बिहार: अब गया में नाबालिग लड़की से दिनदहाड़े हैवानियत का वीडियो, राक्षसों ने लड़के को पीटा; दो हैवान पकड़ाए
बिहार में शहर-शहर हैवानों का कहर बरप रहा है। अब गयाजी जिले में कुछ राक्षसों ने एक लड़का-लड़की से सरेआम हैवानियत की है। इस हैवानियत का भी वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई में जुटी हुई है।
MP TET: शिक्षकों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 5 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म
मध्यप्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के आवेदन की समयसीमा बढ़ा दी गई है। अब शिक्षक 5 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे। पहले आवेदन की अंतिम तारीख 18 सितंबर निर्धारित की गई थी। आवेदन प्रक्रिया 21 अगस्त से शुरू हुई थी।
शिक्षकों के लिए TET की अनिवार्यता सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लागू हुई है। अदालत ने पात्रता परीक्षा को लेकर सेवारत शिक्षकों के लिए भी व्यवस्था स्पष्ट की है। मध्यप्रदेश में संबंधित शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक टीईटी उत्तीर्ण करने की समयसीमा दी गई है। इस अवधि में प्रदेश में कुल छह पात्रता परीक्षाएं आयोजित होंगी। इसका अर्थ ये हुआ कि शिक्षकों को परीक्षा पास करने के लिए एक से अधिक अवसर मिलेंगे।
किन शिक्षकों के लिए जरूरी है परीक्षा
शिक्षक पात्रता परीक्षा उन सेवारत शिक्षकों के लिए अनिवार्य की गई है, जिन्होंने आरटीई के तहत निर्धारित टीईटी पहले पास नहीं की है। इसमें सरकारी स्कूलों में प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर पढ़ाने वाले अलग-अलग श्रेणियों के शिक्षक शामिल हैं। प्राथमिक स्तर पर सहायक शिक्षक, प्राथमिक शिक्षक, सहायक अध्यापक, संविदा शाला शिक्षक वर्ग-3, प्राथमिक शिक्षक विज्ञान और प्रयोगशाला शिक्षक जैसी श्रेणियां परीक्षा के दायरे में हैं। वहीं माध्यमिक स्तर पर उच्च श्रेणी शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक, अध्यापक और संविदा शाला शिक्षक वर्ग-2 को भी परीक्षा देनी होगी। निजी स्कूलों में प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाओं में अध्यापन करने वाले शिक्षक भी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
लगभग डेढ़ लाख शिक्षक परीक्षा के दायरे में
मध्यप्रदेश में लगभग 1.50 लाख सेवारत शिक्षकों के इस परीक्षा के दायरे में हैं। शिक्षक संगठनों की ओर से परीक्षा की अनिवार्यता और प्रक्रिया को लेकर लगातार विरोध किया जा रहा है। इसी बीच लोक शिक्षण संचालनालय ने कर्मचारी चयन मंडल को आवेदन की समयसीमा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अब आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर रखी गई है। वहीं अभ्यर्थियों को आवेदन में संशोधन के लिए 6 अक्टूबर तक का समय दिया गया है। परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर से प्रस्तावित है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Mp Breaking News










