आज कितने बजे शुरू होगा टीम इंडिया और वेस्टइंडीज का मैच, पिच और वेदर रिपोर्ट के साथ जानें संभावित प्लेइंग-11
IND vs WI 2nd ODI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज यानी 30 सितंबर (बुधवार) को तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाने वाला है. भारत पहले वनडे में 8 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 से आगे हैं. वहीं आज कप्तान शुभमन गिल के पास सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने का मौका होगा. भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला दूसरा वनडे मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इन दोनों टीमों के बीच होने वाला दूसरा वनडे मैच कितने बजे से शुरू होगा, आइए इसके बारे में जानते हैं. उसके साथ ही पिच और वेदर रिपोर्ट के साथ संभावित प्लेइंग-11 के बारे में जानते हैं.
Thiruvananthapuram ✅
— Star Sports (@StarSportsIndia) September 30, 2026
Guwahati❓
Will Shubman Gill & Co. seal the 3-match ODI series in the 2nd ODI? ????#INDvWI ???? 2nd ODI ???? WED, 30th SEP, 1 PM pic.twitter.com/AYYkmiNSIW
ये भी पढ़ें : 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले इतने मैच खेलेगी टीम इंडिया, ODI फॉर्मेट में हो सकता है एशिया कप, तो बढ़ जाएगी मुकाबलों की संख्या
राजस्थान: करौली में पुलिस और आमजन ने लगाई फिटनेस की दौड़, खिलाड़ी भी हुए शामिल
करौली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। राजस्थान के करौली में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को जिला मुख्यालय पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से मुंशी त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम तक आयोजित दौड़ में पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ खिलाड़ी, शहरवासी तथा सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच विश्वास मजबूत करने के साथ फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश देना रहा।
मैराथन में पुलिस और आमजन ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों ने महाविद्यालय से दौड़ शुरू कर मुंशी त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम तक का सफर पूरा किया। रास्ते में युवाओं और खिलाड़ियों में खासा उत्साह नजर आया।
एएसपी रामकुमार कस्वां ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में मैराथन दौड़ और खेल गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसका उद्देश्य पुलिसकर्मियों को फिट रखने के साथ आमजन को भी स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना और पुलिस तथा जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना है।
उन्होंने कहा कि करौली में आयोजित मैराथन में पुलिसकर्मियों के साथ आमजन और खिलाड़ियों ने सहभागिता की। इस तरह के आयोजन से पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद और विश्वास का माहौल बनता है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इसी तरह की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
कार्यक्रम में डीएसपी किशोर भदौरिया, पुलिस अधिकारी, जवान, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने भी दौड़ में भाग लेकर फिटनेस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।
--आईएएनएस
डीसीएच/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











