एलपीजी से यूपीआई तक अक्टूबर में होने जा रहे ये बदलाव, आपकी जेब पर होगा असर
नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। अक्टूबर का महीना शुरू होने के साथ ही कई ऐसे बदलाव लागू होने वाले हैं, जिनका आपकी जेब पर सीधा असर हो सकता है। इसमें बैंकिंग, यूपीआई, टैक्स, एलपीजी और एनपीएस से जुड़े नियम शामिल हैं।
अगले महीने होने वाले प्रमुख बदलावों में से एक नया यूपीआई एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) फ्रेमवर्क है, जो 2,000 रुपए से अधिक के मर्चेंट लेनदेन पर लागू होगा। हालांकि, ग्राहकों से एमडीआर नहीं लिया जाएगा और व्यक्ति-से-व्यक्ति (पी2पी) यूपीआई लेनदेन पहले की तरह मुफ्त रहेगा।
इसके अलावा, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट प्रावधानों के दायरे में आने वाले करदाताओं के लिए कुछ महत्वपूर्ण समयसीमाएं बढ़ा दी हैं।
टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की समयसीमा 30 सितंबर से बढ़ाकर 21 अक्टूबर कर दी गई है, जबकि आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 21 नवंबर कर दी गई है।
इसके अलावा, 1 अक्टूबर से घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को सब्सिडी मूल्य पर रिफिल बुक करने के लिए आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
जो उपभोक्ता यह प्रक्रिया पूरी नहीं करेंगे, उन्हें एलपीजी पर सब्सिडी नहीं मिलेगी।
वहीं, देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने एक अक्टूबर से सैलरी पैकेज अकाउंट धारकों के लिए अन्य बैंकों के एटीएम से हर महीने मुफ्त लेनदेन की सीमा 10 से घटाकर पांच कर दी है। यह सीमा वित्तीय और गैर-वित्तीय, दोनों तरह के लेनदेन पर लागू होगी।
बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (बीएसबीडी) खातों के लिए महीने में चार नकद निकासी मुफ्त जारी रहेंगी। इसके बाद 15 रुपए सहित जीएसटी शुल्क लिया जाएगा।
1 अक्टूबर से गैर-निवासी विक्रेताओं से संपत्ति खरीदने वाले निवासी व्यक्तियों और हिंदू अविभाजित परिवारों (एचयूएफ) को लागू टीडीएस अनुपालन के लिए अलग से टीएएन की आवश्यकता नहीं होगी और वे पैन का इस्तेमाल कर सकेंगे।
इसी तरह, संशोधित एनपीएस प्वाइंट ऑफ प्रेजेंस (पीओपी) शुल्क ढांचा भी लागू होगा। इसमें प्रत्येक पीआरएएन के लिए 200 रुपए का एकमुश्त ऑनबोर्डिंग शुल्क शामिल है।
आरबीआई के बल्क डिपॉजिट की ब्याज दरों के खुलासे से जुड़े नियमों के तहत क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को कारोबारी दिनों में सुबह 10 बजे तक अपनी लागू ब्याज दरें वेबसाइट पर प्रकाशित करनी होंगी।
--आईएएनएस
एबीएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
1 दिन में 3 गोल्ड! नीरू ढांडा और कायन चेनाई ने सोने पर साधा निशाना, दिलाया एशियन गेम्स 2026 में भारत को 9वां स्वर्ण पदक
Neeru Dhanda and Kynan Chenai : एशियन गेम्स 2026 में एक ही दिन में भारत को तीन गोल्ड मेडल मिल गए हैं. नीरू ढांडा और कायन चेनाई की जोड़ी ने भारत को शूटिंग में गोल्ड मेडल दिला दिया है. भारत की नीरू ढांडा और कायन चेनाई की मिक्स्ड टीम ने मिक्स्ड ट्रैप टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीत लिया है. इसके साथ ही शूटिंग में भारत के नाम एक और गोल्ड मेडल आ चुका है. इससे पहले नीरू ढांडा ने व्यक्तिगत रूप से कल यानी 29 सितंबर को भारत को गोल्ड मेटल शूटिंग में दिलाया था.
