'जज साहब, फैसला वापस लीजिए...आपको ये केस सुनना ही नहीं चाहिए था', सुप्रीम कोर्ट में यह कैसी डिमांड?
Supreme Court News: मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े 2023 के कानून पर सुप्रीम कोर्ट के 23 सितंबर के विभाजित फैसले के खिलाफ क्यूरेटिव याचिका दायर की गई है. याचिकाकर्ता डॉ. जया ठाकुर ने फैसले को वापस लेने और मामले की नए सिरे से सुनवाई की मांग की है. याचिका में जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की पीठ में शामिल होने पर सवाल उठाते हुए कहा गया है कि उनके बेटे सिद्धार्थ शर्मा जुलाई 2024 से मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के स्टैंडिंग काउंसिल हैं. याचिका में इसी आधार पर निष्पक्षता को लेकर आशंका जताई गई है. 23 सितंबर को जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की राय अलग-अलग होने के बाद मामला सीजेआई सूर्यकांत के पास भेजा गया था.
आज का मौसम 30 सितंबर: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात, 65KM की हवाएं ; UP-बिहार समेत 22 राज्यों में भारी बारिश, IMD का अलर्ट
IMD Weather Today 30 September: 30 सितंबर को देश के कई हिस्सों में मौसम करवट लेने वाला है. बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हलचल के बीच समुद्री इलाकों में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाएं चल सकती हैं. इनके झोंके 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है. यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का असर रहेगा. राजस्थान में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं का अलर्ट है. झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. उत्तराखंड और हिमाचल में पहाड़ी मौसम बिगड़ सकता है. पूर्वोत्तर राज्यों और दक्षिण भारत में भारी बारिश की संभावना है. तमिलनाडु और रायलसीमा में 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हवाएं चल सकती हैं. IMD ने कई 22 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18










