Responsive Scrollable Menu

BSE में BNP Paribas और Goldman Sachs ने बेची 2186 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी

वैश्विक वित्तीय क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों बीएनपी परिबास और गोल्डमैन सैक्स ने मंगलवार को एनएसई पर अलग-अलग बड़े सौदों के जरिये बीएसई लिमिटेड में करीब 1.7 प्रतिशत हिस्सेदारी 2,186 करोड़ रुपये में बेच दी। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, पेरिस स्थित बीएनपी परिबास ने अपनी सहयोगी कंपनी बीएनपी परिबास फाइनेंशियल मार्केट्स के जरिये मंगलवार को 44.51 लाख शेयर बेचे, जो बीएसई में 1.09 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। गोल्डमैन सैक्स ने अपनी इकाई गोल्डमैन सैक्स इन्वेस्टमेंट्स मॉरीशस आई लिमिटेड के जरिये 23.81 लाख से अधिक शेयर बेचे, जो मुंबई स्थित इस शेयर बाजार में 0.58 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है।

शेयर 3,199.54-3,200 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे गए, जिससे सौदों का कुल मूल्य 2,186.44 करोड़ रुपये रहा। खरीदारों की बात करें तो यूटीआई म्यूचुअल फंड ने बीएसई के 27.12 लाख शेयर खरीदे, जबकि निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ने 25.29 लाख शेयर खरीदे। दोनों म्यूचुअल फंड ने ये शेयर औसतन 3,200 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे।

इससे उनकी कुल खरीद का मूल्य 1,677.60 करोड़ रुपये रहा। अन्य खरीदारों का ब्योरा शेयर बाजार के आंकड़ों से नहीं मिल पाया। इसके बाद बीएसई लिमिटेड के शेयर में बुधवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर गिरावट दर्ज की गई।

एनएसई पर एक अलग बड़े सौदे में कजारिया सेरामिक्स के प्रवर्तकों में से एक चेतन कजारिया फैमिली प्राइवेट ट्रस्ट ने खुले बाजार में लेनदेन के जरिये कंपनी के 18 लाख शेयर यानी 1.13 प्रतिशत हिस्सेदारी 214 करोड़ रुपये में बेच दी। शेयर औसतन 1,190.01 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे गए। इस लेनदेन के बाद कजारिया सेरामिक्स में प्रवर्तकों तथा प्रवर्तक समूह की संयुक्त हिस्सेदारी 47.69 प्रतिशत से घटकर 46.56 प्रतिशत रह गई।

इस बीच, पुणे स्थित निवेश प्रबंधन कंपनी सेजवन इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स ने कंपनी के 10.5 लाख शेयर यानी करीब एक प्रतिशत हिस्सेदारी 124.95 करोड़ रुपये में खरीदी। कजारिया सेरामिक्स के शेयरों के अन्य खरीदारों के ब्योरे शेयर बाजार के आंकड़ों से पता नहीं चल सके। एनएसई पर कजारिया सेरामिक्स का शेयर भी बुधवार को गिरावट में रहा।

कजारिया सेरामिक्स भारत की सबसे बड़ी सिरेमिक व विट्रिफाइड टाइल निर्माता कंपनी है। कंपनी की सैनिटरीवेयर, नल, प्लाईवुड और टाइल चिपकने वाले पदार्थों के कारोबार में भी मौजूदगी है।

Continue reading on the app

Tarot Card Prediction 30 September में वृषभ को कोर्ट में राहत और कन्या राशि को कारोबार में मुनाफा

आज यानी की 30 सितंबर का दिन प्रगति, भावनात्मक सुधार और उभरते अवसरों का मिश्रण लेकर आया है। मेष से लेकर मीन राशि तक के लोगों पर आज के दिन का अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेगा। कुछ राशि के लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, तो वहीं कुछ राशि के लोगों के लिए आर्थिक लाभ, सेहत में सुधार और करियर के लिहाज से अच्छा दिन रहेगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि टैरो कार्ड रीडिंग के हिसाब से मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आपको लोगों की सहायता मिल सकती है, जिससे आपके कई काम पूरे हो सकते हैं। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा और कुछ नए मौके मिल सकते हैं। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत हासिल हो सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और बिजनेस में नए लोग जुड़ सकते हैं। आर्थिक लिहाज से भी आज का दिन अच्छा है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। इस राशि के लोगों को नए लोगों से संभलकर रहना चाहिए। किसी भी काम को करने से पहले बड़ों की सलाह जरूर लें। स्टूडेंट्स पढ़ाई में कम इंट्रेस्ट लेंगे। व्यापार में विरोधियों से बचकर चलने का दिन है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। माता-पिता की सेहत मे सुधार होगा। बढ़ते खर्चों के लिए नया प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज हर फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए।

सिंह राशि

इस राशि के जातकों के व्यक्तित्व में निखार आएगा। आज धार्मिक कार्यों में मन लग सकता है। जीवनसाथी का कार्यों में सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। व्यापारी वर्ग के लोगों को बड़ा फायदा हो सकता है। जीवन में खुशहाली आएगी और लवमेट के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं।

कन्या राशि

टैरो कार्ड रीडिंग के हिसाब से आज इस राशि वाले जातकों को कारोबार में लाभ होगा। शैक्षणिक कार्यों में मन लगेगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आपकी कई योजनाएं पूरी हो सकती हैं। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में भी अच्छी खासी सफलता मिलेगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। काम का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन जिस काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, वह काम उतना अच्छा होगा। किसी अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी। बिजनेस में किसी डील का फायदा मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों का आज सोचा हुआ काम पूरा होगा। आसपास के लोगों का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आपके व्यवहार से जीवनसाथी खुश रहेंगे। लवमेट के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा है।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों को आर्थिक लाभ के अच्छे मौके मिलेंगे। सेहत बेहतर रहेगी और व्यापारिक यात्रा से लाभ मिल सकता है। ऑफिस का काम पूरा करने में सक्षम होंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है।

मकर राशि

इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। जिम्मेदारियों को अच्छे से निभा पाएंगे। जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। कुछ नया काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा है।

कुंभ राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। किस्मत का साथ मिलेगा और आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। रोज की तुलना में आज ऑफिस का काम बेहतर तरीके से कर सकेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में और मधुरता आएगी।

मीन राशि

इस राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। करियर में सफलता मिलेगी। आज इस राशि के लोगों को काम टालने से बचना चाहिए। समय से हर काम पूरा कर लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आज इन लोगों को अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहना चाहिए।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI के दूसरे मैच में KL Rahul खेलेंगे 100वां ODI, 10000 इंटरनेशनल रन का मौका

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ केएल राहुल बुधवार को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ दूसरे वनडे मैच में अपना 100वां वनडे खेलेंगे। इस खास मैच में केएल राहुल - जो भारत के सबसे भरोसेमंद और हरफनमौला वनडे बल्लेबाज़ों में से एक हैं - अपने 10,000 रन पूरे कर सकते हैं, क्योंकि वह इस आंकड़े से सिर्फ़ 35 रन दूर हैं। इसके साथ ही, वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले 15वें भारतीय बल्लेबाज़ बन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Mohsin Naqvi के खिलाफ ACC Board के 3 सदस्य, Bangladesh को मिल सकती है कमान

फिलहाल, केएल राहुल ने भारत के लिए 241 मैचों और 280 पारियों में 40.50 की औसत से 9,965 रन बनाए हैं, जिसमें 22 शतक, 63 अर्धशतक और 199 का बेस्ट स्कोर शामिल है। पिछले कुछ सालों में KL, ODI टीम के लिए एक 'ऑल-राउंडर' (यानी हर काम में माहिर खिलाड़ी) बन गए हैं। वे ओपनिंग करने, पारी को संभालने और मिडिल-ऑर्डर में टीम को स्थिरता देने के साथ-साथ छठे नंबर पर आकर तेज़ी से रन बनाने (फिनिशर की भूमिका) जैसे कई काम करते हैं। इसके अलावा, वे टीम के विकेटकीपर और कभी-कभी कप्तान की भूमिका भी निभाते हैं।

99 ODI मैचों और 90 पारियों में, केएल राहुल ने 49.44 की औसत से 3,412 रन बनाए हैं। इसमें आठ शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं, और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 112* रहा है। टेस्ट मैचों में, KL ने 70 मैचों और 122 पारियों में 36.64 की औसत से 4,288 रन बनाए हैं। इसमें 12 शतक और 21 अर्धशतक शामिल हैं, और उनका बेस्ट स्कोर 199 रहा है। T20I मैचों में, केएल राहुल ने 72 मैचों और 68 पारियों में 37.75 की औसत और 139 से ज़्यादा के स्ट्राइक रेट से 2,265 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक और 22 अर्धशतक शामिल हैं, और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 110 रन है।

इसे भी पढ़ें: Asian Games में बारिश से सभी क्वार्टर फाइनल रद्द, Semi Final में Sri Lanka से भिड़ेगा India

केएल राहुल उन बेहतरीन ODI बल्लेबाज़ों में शामिल हैं जो अपनी निरंतरता और ODI के हिसाब से सही गति से खेलने की काबिलियत दिखाते हैं। भारत के लिए 99 ODI मैचों के बाद केवल तीन खिलाड़ियों ने 45 से ज़्यादा की बैटिंग औसत और 90 से ज़्यादा का स्ट्राइक रेट हासिल किया है: शिखर धवन (45.65 औसत और 93.23 स्ट्राइक रेट), दिग्गज MS धोनी (45.15 औसत और 92.95 स्ट्राइक रेट)।

Wed, 30 Sep 2026 12:38:00 +0530

  Videos
See all

ग्रीस में प्रवासन को लेकर विरोध और तनाव की तस्वीरें सामने आई हैं। #greece #europe #migration #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T07:30:29+00:00

INDI Alliance Row: 'कांग्रेस ही राहुल को नेता नहीं मान रही, देश क्या मानेगा?'-शिवराज सिंह | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T07:42:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers