232 विकेट लिए हैं। ऐसे में कुलदीप के पास इस खास सूची में अपना नाम दर्ज कराने का मौका है।

हालांकि, इस साल कुलदीप का प्रदर्शन लगातार एक जैसा नहीं रहा है। उन्होंने 2026 में अब तक 5 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें उन्हें 7 विकेट मिले हैं। इस दौरान उनका औसत 37.71 और रन खर्च करने की दर 5.86 रही है। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच की 4 विकेट वाली गेंदबाजी उनके लिए अहम वापसी के तौर पर देखी जा रही है।

गौरतलब है कि दूसरे वनडे में भारत की टीम की कमान शुभमन गिल संभाल रहे हैं। टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। वेस्टइंडीज की टीम में जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप, रोस्टन चेज, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ और जयडेन सील्स जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं।

कुलदीप के लिए गुवाहाटी का मुकाबला सिर्फ एक और वनडे नहीं होगा। 200 विकेट का आंकड़ा उनके करियर में एक बड़ी व्यक्तिगत उपलब्धि साबित हो सकता है और इसके लिए उन्हें सिर्फ 2 विकेट की जरूरत है।

Wed, 30 Sep 2026 22:31:00 +0530

  Videos
See all

Houthi Attack Saudi: पाकिस्तानी मौलाना ने हूती विद्रोही गुट पर क्या कहा? | #houthis #pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T18:15:35+00:00

Premanand Ji Maharaj Disciple Death News Live Updates:Rasik Dulari की मौत पर होश उड़ाने वाला खुलासा! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T18:14:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers