खबर हटके- गधे को नर्सिंग सर्टिफिकेट:AI मगरमच्छ की तलाश में भटकती रही पुलिस; पानी पर दौड़ाया दो मंजिला घर
मध्य प्रदेश में गधे का नर्सिंग सर्टिफिकेट बना। वहीं, सिंगापुर में एक युवक ने AI से तालाब में मगरमच्छ की फोटो बना दी, जिसे दो दिन तक पुलिस ढूंढती रही। उधर, अमेरिका में एक शख्स ने दो मंजिला घर को नाव की तरह पानी पर दौड़ाया। ब्रिटेन में दो जुड़वा बहनों के दो अलग-अलग पिता निकले। वहीं, कनाडा में 69 साल के बुजुर्ग ने 30 हजार किलोमीटर से ज्यादा साइकिल चलाकर ₹46 लाख जुटाए। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
यूपी के कानपुर-बिजनौर में सड़कें डूबीं:छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाढ़ के हालात, बिहार के 17 जिलों में अलर्ट
छत्तीसगढ़ के बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से हुई मूसलाधार बारिश से उफान पर आई इंद्रावती नदी का पानी उतरने लगा है। लेकिन अब भी बस्तर और जगदलपुर में हालात खराब हैं। कई गांव पानी से घिरे हुए हैं। जगदलपुर शहर के कई निचले हिस्सों में पानी भरा हुआ है। यूपी के कुशीनगर में गंडक नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। 12 गांवों में बाढ़ का पानी घुसने से करीब 20 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। बिजनौर में गंगा नदी के उफान पर आने से स्टेट हाईवे डूब गया। कानपुर में भी कई सड़कें डूबी हुई हैं। नेपाल में भारी बारिश के बाद वाल्मीकिनगर और वीरपुर बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। इससे उत्तर बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। बेतिया में चंपारण तटबंध टूटने से निचले इलाके डूब गए हैं। राज्य के 17 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड यानी (ग्लोफ) के संभावित खतरे से निपटने के लिए ग्लेशियर झीलों में निगरानी और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने का काम शुरू हो गया है। ग्लोफ का मतलब ग्लेशियर से बनी झील के अचानक फटने से आने वाली बाढ़ है। इसमें झील का पानी तेजी से नीचे की ओर बहता है, जिससे निचले इलाकों में अचानक बाढ़ का खतरा पैदा हो सकता है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









