Responsive Scrollable Menu

Sunny Leone Biography: जब एडल्ट इंडस्ट्री में आईं सनी लियोनी, मां-बाप के निकले आंसू, रिश्तेदारों ने तोड़ा नाता!

Sunny Leone Biography: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी आज हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं, लेकिन उनके जीवन का एक दौर ऐसा भी था, जिसने उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया था। अपनी बायोग्राफिकल वेब सीरीज 'करनजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी' में एक्ट्रेस ने उस मुश्किल समय को याद किया, जब उनके माता-पिता को पहली बार पता चला कि उन्होंने एडल्ट एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया है।

'तुम बिना कपड़ों के थीं?' मां का सवाल सुनकर टूट गई थीं सनी
सनी लियोनी ने बताया कि जब उन्होंने अपने माता-पिता को अपने करियर के बारे में बताया, तो उन्हें पहले से अंदाजा था कि यह खबर उनके लिए आसान नहीं होगी। उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार को यह भी बताना चाहती थीं कि उन्हें 'पेंटहाउस पेट ऑफ द ईयर' का खिताब मिला है और इसके साथ उन्हें 1 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि भी मिली है। उन्हें लगा था कि यह उपलब्धि शायद माहौल थोड़ा ठीक कर देगी।

Sunny Leone

लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनकी मां ने पूछा, "तुम नेकेड थीं?!" सनी ने बताया कि इसके बाद उनकी मां रोने लगीं। उन्होंने कहा- "जब मेरी मां को पता चला कि मैं कौन हूं, तो वह खुश नहीं थीं। उन्होंने कहा, 'तुम्हें वही नाम क्यों चुनना था? तुम्हारे भाई का नाम?' मैंने कहा, 'मुझे नहीं पता, मैंने बस उसे चुन लिया।'"

पिता बोले- अब जो रास्ता चुना है, उसे स्वीकार करो
सनी ने बताया कि उनके पिता इस बात से नाराज थे कि उन्होंने जिंदगी का इतना बड़ा फैसला परिवार से सलाह किए बिना ले लिया। हालांकि, नाराजगी के बावजूद उनके पिता ने उनसे कहा कि अब जब उन्होंने यह रास्ता चुन लिया है तो उन्हें अपने फैसले की जिम्मेदारी लेनी होगी और इसमें सफल बनने की कोशिश करनी चाहिए।

सनी ने यह भी स्वीकार किया कि उनके पिता ने कभी भी उनके प्रोफेशन को पसंद नहीं किया। उनके शब्दों में, "कोई भी पिता या माता-पिता नहीं चाहते कि उनका बच्चा ऐसा पेशा चुने।"

Sunny Leone

पैसों की जरूरत बनी सबसे बड़ी वजह
सनी लियोनी ने बताया कि एडल्ट इंडस्ट्री में कदम रखने के पीछे सबसे बड़ा कारण आर्थिक मजबूरी नहीं, बल्कि फाइनेंशियल इंडिपेंडेस हासिल करने की चाह थी। उन्होंने कहा कि उस समय उन्हें हर हफ्ते 10 से 15 हजार डॉलर तक कमाने का मौका मिल रहा था, जो किसी दूसरी नौकरी से संभव नहीं था।

अभिनेत्री ने माना कि उस वक्त उन्होंने यह नहीं सोचा कि परिवार इस फैसले को कैसे देखेगा या उनके लिए क्या सही और गलत होगा। उनका पूरा ध्यान सिर्फ अपने करियर और कमाई पर था।

Sunny Leone

परिवार को रिश्तेदारों के तानों का करना पड़ा सामना
सनी ने बताया कि जैसे ही उनके करियर की जानकारी रिश्तेदारों तक पहुंची, उनके माता-पिता को समाज और परिवार के लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि उनकी मां ने उन्हें बताया था कि उनके पिता कई बार रोया करते थे। वहीं उनकी मां भी इस बात को लेकर काफी परेशान रहती थीं।

सनी ने यह भी खुलासा किया कि उनके कई रिश्तेदारों ने उनसे दूरी बना ली और आज भी उनसे बात नहीं करते।

बॉलीवुड में बनाई अलग पहचान
एडल्ट इंडस्ट्री छोड़ने के बाद सनी लियोनी ने 2012 में फिल्म 'जिस्म 2' से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने 'रागिनी एमएमएस 2', 'एक पहेली लीला', 'मस्तीजादे', 'वन नाइट स्टैंड' और 'केनेडी' जैसी फिल्मों में काम किया।

फिल्मों के अलावा वह 'बिग बॉस' जैसे रियलिटी शो का भी हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं 'बेबी डॉल', 'देसी लुक' और 'लैला मैं लैला' जैसे सुपरहिट गानों ने उन्हें हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया।

Continue reading on the app

Bankipur : प्रशांत किशोर बने बांकीपुर के विधायक, जानें PK की जीत की 5 बड़ी वजह

Prashant Kishor Victory : बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट का रिजल्ट आ चुका है। चुनावी रणनीतिकार पीके अब बांकीपुर सीट से जन सुराज पार्टी के विधायक बन गए हैं। उन्होंने भारी मतों से उपचुनाव जीत लिया है।

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया के खिलाड़ी बार-बार क्यों हो रहे चोटिल? सवालों के घेरे में ये लोग, पूछे जाएंगे कड़े सवाल

BCCI Centre of Excellence: 15 अगस्त से शुरू हो रही श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से जसप्रीत बुमराह के बाहर होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और नेशनल सलेक्शन कमेटी के बीच तालमेल की गंभीर कमी सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेलेक्टर्स को यह विश्वास दिलाया गया था कि […] Mon, 03 Aug 2026 21:56:37 +0530

  Videos
See all

Jharkhand Student Protest Ranchi: झारखंड में छात्रों का आंदोलन...ना कॉकरोच आयो, ना Rahul-Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T18:01:33+00:00

Sabse Badi Bahas: बीएसपी में उथलपुथल, चंद्रशेखर को टक्कर दे पाएंगी Mayawati |UP Election 2027| N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T18:15:06+00:00

Nepal Violence: Gen-Z सरकार से हिंदू नाराज! हिंसा की आग कब बुझेगी? | Nepal Police | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T17:56:47+00:00

India-Thailand Relations: थाईलैंड में खुलेगा केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय केंद्र| Silpakorn | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T18:00:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers