समुद्र में 3 हजार करोड़ की ड्रग्स, 5 पाकिस्तानी तस्करों का ATS और कोस्ट गार्ड ने किया ये हाल
अरब सागर में बड़े एक्शन से जुड़ा एक अपडेट सामने आ रहा है। जहां पर समुद्र में 3000 करोड़ के ड्रग्स को जब्त किया गया है। अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल की यह बड़ी कामयाबी है। जहां पर गुजरात एटीएस के साथ मिलकर इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। ड्रग्स तस्करी के आरोप में पांच पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही आपको बता दें नारको टेरर नेटवर्क के खिलाफ यह बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। लंबे समय से इसको लेकर इनपुट्स भी थे। समंदर में कैसे गुजरात एटीएस के साथ मिलकर इस कार्रवाही को अंजाम दिया गया है और इसमें पांच पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार हुए हैं। उनके पास से जो है 526 किलोग्राम की जो हिरोइन जो ज़बत हुई है और उसकी कीमत बताई जाती है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में है 3000 करोड़ के करीब और अगर हम बात करें इस ऑपरेशन की बात करें तो काफी देर से एरियल सर्विलेंस रखा गया था। ह्यूमन इंटेलिजेंस प काम किया जा रहा था। जैसे ही उन्हें बोट नजर आती है ततक्षक और एटीएस जो गुजरात है उनकी टीम ने वहां पर उस बोट को रोक लिया और उसके बाद उन्होंने इन पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पांच लोगों की गिरफ्तारी से ये पता चल पाएगा कि कौन सा कौन लोग हैं जो इसके साथ हैं जो ड्रग्स सिंडिकेट के पाकिस्तान से ऑपरेट कर रहे हैं। क्योंकि लगातार पाकिस्तान की कोशिश यही है कि यहां पर ड्रग्स बेचे जाए। अगर यह समुंदर के रास्ते से कभी बेचने की कोशिश करते हैं, कभी अंतरराष्ट्रीय सीमा से और कभी लाइन ऑफ़ कंट्रोल से भेजने की कोशिश करते हैं। क्योंकि उन्हें मालूम है कि यह ड्रग्स को बेचने के बाद जो भी पैसा इकट्ठा होता है वो आतंकवादी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हथियार खरीदने के लिए इस्तेमाल किया जाता है और ये बहुत बड़ी कामयाबी है क्योंकि हमने देखा है कि अरब महासागर से कई बार उन्होंने ड्रग्स और हथियार भेजने की कोशिश की है पाकिस्तान ने और एक बार फिर से उनकी कोशिश को पूरी तरह से हमारे जो अलर्ट है जो कोस्टल कोस्ट गार्ड्स उन्होंने पूरी तरह से उसे नाकाम कर दिया।
इसे भी पढ़ें: Indian Coast Guard ने अरब सागर में पकड़ी ईरानी नौका, 3000 करोड़ रुपये के Drugs जब्त
समुद्र में चलाए गए ऑपरेशन में 526 किलोग्राम नशीले पदार्थ ज़ब्त किए गए
समुद्र में चलाए गए इस ऑपरेशन में लगभग 526 किलोग्राम उच्च-गुणवत्ता वाले नशीले पदार्थ (हेरोइन और मेथामफेटामाइन) ज़ब्त किए गए, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कीमत 3,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा है। साथ ही, नाव चला रहे पांच पाकिस्तानी नागरिकों को भी तुरंत पकड़ लिया गया। पकड़ी गई नाव, उसके चालक दल और ज़ब्त किए गए नशीले पदार्थों को हथियारबंद सुरक्षा के साथ मुंबई लाया गया है, ताकि संयुक्त पूछताछ और कई एजेंसियों द्वारा कानूनी कार्यवाही की जा सके।
इसे भी पढ़ें: भारत-पाक के बीच फिर तनाव? पाकिस्तान ने रची समुद्र में भारत के खिलाफ गंदी साजिश! गुजरात ATS और कोस्ट गार्ड सीना तान के खड़े हुए
ऑपरेशन की यह सफलता भारतीय तटरक्षक बल के समुद्री दबदबे को दिखाती है
ऑपरेशन की यह सफलता भारतीय तटरक्षक बल के मज़बूत समुद्री दबदबे, निगरानी के पुख्ता तंत्र और भारत के समुद्री इलाकों में गैर-कानूनी गतिविधियों के प्रति 'ज़ीरो टॉलरेंस' (सख्त रवैये) की पक्की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। दुश्मन विदेशी गिरोहों की आर्थिक कमर तोड़कर और ज़हरीले सिंथेटिक नशीले पदार्थों को मुख्य भूमि के तटों तक पहुँचने से पहले ही रोककर, यह मिशन केंद्र सरकार के 'नशा मुक्त भारत अभियान' के राष्ट्रीय विज़न को और मज़बूत बनाता है। भारतीय तटरक्षक बल देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा करने, युवाओं को नशे की लत से बचाने और समुद्री क्षेत्र में पूरी सुरक्षा बनाए रखने के लिए हमेशा तैयार है।
₹2,500 से कम में Smartwatch! Fire-Boltt, Noise, Redmi और Fastrack के इन मॉडल्स पर मिल रहा डिस्काउंट
अगर आप नई smartwatch खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो Amazon पर इन स्मार्टवॉच और वॉच स्ट्रैप पर मिल रही छूट देख सकते हैं. लिस्ट में Fire-Boltt, Noise, Redmi और Fastrack जैसे ब्रांड के विकल्प शामिल हैं. सबसे ज्यादा 91% की छूट Fire-Boltt Rise पर मिल रही है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News18










