Responsive Scrollable Menu

भास्कर अपडेट्स:ठाणे में शिवसेना यूबीटी के स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में मंगलवार रात अज्ञात हमलावरों ने शिवसेना यूबीअी नेता प्रदीप पूर्णेकर पर दो गोलियां चलाईं और उनके साथ मारपीट भी की। गंभीर रूप से घायल पूर्णेकर की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पार्टी के एक नेता के मुताबिक, पूर्णेकर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) में ठाणे विभाग प्रमुख थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से फोरेंसिक सबूत जुटाए। पुलिस आसपास के इलाकों और मुख्य सड़कों के CCTV फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली हाईकोर्ट बोला- अवैध हिरासत से रिहाई के बाद सीधे री-अरेस्ट नहीं कर सकते दिल्ली हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि अवैध हिरासत के आधार पर रिहा किए गए आरोपी को जांच एजेंसी सीधे दोबारा गिरफ्तार नहीं कर सकती। री-अरेस्ट से पहले संबंधित अदालत और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी की मंजूरी जरूरी है। जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस अरुण भारद्वाज की पीठ ने पॉक्सो मामले में आरोपी की दोबारा गिरफ्तारी को गैर-कानूनी ठहराते हुए तत्काल रिहाई का आदेश दिया। आरोपी को 20 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उसे रिहा करने का निर्देश दिया था। गिरफ्तारी के कारणों में तारीख और समय के साथ घटना का विवरण नहीं दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने 21 अगस्त को एफआईआर में पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़कर उसे फिर गिरफ्तार कर लिया। सत्र अदालत ने 2 दिन की पुलिस हिरासत भी दी। आरोपी ने अनुच्छेद 22 के तहत मौलिक अधिकारों के उल्लंघन का हवाला देते हुए री-अरेस्ट को चुनौती दी।

Continue reading on the app

खबर हटके- गधे को नर्सिंग सर्टिफिकेट:AI मगरमच्छ की तलाश में भटकती रही पुलिस; पानी पर दौड़ाया दो मंजिला घर

मध्य प्रदेश में गधे का नर्सिंग सर्टिफिकेट बना। वहीं, सिंगापुर में एक युवक ने AI से तालाब में मगरमच्छ की फोटो बना दी, जिसे दो दिन तक पुलिस ढूंढती रही। उधर, अमेरिका में एक शख्स ने दो मंजिला घर को नाव की तरह पानी पर दौड़ाया। ब्रिटेन में दो जुड़वा बहनों के दो अलग-अलग पिता निकले। वहीं, कनाडा में 69 साल के बुजुर्ग ने 30 हजार किलोमीटर से ज्यादा साइकिल चलाकर ₹46 लाख जुटाए। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Continue reading on the app

  Sports

श्रीलंका-पाकिस्तान के साथ त्रिकोणीय सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया स्क्वाड का ऐलान, अब दिखेगा वनडे क्रिकेट का असली रोमांच

पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ वनडे त्रिकोणीय सीरीज के लिए इंग्लैंड ने अपने 16 सदसस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. हैरी ब्रूक की अगुवाई में इंग्लैंड ने एक मजूबत स्क्वाड को चुना है. लंबे समय बाद मजबूत टीमों के बीच त्रिकोणीय वनडे सीरीज का रोमांच फैंस को देखने को मिलेगा. Thu, 1 Oct 2026 17:20:55 +0530

  Videos
See all

Madhuri Dixit: KBC के सेट पर नजर आईं एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित #madhuridixit #kbc #shorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T12:13:01+00:00

उज्जैन की शाही जामा मस्जिद का गिराया मीनार #mp #jamamasjid #viral #ujjain #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T12:10:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers