एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दिलाया पहला Gold, फ़ाइनल मुकाबले में श्रीलंका को हराया, सीएम डॉ मोहन यादव ने दी बधाई
एशियन गेम्स में Gold की प्रतीक्षा कर रहे 140 देशवासियों को भारत की बेटियों ने आज खुशखबरी दे दी , उन्होंने भारत की पदक तालिका में गोल्ड मेडल भी अंकित कर दिया, ये कमाल भारत की महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों ने किया, उन्होंने आज हुए फ़ाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 147 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया।
भारत के फ़ाइनल में पहुँचने के साथ ही पदक पक्का हो गया था और बेटियों की निगाहें गोल्ड पर थीं, हरमन की टीम ने आज गेम भी वैसा ही खेला, भारत की टीम हर क्षेत्र में श्रीलंका पर हावी दिखाई दी, और जीत अपने नाम दर्ज करते ही भारत को इस एशियन का पहला स्वर्ण पदक दिला दिया।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भारत की इस जीत पर ख़ुशी जताई है और महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है, डॉ मोहन यादव ने X पर लिखा- देश की बेटियों की “स्वर्णिम” जीत… एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट फाइनल में श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई। आपकी शानदार जीत ने एक बार फिर विश्व पटल पर तिरंगे का गौरव बढ़ाया है। आपकी यह उपलब्धि देश की सभी बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। समस्त देशवासियों को आप पर गर्व है।
भारत ने बनाया एशियन गेम्स का सबसे बड़ा स्कोर
भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और भारतीय बल्लेबाजों ने अपनी कप्तान के फैसले को पूरी तरह सही साबित किया। भारत ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए, जो एशियन गेम्स के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। आल राउंडर शेफाली वर्मा और स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 99 रनों की मजबूत नींव रखी जिसके बाद भारत बड़े लक्ष्य की तरफ बढ़ता दिखाई दिया।
मंधाना, शेफाली और ऋचा घोष की तिकड़ी चली
स्मृति मंधाना ने 5 चौके, 7 छक्कों की मदद से 45 गेंदों में शानदार 79 रन बनाए। शेफाली वर्मा ने 29 गेंदों में 48 रन बटोरे वहीं ऋचा घोष ने 22 गेंदों में ताबड़तोड़ 49 रन की पारी खेली। उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के जड़े जिसने क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया ।
दीप्ति शर्मा की घातक गेंदबाजी, 69 रनों पर ढेर हुई श्रीलंकाई टीम
217 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम भारतीय गेंदबाजी और शानदार फील्डिंग के आगे ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और महज 69 रनों पर ऑल-आउट हो गई। ऑफ-स्पिनर दीप्ति शर्मा सबसे सफल गेंदबाज रहीं, दीप्ति ने 4 ओवर में मात्र 6 रन देकर 3 विकेट लिए, शेफाली वर्मा ने 2 ओवर में सिर्फ 3 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए तो श्री चरणी ने भी 2 और श्रेयांका पाटिल ने भी 2 विकेट हासिल किये।
देश की बेटियों की "स्वर्णिम" जीत…
एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट फाइनल में श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई।
आपकी शानदार जीत ने एक बार फिर विश्व पटल पर तिरंगे का गौरव बढ़ाया है। आपकी यह उपलब्धि देश की सभी बेटियों और युवा… pic.twitter.com/nG0U4mHCRI
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 22, 2026
Mukhyamantri Scooty Yojana: 19 सितंबर को CM डॉ. मोहन यादव देंगे 7500 से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी, जानें किसे मिलेगा लाभ
मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 12वीं में शानदार प्रदर्शन करने वाले 7500 से ज्यादा विद्यार्थियों को 19 सितंबर को ई-स्कूटी मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत शिक्षण सत्र 2025-26 के पात्र विद्यार्थियों को ई-स्कूटी वितरित करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवाजी नगर में सुबह 10 बजे से होगा।
इस योजना का लाभ स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में नियमित रूप से पढ़ने वाले विद्यार्थियों को दिया जाता है। इसमें किसी एक संकाय की बाध्यता नहीं है, सभी संकायों के पात्र विद्यार्थी योजना का लाभ ले सकते हैं।
सिर्फ 70% अंक काफी नहीं, स्कूल में पहला स्थान भी जरूरी
मुख्यमंत्री स्कूटी योजना की पात्रता में एक अहम शर्त है। विद्यार्थी को 12वीं की परीक्षा पहले प्रयास में कम से कम 70 प्रतिशत अंकों के साथ पास करने के साथ अपने स्कूल में प्रथम स्थान हासिल करना जरूरी है। यानी केवल 70 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक आने से ही विद्यार्थी योजना के लिए पात्र नहीं हो जाएगा।
सरकार ने इस योजना को सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू किया है। ई-स्कूटी मिलने से खासकर उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज आने-जाने वाले विद्यार्थियों को आवागमन में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
इस बार 7500 से ज्यादा विद्यार्थियों को लाभ
शिक्षण सत्र 2025-26 के लिए प्रदेशभर के 7500 से अधिक पात्र विद्यार्थियों का चयन किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 सितंबर को होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम से ई-स्कूटी वितरण की शुरुआत करेंगे।
अब तक 23 हजार से ज्यादा विद्यार्थी लाभान्वित
मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत अब तक प्रदेश के 23 हजार से अधिक पात्र विद्यार्थियों को लाभ मिल चुका है। योजना के संचालन पर राज्य सरकार करीब 246 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है। अब इसमें 2025-26 के पात्र विद्यार्थियों को शामिल किया जा रहा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News