नीरू और कायन ने दिलाया शूटिंग में गोल्ड मेडल
अब एक दिन बाद ही नीरू ने फिर से भारत को एक और गोल्ड मेडल अपने जोड़ीदार के साथ मिलकर दिला दिया है. नीरू और कायन ने कुल 40 शॉट में से 34 शॉट पर सटीक निशाना साथा और गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इसके साथ ही इन दोनों ने 34 शॉट के साथ नया एशियाई रिकॉर्ड भी बना डाला है. ये भारत का एशियन गेम्स 2026 में 9वां गोल्ड मेडल हैं. इसके साथ ही भारत के मेडल की संख्या अब 57 पहुंच गई. अब भारत मेडल टैली में 8वें नंबर पर पहुंच चुका है.
India's mixed team of Neeru Dhanda & Kynan Chenai clinch Gold in Mixed Trap Team event.
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) September 30, 2026
Many congratulations. What a finish! #Cheer4Bharat #AsianGames2026@Media_SAI @WeAreTeamIndia @IndiaSports pic.twitter.com/gxlL0D6bQy
मिक्स्ड ट्रैप इवेंट के फाइनल में नीरू और कियान ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. उन्होंने पहली सीरीज में 6 प्वाइंट हासिल किए, जबकि दूसरी सीरीज में यह भारतीय जोड़ी 16 प्वाइंट अर्जित करने में कामयाब रही. तीसरी सीरीज के अंत तक भारत ने 26 प्वाइंट हासिल किए और चौथी और आखिरी सीरीज में स्कोर को 34 पर पहुंचाकर गोल्ड मेडल जीत लिया.
भारतीय जोड़ी ने कतर को चटाई धूल
शूटिंग के मिक्स्ड ट्रैप इवेंट में नीरू ढांडा और कियान चेनाई की जोड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन कर सभी को हैरान कर दिया है. नीरू और कियान की जोड़ी ने 34 प्वाइंट्स अर्जित करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया. कतर ने 32 प्वाइंट्स हासिल करते हुए सिल्वर मेडल जीत लिया. वहीं चीन 23 प्वाइंट्स के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम करने में सफल रहा है. ईरान फाइनल में 12 प्वाइंट्स के साथ चौथे स्थान पर मौजूद रहा है.
AND ITS A GOLD MEDAL ????????????
— India_AllSports (@India_AllSports) September 30, 2026
INDIA WIN ???? in TRAP MIXED TEAM EVENT (SHOOTING)
Neeru Dhanda & Kynan Chenai finished on top scoring 34 points in Final, which is NEW ASIAN RECORD #AG2026withIAS #AichiNagoya2026 pic.twitter.com/8BkoPxc7NB
नीरू ने तीन मेडल किए अपने नाम
इसके साथ ही नीरू का एशियन गेम्स 2026 में तीसरा मेडल है. उन्होंने इस बार अपने नाम का ढंका चारो ओर बजा दिया है. नीरू ने महिलाओं के ट्रैप टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था. इसके साथ ही उन्होंने व्यक्तिगत ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. वह ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनीं.
तीरंदाजी में भारत ने जीते 2 गोल्ड
भारतीय महिला कंपाउंड आर्चरी टीम ने देश को दिन का पहला गोल्ड मेडल दिलाया. चिकिता तनिपार्थी, पृथिका प्रदीप और ज्योति सुरेखा की तिकड़ी ने फाइनल में चीन को 238-234 से हराकर गोल्ड मेडल जीता. इसके बाद आर्चरी के मिक्स्ड कंपाउंड इवेंट में राजेश जाधव और चिकिता तनिपार्थी की जोड़ी ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया. उन्होंने रोमांच से भरपूर फाइनल मुकाबले में साउथ कोरिया को शूट-ऑफ में हराया.
ये भी पढ़ें : डबल धमाल! एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिला 8वां गोल्ड मेडल, चिकिथा और साहिल ने तीरंदाजी में देश को दिलाया दूसरा पदक
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation










