Disha Salian Case | 6 साल बाद दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़!..अब Murder Angle की होगी जांच ?
दिशा सालियान की मौत का मामला करीब छह साल बाद एक बार फिर सुर्खियों में है। बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI ने सितंबर 2026 में FIR दर्ज कर मामले की नए सिरे से जांच शुरू कर दी है। अब जांच में यह पता लगाने की कोशिश होगी कि दिशा सालियान की मौत किन परिस्थितियों में हुई और क्या इसमें किसी आपराधिक साजिश, हत्या, सामूहिक दुष्कर्म या सबूतों से छेड़छाड़ की कोई भूमिका थी। #dishasalian #dishasaliancase #dishasaliandeathcase #cbi #cbiinvestigation #cbifir #murderangle #sushantsinghrajput #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
रिलेशनशिप एडवाइज- मैं बेवकूफ था, गुस्से में ब्रेकअप कर लिया:अब गलती का एहसास है, एक्स से फिर दोस्ती करना चाहता हूं, क्या करूं?
सवाल- मैं 36 साल का हूं। 7 साल पहले मेरा ब्रेकअप हुआ था। उस समय हम दोनों ही काफी इममैच्योर थे। हम समझदारी से सिचुएशन को हैंडल नहीं कर पाए और लड़ पड़े। अब इतने सालों बाद पीछे पलटकर देखता हूं तो अपनी गलतियां अच्छे से समझ में आती हैं। मैं उसे पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर देख रहा हूं। उसने भी शादी नहीं की। वो मुंबई में रहती है। क्या मुझे उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजनी चाहिए, उससे दोबारा दोस्ती करनी चाहिए? क्या ब्रेकअप के बाद एक्स से दोस्ती करना ठीक है? एक्सपर्ट- डॉ. जया सुकुल, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, नोएडा सात साल गुजरने के बाद किसी पुराने रिश्ते को याद करने में कुछ भी असामान्य नहीं है। समय बीतने के साथ इंसान अपने पुराने व्यवहार को नए नजरिए से देख पाता है। उसे अपनी गलतियां भी समझ आती हैं। इसे ही हम ग्रोथ कहते हैं। जीवन में ग्रोथ होना बहुत अच्छी बात है। लेकिन यहां एक बात समझना जरूरी है। आपको अपनी गलतियों का एहसास हो गया है और अब आप चाहते हैं कि गुजररा वक्त फिर से लौट आए। इस इच्छा में कोई बुराई नहीं है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि सामने वाला व्यक्ति भी जीवन में उसी जगह खड़ा है। सबसे पहले खुद से कुछ सवाल हो सकता है, वह भी आपको याद करती हो। लेकिन यह भी हो सकता है कि उसने उस रिश्ते को पूरी तरह पीछे छोड़ दिया हो। वह अपने जीवन में आगे बढ़ गई हो। सोशल मीडिया पर उसकी जिंदगी को देखकर इसका पता नहीं लगाया जा सकता। इसलिए कदम आगे बढ़ाने या उसे सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने से पहले आपको खुद से कुछ सवाल पूछने की जरूरत है। इन सवालों के जवाब बहुत कुछ साफ कर देंगे। क्या उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजना गलत है? नहीं। किसी पुराने परिचित को सोशल मीडिया पर रिक्वेस्ट भेजना अपने आप में गलत नहीं है। लेकिन रिक्वेस्ट के पीछे आपकी मंशा साफ होनी चाहिए। अगर आप सिर्फ यह देखना चाहते हैं कि वह कैसी है, तो संपर्क की शुरुआत बहुत सामान्य तरीके से हो सकती है। लेकिन अगर आपके मन में पहले से यह उम्मीद है कि बातचीत फिर से रिश्ते में बदल जाएगी, तो आपको सोचने और सावधान रहने की जरूरत है। ऐसा इसलिए क्योंकि तब हर छोटी चीज आपको उम्मीद दे सकती है, जैसेकि- ये सारी चीजें हो सकती हैं, लेकिन जरूरी नहीं है कि ये बातें उसके रिश्ते में लौटने की इच्छा हों। इसलिए इन्हें संकेत मानना ठीक नहीं है। क्या एक्स से दोस्ती करना ठीक है? यह हर रिश्ते में अलग होता है। कुछ लोग ब्रेकअप के बाद अच्छे दोस्त बने रह सकते हैं। कुछ लोग नहीं रह पाते। दोनों ही स्थितियां सामान्य हैं। दोस्ती तभी आसान होती है, जब पुराने रिश्ते से जुड़ी भावनाएं काफी हद तक शांत हो चुकी हों। अगर एक व्यक्ति अभी भी प्यार करता है और दूसरा केवल दोस्ती चाहता है, तो दोस्ती दोनों के लिए मुश्किल हो सकती है। मनोविज्ञान में इसे अनरिक्वाइटेड लव (अधूरी भावनात्मक उम्मीद) के नजरिए से समझा जा सकता है। जब मन किसी रिश्ते को पूरी तरह खत्म नहीं मानता, तो छोटी-छोटी बातचीत भी पुरानी उम्मीदों को फिर से जगा सकती है। इसलिए खुद से पूछें कि क्या आप वास्तव में उसे सिर्फ दोस्त के रूप में देख पाएंगे। सात साल बाद भावनाएं क्यों लौट सकती हैं? समय बीतने के बाद हम अक्सर पुराने रिश्ते को नए नजरिए से देखते हैं। उस समय जो बातें बहुत बड़ी लगती थीं, वे आज छोटी लग सकती हैं। अपनी गलतियां भी ज्यादा साफ दिखाई देती हैं। इसके अलावा याददाश्त भी अक्सर रिश्ते के अच्छे और खुशहाल हिस्सों को याद रखती है। झगड़े और तनाव उतनी शिद्दत से याद नहीं रहते। इसलिए जरूरी है कि आप सिर्फ अच्छी यादों के आधार पर फैसला न लें। रिश्ता जैसा वास्तव में था, उसे भी याद करें। इसलिए पुराने रिश्ते को याद करते समय खुद से ये सवाल भी पूछें- उसने अभी तक शादी क्यों नहीं की? आपने सवाल में लिखा है कि उसने अभी तक शादी नहीं की। यह लिखना बताता है कि आपके छिपे हुए मनोविज्ञान में यह बात कहीं मौजूद है कि वो सिंगल और एवेलेबल है। मेरा सुझाव है कि आप इस बात को फिलहाल अलग ही रखिए। उसने शादी नहीं की है, ये सिर्फ एक तथ्य है। इस बात का मतलब यह नहीं है कि वह आपके पास लौटना चाहती है। हो सकता है, वह शादी न करना चाहती हो। हो सकता है, उसकी जिंदगी में कोई और प्रिऑरिटी हो। हो सकता है, वह किसी और रिश्ते में हो और वो जानकारी सोशल मीडिया पर पब्लिक न हो। इसलिए उसकी वैवाहिक स्थिति को अपने लिए संकेत न मानें। इसी तरह मुंबई में रहना भी कोई खास संकेत नहीं है। सबसे महत्वपूर्ण चीज है कि वह आज क्या चाहती है। अगर संपर्क करना ही है तो कैसे करें? पहला संपर्क बहुत हल्का रखें। ज्यादा लंबा और भावुक संदेश न भेजें। सात साल पुरानी पूरी कहानी एक साथ न खोलें। आप साधारण तरीके से कह सकते हैं कि काफी समय बाद उसकी याद आई और उम्मीद है कि वह ठीक होगी। अगर वह सहजता से बातचीत करती है, तभी बातचीत आगे बढ़ाएं। अगर उसका जवाब छोटा हो या वह बातचीत आगे न बढ़ाए, तो वहीं रुक जाएं। अपनी गलतियां समझना अच्छी बात सात साल बाद अपनी गलतियां पहचान पाना आपकी इमोशनल ग्रोथ का संकेत है। लेकिन इसका सबसे बड़ा फायदा यह होना चाहिए कि आज आप बेहतर तरीके से रिश्ते निभाने के काबिल हो सकें। जरूरी नहीं कि इस इमोशनल ग्रोथ का परिणाम उसी व्यक्ति के पास वापस जाना हो। कभी-कभी पुराने रिश्ते से मिली सीख को नए रिश्ते में अप्लाय करना ही उस रिश्ते का सबसे अच्छा परिणाम होता है। अब क्या करें? संपर्क करें या नहीं ? पुराने रिश्ते के टूटने के बाद दोबारा संपर्क करने की इच्छा स्वाभाविक है। खासकर तब, जब समय बीतने के साथ गुस्सा और शिकायतें कम हो गई हों। लेकिन सिर्फ पुरानी यादें या अकेलापन दोबारा संपर्क करने की पर्याप्त वजह नहीं हैं। पहले यह समझना जरूरी है कि आप वास्तव में क्या चाहते हैं? सिर्फ बातचीत, दोस्ती या फिर रिश्ते को दोबारा शुरू करने की उम्मीद। यह भी सोचें कि सामने वाला व्यक्ति आपके संपर्क का जवाब न दे या दूरी बनाए रखे, तो क्या आप उसे सहजता से स्वीकार कर पाएंगे। इन सवालों के जवाब ही ये तय करने में मदद कर सकते हैं कि एक्स से संपर्क करना आपके लिए सही होगा या नहीं। अंतिम बात सहज मन से, बिना किसी अपेक्षा के फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजें। वो स्वीकार करें तो अच्छी बात है, न स्वीकार करें, तो भी अच्छी बात है। आप न बहुत खुश हों, न बहुत उदास। अगर आप दिल और दिमाग से हर तरह के परिणाम को सहजता और गरिमा से एक्सेप्ट करने के लिए तैयार हैं तो फ्रेंड रिक्वेस्ट जरूर भेजिए। अगर आप में वह इमोशनल मैच्योरिटी आ चुकी है, जो रिजेक्शन को डिग्निटी के साथ स्वीकार करती है तो तो फ्रेंड रिक्वेस्ट जरूर भेजिए। लेकिन अगर अभी भी कहीं छिपी हुई उम्मीद या अपेक्षा है तो थोड़ा ठहरिए। पहले अपनी भावनाओं को एड्रेस करिए। ***************** ग्राफिक्स- विपुल शर्मा ………………….. ये खबर भी पढ़ें रिलेशनशिप एडवाइज- क्या पार्टनर का फोन चेक करना गलत है: मुझे हसबैंड पर शक है, क्या चुपके से उनका फोन खोलकर देख लूं, क्या करूं पार्टनर के व्यवहार में अचानक बदलाव दिखे तो मन में शक पैदा होना स्वाभाविक है। ये बातें असुरक्षा बढ़ा सकती हैं। ऐसे में फोन चेक करके सच जानने की इच्छा होना भी स्वाभाविक है।लेकिन मेरा सुझाव है कि शक होते ही उसे सच मान लेना ठीक नहीं। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 











