Bike Safety: हेलमेट खरीदने से पहले जानें जरूरी बातें, कौन सा हेलमेट आपके लिए बेस्ट?
Bike Safety: टू-व्हीलर चलाते समय हेलमेट पहनना बेहद जरूरी है। बिना हेलमेट बाइक या स्कूटर चलाने पर ट्रैफिक पुलिस चालान कर सकती है, लेकिन हेलमेट सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि सड़क पर आपकी सुरक्षा के लिए भी जरूरी है। हादसे की स्थिति में हेलमेट सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के जोखिम को कम करने में मदद करता है। मार्केट में अलग-अलग तरह के हेलमेट उपलब्ध हैं और हर हेलमेट का इस्तेमाल अलग जरूरत के हिसाब से किया जाता है।
1. फुल-फेस हेलमेट
फुल-फेस हेलमेट सिर के साथ चेहरे, ठोड़ी और गर्दन के हिस्से को भी कवर करता है। यह हेलमेट राइडर को व्यापक सुरक्षा देता है और हाईवे या लंबी दूरी की राइड के लिए एक अच्छा विकल्प माना जाता है। नियमित रूप से तेज स्पीड पर बाइक चलाने वाले राइडर्स के लिए इस तरह का हेलमेट उपयोगी रहता है।
2. मॉड्यूलर या फ्लिप-अप हेलमेट
मॉड्यूलर हेलमेट को फुल-फेस हेलमेट की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है, जबकि इसके चिन-गार्ड को ऊपर उठाकर इसे ज्यादा खुला किया जा सकता है। यही वजह है कि लंबी दूरी और टूरिंग करने वाले राइडर्स के बीच यह लोकप्रिय है। हालांकि, इसमें अतिरिक्त मैकेनिज्म होने के कारण यह सामान्य फुल-फेस हेलमेट की तुलना में थोड़ा भारी हो सकता है।
3. ओपन-फेस हेलमेट
ओपन-फेस हेलमेट सिर, कान और सिर के पिछले हिस्से को कवर करता है, लेकिन चेहरे और ठोड़ी का हिस्सा खुला रहता है। यह खासतौर पर शहर में रोजाना आने-जाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, फुल-फेस हेलमेट की तुलना में इसमें चेहरे और ठोड़ी को कम सुरक्षा मिलती है।
4. ऑफ-रोड हेलमेट
ऑफ-रोड हेलमेट को खासतौर पर डर्ट बाइकिंग, एडवेंचर राइडिंग और ऑफ-रोडिंग के लिए डिजाइन किया जाता है। इसमें लंबा चिन-गार्ड और ऊपर की तरफ सन-वाइजर दिया जाता है। कई ऑफ-रोड हेलमेट में सामान्य वाइजर की जगह गॉगल्स का इस्तेमाल किया जाता है।
5. हाफ-शेल या कैप हेलमेट
हाफ-शेल हेलमेट सिर के ऊपरी हिस्से को ही कवर करता है और चेहरे, ठोड़ी तथा सिर के निचले हिस्से को पर्याप्त सुरक्षा नहीं देता। इसलिए सड़क पर मोटरसाइकिल या स्कूटर चलाते समय ऐसे हेलमेट से बचना बेहतर है। हेलमेट खरीदते समय हमेशा सुरक्षा मानकों को प्राथमिकता देनी चाहिए।
आपके लिए कौन सा हेलमेट सही है?
अगर आप रोजाना बाइक या स्कूटर से लंबी दूरी तय करते हैं या अक्सर हाईवे पर राइड करते हैं, तो फुल-फेस हेलमेट आपकी जरूरत के मुताबिक हो सकता है। वहीं, लंबे टूर पर जाने वाले राइडर्स मॉड्यूलर हेलमेट पर विचार कर सकते हैं।
अगर आपका इस्तेमाल मुख्य रूप से शहर के अंदर है, तो उचित सुरक्षा मानक वाला ओपन-फेस हेलमेट एक विकल्प हो सकता है। वहीं, ऑफ-रोडिंग और एडवेंचर राइडिंग के लिए ऑफ-रोड हेलमेट ज्यादा उपयुक्त रहता है।
हेलमेट खरीदते समय केवल डिजाइन या कीमत पर ध्यान न दें। सही साइज, अच्छी फिटिंग और संबंधित सुरक्षा मानक की जांच करना भी उतना ही जरूरी है।
(मंजू कुमारी)
360kmph रफ्तार से चलने वाली हाई स्पीड ट्रेन प्रोजेक्ट में भारत के हामेंद्र का जलवा, जानिए इस 21 साल के युवा की कहानी
फ्रैंकफर्ट की यह कंपनी हाई-स्पीड और ड्राइवरलेस ट्रेनों के साथ रेलवे के कोच, स्पेयर पार्ट्स और सिग्नलिंग सिस्टम तैयार कर रही है। हेमेंद्र ने जर्मनी को मैन्युफैक्चरिंग सेंटर चुना और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के जरिए रेलवे सेक्टर में नई संभावनाएं तलाश रहे हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Moneycontrol









