Responsive Scrollable Menu

'फ्लाई दुबई' के विमान के हाईजैक होने की आशंका, पायलट ने भेजा इमरजेंसी सिग्नल

FlyDubai Flight Hijack: दुबई से इजरायल जा रहे एक विमान के हाईजैक की खबर से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट दुबई से तेल अवीव जा रही थी, इस फ्लाइट से पायलट ने अचानकर इमरजेंसी सिग्नल भेजा. बताया जा रहा है कि विमान जब सऊदी अरब के ऊपर उड़ान भर रहा था तब उसकी दिशा  अचानक से बदलने लगी. इस घटना के बाद माना जा रहा है कि विमान को हाइजैक कर लिया गया है. ऐसे में इजरायली फाइटर जेट्स को भी अलर्ट कर दिया गया है.

वहीं फ्लाइट ट्रैकिंग साइट्स के मुताबिक, फ्लाइदुबई के इस विमान को सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट के पास देखा गया. ऐसे में विमान के जल्द सऊदी अरब में लैंड करने की उम्मीद जताई जा रही है. इजरायली सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि इस विमान के उतरने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि विमान में आखिर क्या हुआ था. फिलहाल विमान से मिले इमरजेंसी सिग्नल की वजह और उसके रास्ता बदलने की सही जानकारी सामने नहीं आई है. सऊदी अरब में लैंड करने के बाद ही पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी साफ हो पाएगी.

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

एलपीजी से यूपीआई तक अक्टूबर में होने जा रहे ये बदलाव, आपकी जेब पर होगा असर

नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। अक्टूबर का महीना शुरू होने के साथ ही कई ऐसे बदलाव लागू होने वाले हैं, जिनका आपकी जेब पर सीधा असर हो सकता है। इसमें बैंकिंग, यूपीआई, टैक्स, एलपीजी और एनपीएस से जुड़े नियम शामिल हैं।

अगले महीने होने वाले प्रमुख बदलावों में से एक नया यूपीआई एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) फ्रेमवर्क है, जो 2,000 रुपए से अधिक के मर्चेंट लेनदेन पर लागू होगा। हालांकि, ग्राहकों से एमडीआर नहीं लिया जाएगा और व्यक्ति-से-व्यक्ति (पी2पी) यूपीआई लेनदेन पहले की तरह मुफ्त रहेगा।

इसके अलावा, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट प्रावधानों के दायरे में आने वाले करदाताओं के लिए कुछ महत्वपूर्ण समयसीमाएं बढ़ा दी हैं।

टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की समयसीमा 30 सितंबर से बढ़ाकर 21 अक्टूबर कर दी गई है, जबकि आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 21 नवंबर कर दी गई है।

इसके अलावा, 1 अक्टूबर से घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को सब्सिडी मूल्य पर रिफिल बुक करने के लिए आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

जो उपभोक्ता यह प्रक्रिया पूरी नहीं करेंगे, उन्हें एलपीजी पर सब्सिडी नहीं मिलेगी।

वहीं, देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने एक अक्टूबर से सैलरी पैकेज अकाउंट धारकों के लिए अन्य बैंकों के एटीएम से हर महीने मुफ्त लेनदेन की सीमा 10 से घटाकर पांच कर दी है। यह सीमा वित्तीय और गैर-वित्तीय, दोनों तरह के लेनदेन पर लागू होगी।

बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (बीएसबीडी) खातों के लिए महीने में चार नकद निकासी मुफ्त जारी रहेंगी। इसके बाद 15 रुपए सहित जीएसटी शुल्क लिया जाएगा।

1 अक्टूबर से गैर-निवासी विक्रेताओं से संपत्ति खरीदने वाले निवासी व्यक्तियों और हिंदू अविभाजित परिवारों (एचयूएफ) को लागू टीडीएस अनुपालन के लिए अलग से टीएएन की आवश्यकता नहीं होगी और वे पैन का इस्तेमाल कर सकेंगे।

इसी तरह, संशोधित एनपीएस प्वाइंट ऑफ प्रेजेंस (पीओपी) शुल्क ढांचा भी लागू होगा। इसमें प्रत्येक पीआरएएन के लिए 200 रुपए का एकमुश्त ऑनबोर्डिंग शुल्क शामिल है।

आरबीआई के बल्क डिपॉजिट की ब्याज दरों के खुलासे से जुड़े नियमों के तहत क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को कारोबारी दिनों में सुबह 10 बजे तक अपनी लागू ब्याज दरें वेबसाइट पर प्रकाशित करनी होंगी।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

PAK vs BAN, Asian Games: पाकिस्तान पहली बार खेलेगा गोल्ड मेडल मैच, मेंस क्रिकेट में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया

पाकिस्तान ने एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट के पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हरा दिया है. पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की की Thu, 01 Oct 2026 09:12:04 +0530

  Videos
See all

Bhopal Oil Tanker Viral Video : सड़क पर गिरा तेल, लूटने के लिए भीड़! | Road Accident | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T03:45:10+00:00

Iran US War Update: ईरान-अमेरिका में भयानक जंग शुरू? | Iran US War Update | Trump | Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T03:45:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers