Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन करें गणपति के ये उपाय, दूर होंगी परेशानियां और रिश्तों में बढ़ेगा प्यार
Budhwar Ke Upay: हिंदू धर्म में सभी दिनों का कोई न कोई विशेष देव होता है. बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है, इस दिम उनकी पूजा की जाती है. गणेश जी को सनातन धर्म में प्रथम पुज्य माना जाता है. वे विघ्नहर्ता भी हैं. मान्यता है कि बुधवार के दिन उनकी पूजा अवश्य करनी चाहिए. जीवन में चल रही परेशानियों से राहत पाने के लिए और अलग-अलग समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भगवान गणेश जी की पूजा कर सकते हैं. आज के दिन किए गए उपायों की मदद से आपके ऊपर बप्पा की कृपा बनी रहेगी. आइए जानते हैं बुधवार के अचूक उपाय.
बुधवार का दिन भगवान गणेश को ही क्यों समर्पित है?
सनातन धर्म में बुधवार का संबंध भगवान गणेश के साथ-साथ बुध ग्रह से भी माना जाता है. यह ग्रहों के राजकुमार माने जाते हैं. गणेश जी को बुद्धि, विवेक और शुभता का देवता कहा जाता है. यही कारण है कि बुधवार के दिन भगवान गणपति की पूजा करने से बुद्धि और कार्यक्षमता बढ़ती है. किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत में हमेशा पहले भगवान गणेश जी का स्मरण करने की परंपरा भी इसी कारण जुड़ी हुई है. उन्हें विघ्नहर्ता कहा जाता है, यानी ऐसी मान्यता है कि उनकी आराधना करने से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं.
ये भी पढ़ें- Bhadrapad Second Pradosh Vrat 2026: भाद्रपद मास का दूसरा प्रदोष व्रत कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
बुधवार के 10 उपाय
1.पिता से रिश्ते सुधारने के लिए
यदि किसी के अपने पिता के साथ संबंध अच्छे नहीं चल रहे हैं और वे उन्हें सुधारना चाहते हैं तो बुधवार के दिन गूलर के वृक्ष की जड़ों में जल अर्पित कर सकते हैं. इसके साथ ही पेड़ के तने पर लाल रोली से टीका भी लगाएं और पेड़ के पास घी का दीया जलाएं.
2.बॉस के साथ बॉन्डिंग बिल्ड करने के लिए
अगर आप ऑफिस में सीनियर्स या बॉस के साथ अपने रिश्तों को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन स्नान आदि करने के बाद सबसे पहले भगवान श्री गणेश के चरणों को छूकर प्रणाम करें. फिर वहीं, भगवान के सामने आसन बिछाकर बैठें और गणेश जी के इस मंत्र- श्री गणेशाय नमः का कम से कम 21 बार जप करें.
3.मुसीबतों से छुटकारा पाने हेतु
अगर किसी जातक को बार-बार अनचाही मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है और वह चाहता है कि उसकी जिंदगी थोड़ी सुलझ सके तो आपको भगवान गणेश जी की आराधना करें. आपको बुधवार के दिन मंत्र- वक्र तुण्डाय हुं का 21 बार जप करना चाहिए. इस दिन भगवान गणेश को नारियल का भोग लगा सकते हैं.
4.बुरी नजर से बचने के लिए
यदि आपके व्यापार में या आप पर किसी प्रकार की बुरी नजर लगी हुई है तो दूसरों की बुरी नजर से खुद को सुरक्षित रखने के लिए आपको बुधवार के दिन इस उपाय को करना चाहिए. आज आपको एक पीला नींबू लेना है और उस पर काले रंग से सात छोटी-छोटी बिंदियां बनानी हैं. अब इस नींबू के बीच में से चार बराबर टुकड़े करके, किसी चौराहे पर जाकर चारों अलग-अलग दिशाओं में एक-एक टुकड़ा फेंक दें. ऐसा करने के बाद आपको वहां से वापिस आ जाना है लेकिन दोबारा मुड़ कर नहीं देखना चाहिए.
5.घर की सुख-समृद्धि
अगर परिवार की सुख-समृद्धि बनाए रखनी है तो केले का फल लें. इस केले के फल को पुत्र, भांजा या भतीजे को खिला दें. यदि इनमें से कोई भी फल खा लेता है तो घर में बरकत आने लगती है.
6.बच्चे की सेहत का उपाय
अगर आप अपनी या अपनी संतान के स्वास्थ्य की चिंता कर रहे हैं तो घर में कुत्ता पाल सकते हैं. यदि ऐसा संभव न हो तो बुधवार के दिन कुत्ते को रोटी खिलाएं. ऐसा करने से संतान की सेहत अच्छी रहेगी. इसके अलावा, अगर आप यदि संतान की इच्छा रखते हैं तो जल्द ही वह भी पूरा होगा.
7.बुधवार को सफर पर जाने का उपाय
अगर आप बुधवार के दिन दूसरे शहर या देश में यात्रा करने वाले हैं और अपनी यात्रा को सफल बनाना चाहते हैं तो एक उपाय जरूर करे. यात्रा के दौरान अपने पास एक पीला नींबू रखें और फिर जब आप अपनी यात्रा से घर वापस आ जायें, तो उस नींबू को किसी बहते जल में प्रवाहित कर दें.
8.नौकरी की परेशानी दूर होगी
यदि कुछ दिनों से आपको नौकरी से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी हो रही है तो बुधवार के दिन भगवान गणेश को लड्डू अर्पित करें. ये सफेद तिल के लड्डू होते हैं, जिन्हें सफेद तिल, घी और पिसी शक्कर की मदद से बनाया जाएगा. अगर लड्डू नहीं बना सकते थे, तो बुधवार के दिन सफेद तिल, थोड़ा घी और पिसी शक्कर अलग-अलग लेकर मंदिर में दान कर सकते हैं.
9.हरी चीजों का दान करें
बुधवार का संबंध बुध ग्रह से भी माना जाता है. इसलिए, बुधवार के दिन जरूरतमंद व्यक्ति को हरी मूंग, हरी सब्जियां या हरे वस्त्र दान करना भी शुभ माना जाता है.
10.शिवलिंग पर जल चढ़ाएं
विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए आप बुधवार के दिन भगवान शिव को जल अर्पित क सकते हैं. शिवलिंग पर जल और कच्चा दूध चढ़ाएं. गणपति जी को 21 दूर्वा अर्पित करें और प्रार्थना करें.
बुधवार को गणेश पूजा का क्या है महत्व?
धार्मिका मान्यता है कि बुधवार के दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है. इस दिन गणपति जी को दूर्वा, मोदक या लड्डू अर्पित करना शुभ माना जाता है. पूजा के दौरान गणेश मंत्रों का जाप भी किया जाता है. हालांकि, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार किए जाने वाले इन उपायों और पूजा-पाठ का उद्देश्य आस्था और आध्यात्मिक शांति से जुड़ा है.
ये भी पढे़ं-Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष के दौरान जरूर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, मिलेगा पितरों का भर-भरकर आशीर्वाद
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
रोहित शर्मा-विराट कोहली आज बनाएंगे 2 बड़े रिकॉर्ड, कुलदीप यादव के पास भी होगा दोहरा शतक जड़ने का मौका
Rohit Sharma Virat Kohli Kuldeep Yadav : रोहित शर्मा, विराट कोहली और कुलदीप यादव के पास आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे वनडे मुकाबले में खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा. ये तीनों खिलाड़ी इतिहास रच बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करना चाहेंगे. तो आइए जानते हैं कि, भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से होने वाले मैच में ये तीन खिलाड़ी कौन-कौन से रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे.
रोहित शर्मा के निशान पर होगा बड़ा रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के पास भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे वनडे मैच में एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा. रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में 12000 रन पूरे करने के करीब हैं. उन्होंने अब तक 289 वनडे मैचों में 11927 रन बनाए हैं. अब वो 12000 रन पूरे करने के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को हासिल करने से सिर्फ 73 रन दूर हैं.
Effortless. Authoritative. Inevitable. ????
— BCCI (@BCCI) September 27, 2026
Nobody pulls it quite like Rohit Sharma ????????
Updates ▶️ https://t.co/O2cs86p4gq#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @ImRo45 pic.twitter.com/TRTHRWcmY9
आज रोहित शर्मा अगर 73 रनों की पारी खेल जाते हैं, तो वो वनडे क्रिकेट में अपने 12000 रन पूरे कर लेंगे. इसके साथ ही रोहित शर्मा वनडे में ये उपलब्धि हासिल करने वाले सातवें बल्लेबाज और तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे.
विराट कोहली भी रच सकते हैं कीर्तिमान
विराट कोहली के पास भी आज इतिहास रचने का मौका होगा. विराट कोहली ने अब तक गुवाहाटी में सिर्फ 2 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने दोनों मैचों में सेंचुरी लगाई है. अव वो यहां पर अपना तीसरा वनडे मैच खेले वाले हैं. अगर वो इस मैच में भी शतक लगा देते हैं. तो विराट कोहली एक ही मैदान पर लगातार तीन मैचों में तीन शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे.
Ice in the veins + Fire in the bat = A vintage @imVkohli chase ????
— BCCI (@BCCI) September 27, 2026
RELIVE ▶️ https://t.co/3pd4F4He7P#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/TPrDNw94Bv
उन्होंने साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 107 बॉल में 140 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद साल 2023 में श्रीलंका के खिलाफ 87 बॉल में 113 रनों की पारी खेली थी. उन्हें यहां दोनों बार प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड भी मिला है. आज भी विराट को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिलता है तो एक ही मैदान पर लगातार तीन मैचों में शतक लगाकर 3 प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ी भी बन जाएंगे.
कुलदीप यादव के खास रिकॉर्ड बनाने का मौका
कुलदीप यादव को वनडे में 200 विकेट हासिल करने से सिर्फ 2 कदम दूर हैं. उनके नाम वनडे क्रिकेट में 122 मैचों की 119 पारियों में कुल 198 विकेट दर्ज हैं. अब कुलदीप यादव के पास भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे वनडे मैच में 2 विकेट लेकर अपने 200 वनडे विकेट पूरे करने का मौका होगा. ऐसा करने के साथ ही वो वनडे क्रिकेट में विकेटों का दोहरा शतक लगा देंगे.
For his controlled and economical spell, Kuldeep Yadav bags the Player of the Match award ????????
— BCCI (@BCCI) September 27, 2026
Relive his spell ▶️https://t.co/cpy8uh3PK1 #TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @imkuldeep18 pic.twitter.com/3QM9EVC4UQ
कुलदीप यादव वनडे में 200 विकेट हासिल करने वाले नौवें भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे. वनडे में 200 विकेट हासिल करने वाले मोहम्मद शमी आठवें गेंदबाज हैं. उनका औसत औसत और स्ट्राइक रेट कुलदीप के 26.7 और 31.6 से बेहतर है. इस लिए कुलदीप ये खास उपलब्धि हासिल करने वाले 9वें भारतीय गेंदबाजी बन जाएंगे.
ये भी पढ़ें : 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले इतने मैच खेलेगी टीम इंडिया, ODI फॉर्मेट में हो सकता है एशिया कप, तो बढ़ जाएगी मुकाबलों की संख्या
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








