Responsive Scrollable Menu

Mukhyamantri Scooty Yojana: 19 सितंबर को CM डॉ. मोहन यादव देंगे 7500 से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी, जानें किसे मिलेगा लाभ

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 12वीं में शानदार प्रदर्शन करने वाले 7500 से ज्यादा विद्यार्थियों को 19 सितंबर को ई-स्कूटी मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत शिक्षण सत्र 2025-26 के पात्र विद्यार्थियों को ई-स्कूटी वितरित करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवाजी नगर में सुबह 10 बजे से होगा।

इस योजना का लाभ स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में नियमित रूप से पढ़ने वाले विद्यार्थियों को दिया जाता है। इसमें किसी एक संकाय की बाध्यता नहीं है, सभी संकायों के पात्र विद्यार्थी योजना का लाभ ले सकते हैं।

सिर्फ 70% अंक काफी नहीं, स्कूल में पहला स्थान भी जरूरी

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना की पात्रता में एक अहम शर्त है। विद्यार्थी को 12वीं की परीक्षा पहले प्रयास में कम से कम 70 प्रतिशत अंकों के साथ पास करने के साथ अपने स्कूल में प्रथम स्थान हासिल करना जरूरी है। यानी केवल 70 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक आने से ही विद्यार्थी योजना के लिए पात्र नहीं हो जाएगा।

सरकार ने इस योजना को सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू किया है। ई-स्कूटी मिलने से खासकर उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज आने-जाने वाले विद्यार्थियों को आवागमन में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

इस बार 7500 से ज्यादा विद्यार्थियों को लाभ

शिक्षण सत्र 2025-26 के लिए प्रदेशभर के 7500 से अधिक पात्र विद्यार्थियों का चयन किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 सितंबर को होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम से ई-स्कूटी वितरण की शुरुआत करेंगे।

अब तक 23 हजार से ज्यादा विद्यार्थी लाभान्वित

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत अब तक प्रदेश के 23 हजार से अधिक पात्र विद्यार्थियों को लाभ मिल चुका है। योजना के संचालन पर राज्य सरकार करीब 246 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है। अब इसमें 2025-26 के पात्र विद्यार्थियों को शामिल किया जा रहा है।

Continue reading on the app

आज खेला जाएगा एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मुकाबला, गोल्ड मेडल के लिए आमने सामने होंगे भारत – श्रीलंका

भारत और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच एशियन गेम्स 2026 का गोल्ड मेडल मुकाबला आज मंगलवार को खेला जाएगा। दरअसल भारत लगातार दूसरी बार एशियाड का स्वर्ण पदक जीतने के इरादे से उतरेगा। टीम इंडिया ने क्वार्टर फाइनल में जापान और सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई है, जबकि श्रीलंका ने मलेशिया और पाकिस्तान को हराकर खिताबी मुकाबले तक का सफर तय किया है।

दरअसल भारत का रिकॉर्ड श्रीलंका के खिलाफ काफी मजबूत रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 32 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले हुए हैं जिनमें भारत ने 26 मैच जीते हैं। पिछले सात टी-20 मुकाबलों में भी श्रीलंका भारत को नहीं हरा पाया है। ऐसे में फाइनल में भारतीय टीम के पास आत्मविस्वास ज्यादा रहेगा लेकिन श्रीलंका की मौजूदा फॉर्म मुकाबले को दिलचस्प बना सकती है।

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजर

बता दें कि भारत की सबसे बड़ी ताकत इस समय शेफाली वर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी है। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 64 गेंदों पर नाबाद 140 रन बनाए हैं और एक बार भी आउट नहीं हुई हैं। उनका स्ट्राइक रेट 218.75 रहा है जो 100 से ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजों में सबसे तेज है। जापान के खिलाफ उन्होंने 15 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाए थे, जबकि बांग्लादेश के खिलाफ 51 गेंदों पर नाबाद 100 रन ठोककर अपने व्हाइट-बॉल इंटरनेशनल करियर का पहला शतक लगाया। स्मृति मंधाना भी अच्छी लय में हैं और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी सेमीफाइनल में अहम 40 रन बनाए थे। हालांकि भारत के लिए मिडिल ऑर्डर की भूमिका भी अहम रहेगी। जी. कमालिनी, भारती फुलमाली और ऋचा घोष को जरूरत पड़ने पर तेज रन बनाने होंगे ताकि शुरुआती विकेट गिरने की स्थिति में रन गति बनी रहे।

वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू टूर्नामेंट की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। उन्होंने दो मैचों में 146 रन बनाए हैं जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 83 रन की शानदार पारी शामिल है। उनके अलावा हसीनी परेरा और कविशा दिलहारी भी बल्लेबाजी में मजबूत विकल्प हैं। गेंदबाजी में अट्टापट्टू खुद भी विकेट निकालने में सफल रही हैं जिससे वह श्रीलंका की सबसे बड़ी मैच विनर साबित हो सकती हैं।

बारिश बनी सबसे बड़ा फैक्टर

दरअसल फाइनल मुकाबला जापान के निस्शिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा। यह नया क्रिकेट मैदान है जहां अब तक 11 टी-20 मुकाबले खेले जा चुके हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 135 रन रहा है जबकि सबसे बड़ा स्कोर 204/5 दर्ज किया गया है। भारत इसी मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ 195/4 का बड़ा स्कोर बना चुका है जबकि श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ 178/2 का सफल रन चेज किया था। वहीं मौसम इस मुकाबले का सबसे अहम पहलू बन सकता है। जापान में हाल के दिनों में खराब मौसम और बारिश का असर दूसरे एशियन गेम्स इवेंट्स पर भी पड़ा है। मौसम विभाग के अलग-अलग पूर्वानुमानों में बारिश की संभावना 20 से 60 प्रतिशत के बीच बताई गई है। अगर लगातार बारिश के कारण मैच नहीं हो पाता और रिजर्व डे पर भी खेल संभव नहीं होता तो नियमों के मुताबिक ऊंची वरीयता वाली टीम को गोल्ड मेडल मिलेगा। मौजूदा टूर्नामेंट नियमों के अनुसार इस स्थिति में भारत को फायदा मिलेगा।

भारत की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है:

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जी. कमालिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, एन. श्री चरणी और नंदनी शर्मा।

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है:

इमेशा दुलानी, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हसीनी परेरा, कविशा दिलहारी, हर्षिता समरविक्रमा, हंसिमा करुणारत्ने, कौशिनी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), रश्मिका सेव्वंडी, मिथाली अयोध्या, चामुडी प्रभोदा और सुगंधिका कुमारी।

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका, तीसरे वनडे से बाहर हुए प्रसिद्ध कृष्णा, 3 अक्टूबर को खेला जाएगा मैच

Prasidh Krishna ruled out of 3rd ODI: भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के बाकी बचे एक मुकाबले से बाहर हो गए हैं. इस तेज गेंदबाज को चोट की वजह से बाहर होना पड़ा है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का अंतिम वनडे 3 अक्टूबर को खेला जाएगा. Thu, 1 Oct 2026 10:34:37 +0530

  Videos
See all

Bhopal Oil Tanker Viral Video : सड़क पर गिरा तेल, लूटने के लिए भीड़! | Road Accident | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T03:45:10+00:00

Iran US War Update: ईरान-अमेरिका में भयानक जंग शुरू? | Iran US War Update | Trump | Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T03:45:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers