Responsive Scrollable Menu

विनोद कांबली वृद्धाश्रम में दिखे, VIDEO वायरल:बोले- यहां अच्छी सुविधाएं हैं, ऐसा महसूस नहीं होता कि घर से दूर हूं

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कांबली ठाणे के वृद्धाश्रम ‘निदान सेंटर फॉर एल्डरली केयर’ में नजर आ रहे हैं। वीडियो में कांबली कहते दिखे कि यहां अच्छी सुविधाएं हैं। यहां लोगों से बहुत प्यार और सम्मान मिल रहा है। ऐसा महसूस ही नहीं होता कि अपने घर से दूर हूं। हालांकि, कांबली वृद्धाश्रम में रहने गए हैं या नहीं, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। कांबली को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें विनोद कांबली काफी समय से बीमारी, पैसों की कमी और अपनी निजी जिंदगी की परेशानियों की वजह से लगातार खबरों में रहे हैं। इससे पहले भी उनके ऐसे वीडियो वायरल हुए थे, जिनमें वे बिना किसी के सहारे चल भी नहीं पा रहे थे। कांबली के करीबी दोस्त मार्कस कूटो ने बताया था कि उनकी मानसिक स्थिति काफी नाजुक है। उनकी याददाश्त इतनी कमजोर हो गई है कि वे अक्सर भूल जाते हैं कि उन्हें क्या करना है और क्या नहीं। उन्होंने शराब छोड़ दी है, लेकिन वे अक्सर भूल जाते हैं कि उन्हें स्मोकिंग नहीं करना है। वे घर के नीचे जाकर राहगीरों या ऑटो वालों से सिगरेट मांग लेते हैं। (कांबली को 'ब्रेन स्ट्रोक' का खतरा) कांबली साल 1993 से 2000 तक भारत के लिए खेले ​​​​​​ कांबली ने भारत के लिए 17 टेस्ट मैच और 104 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने वनडे क्रिकेट में 2477 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 14 अर्धशतक शामिल है। टेस्ट में 4 शतक के साथ उनके 1084 रन हैं। वे भारत के लिए 1993 से 2000 तक खेले। वे घरेलू क्रिकेट में आखिरी बार साल 2004 में नजर आए। कांबली ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 9665 रन बनाए। इसमें उनका हाईएस्ट स्कोर 262 रन है। सचिन के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था कांबली और सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त हैं। दोनों ने मुंबई की मशहूर कांगा लीग में एकसाथ डेब्यू किया था। तेंदुलकर-कांबली ने स्कूल में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। दोनों ने शारदाश्रम स्कूल की तरफ से खेलते हुए 664 रनों की साझेदारी निभाई थी। इस साझेदारी में कांबली ने नॉटआउट 349 रन बनाए थे। यहीं से दोनों चर्चा में आए। तेंदुलकर ने 1988 में रणजी में डेब्यू किया था, जबकि कांबली को ये मौका एक साल बाद 1989 में मिला। 1996 वर्ल्ड कप में मैदान पर रोए 13 मार्च 1996 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला गया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने एक समय 98 रन पर सिर्फ एक विकेट गंवाया था और अच्छी स्थिति में थी। लेकिन सचिन तेंदुलकर के आउट होते ही भारतीय पारी लड़खड़ा गई। टीम इंडिया ने 120 रन तक पहुंचते-पहुंचते 8 विकेट गंवा दिए। 35वां ओवर शुरू होना था और भारत को 89 गेंदों में 132 रन चाहिए थे। विनोद कांबली 10 रन और अनिल कुंबले बिना खाता खोले क्रीज पर थे। तभी दर्शकों ने मैदान पर बोतलें फेंकना शुरू कर दिया। स्टेडियम के एक हिस्से में आग भी लगा दी गई। हालात बिगड़ने के बाद मैच रोक दिया गया और श्रीलंका को विजेता घोषित कर दिया गया। मैच खत्म होने के बाद जब भारतीय खिलाड़ी मैदान से बाहर लौट रहे थे, तब विनोद कांबली अपने आंसू नहीं रोक सके। वह मैदान पर ही रो पड़े कांबली ने कीं दो शादियां कांबली की निजी जिंदगी भी कुछ खास सफल नहीं रही। उन्होंने 1998 में नोएला लुईस से पहली शादी की थी। बाद में दोनों का डिवोर्स हो गया। इसके बाद कांबली ने फैशन मॉडल एंड्रिया हेविट से शादी की और अब तक साथ हैं। जून 2010 में एंड्रिया ने कांबली के बेटे जीसस क्रिस्टियानो को जन्म दिया। --------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… हार्दिक पंड्या फिर चोटिल, न्यूजीलैंड सीरीज खेलने पर संशय भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या फिर चोटिल हो गए हैं। उनके दाएं पैर की आगे की हड्डी में चोट लगी है। इस वजह से वे कम से कम 3 हफ्ते तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। पूरी खबर…

Continue reading on the app

Heart Health Tips: कार्डियोलॉजिस्ट ने बताईं दिल को स्वस्थ रखने की 4 आदतें, रोजमर्रा की जिंदगी में ऐसे करें शामिल

Heart Health Tips: कार्डियोलॉजिस्ट ने बताईं दिल को स्वस्थ रखने की 4 आदतें, रोजमर्रा की जिंदगी में ऐसे करें शामिल

Continue reading on the app

  Sports

Success Story: भीलवाड़ा के नितेश का पावर शो, 200 किलो बेंच प्रेस उठाकर बने सीनियर स्ट्रॉन्गमैन ऑफ राजस्थान

Nitesh Rawat Success Story: भीलवाड़ा के युवा खिलाड़ी नितेश रावत ने पावरलिफ्टिंग में राजस्थान का नाम रोशन किया है. फलौदी में हुई राजस्थान स्टेट क्लासिक बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2026 में नितेश ने 200 किलो की बेंच प्रेस लगाई. इस लिफ्ट को राजस्थान की अब तक की सबसे भारी बेंच प्रेस बताया गया है. नितेश ने प्रतियोगिता में सबसे भारी लिफ्ट दर्ज कर सीनियर स्ट्रॉन्गमैन ऑफ राजस्थान का खिताब अपने नाम किया. उनके नाम 4 राष्ट्रीय स्तर के स्वर्ण पदक और 2 राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी दर्ज हैं. नितेश ने युवाओं से रील और नशे से दूर रहकर खेल और लक्ष्य पर ध्यान देने की अपील की. उन्होंने शॉर्टकट छोड़कर मेहनत और अनुशासन से आगे बढ़ने का संदेश दिया. Fri, 2 Oct 2026 07:50:00 +0530

  Videos
See all

PM Modi visited Rajghat on Gandhi Jayanti | गांधी जयंती पर राजघाट पहुंचे पीएम मोदी #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T02:15:10+00:00

Om Birla paid tribute to Bapu at Rajghat | ओम बिरला ने राजघाट पर बापू को दी श्रद्धांजलि #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T02:17:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers