'जब केंद्र में 10 साल राज किया तब चुनाव आयोग ठीक था?' SIR को लेकर कांग्रेस के हंगामे पर दिलीप घोष का वार
चुनाव आयोग और SIR पर कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों की घेराबंदी पर दिलीप घोष ने हमला बोला है. कोलकाता में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने विपक्ष के विरोध प्रदर्शन को जनता को गुमराह करने का ड्रामा करार दिया. घोष ने सवाल उठाया कि कांग्रेस ने जब 10 साल तक देश पर शासन किया, तब भी यही चुनाव आयोग था और जिन राज्यों में आज उसकी सरकार है, वहां भी इसी आयोग ने चुनाव कराए थे.
बहराइचः आंधी-बारिश से बिजली आपूर्ति ठप होने से डीसी चार्जर व सोलर लाइट की मांग बढ़ी, बाजार में किल्लत
बहराइच में आंधी-बारिश से बिजली आपूर्ति ठप, बहाली में 10 दिन लगेंगे. DC चार्जर और सोलर लाइटों की मांग बढ़ी. ग्रामीण और शहरी इलाकों में पसरे अंधेरे ने लोगों की दिनचर्या पूरी तरह बदलकर रख दी है. ग्रामीण इलाकों में अनगिनत बिजली के खंभे और पेड़ धराशायी हो गए हैं, जिससे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. विद्युत विभाग की टीम लगातार मरम्मत और सुधार के काम में जुटी हुई है, लेकिन नुकसान इतना बड़ा है कि बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल होने में कम से कम 10 दिन या उससे भी अधिक का समय लगने की संभावना जताई जा रही है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
