Responsive Scrollable Menu

Punjab विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का हंगामा, प्रश्नपत्र लीक पर शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा

चंडीगढ़, तीन अगस्त पंजाब विधानसभा में सोमवार को हंगामे की स्थिति रही और विपक्षी दल कांग्रेस के विधायकों ने कई बार प्रश्नपत्र लीक के आरोपों का मुद्दा उठाया तथा शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग की। विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायकों के विधानसभा अध्यक्ष के आसन के समीप आने के बाद अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने सदन की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित कर दी। प्रश्नकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने पिछले साढ़े चार वर्षों में कई परीक्षाओं के कथित प्रश्नपत्र लीक का मुद्दा उठाया।

शिक्षा मंत्री बैंस की ओर इशारा करते हुए बाजवा ने कहा कि वह दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रदर्शन स्थल पर गए थे जहां उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी। बाजवा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के कार्यकाल में परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने की छह घटनाएं हुईं और उन्होंने बैंस के इस्तीफे की मांग की। फार्मेसी अधिकारी भर्ती परीक्षा के दौरान हाल में सामने आए नकल गिरोह का जिक्र करते हुए बाजवा ने स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह के इस्तीफे की भी मांग की।

इन आरोपों के प्रतिक्रिया देते हुए बैंस ने कहा कि वह प्रश्नकाल के बाद जवाब देंगे। बाजवा और कांग्रेस के अन्य विधायक बैंस और सिंह के इस्तीफे की मांग पर अड़े रहे जबकि विधानसभा अध्यक्ष ने उनसे सदन की कार्यवाही चलने देने का आग्रह किया। विधानसभा अध्यक्ष की बात नहीं मानते हुए कांग्रेस विधायक अध्यक्ष के आसन के समीप आ गए और नारेबाजी करने लगे।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सदन में कांग्रेस विधायकों के व्यवहार की आलोचना की और उन पर नाटक करने का आरोप लगाया। मान सरकार के कार्यों की तारीफ करते हुए चीमा ने कहा कि सरकारी नौकरियां सिर्फ योग्यता के आधार पर दी गईं। कांग्रेस विधायकों की नारेबाजी और दोनों मंत्रियों के इस्तीफे की मांग के बीच अध्यक्ष ने कुछ समय के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी।

फार्मेसी अधिकारी भर्ती परीक्षा में हाल में नकल गिरोह की संलिप्तता का पता चलने के बाद विपक्ष कई परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों को लेकर ‘आप’ सरकार को निशाना बना रहा है।

Continue reading on the app

थप्पड़ का बदला लेने के लिए महिला की गोली मारकर हत्या, फुटेज में देंखे डीग में सनसनी; आरोपी देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार

थप्पड़ का बदला लेने के लिए महिला की गोली मारकर हत्या, फुटेज में देंखे डीग में सनसनी; आरोपी देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार

Continue reading on the app

  Sports

CWG में मेडल जीतने वाले बॉक्सर अब एशियाई खेलों में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने का सपना

हाल ही में एक खिलाड़ी ने देश के लिए गोल्ड मेडल जीता और अब उनका अगला लक्ष्य एशियाई खेल 2026 हैं. परिवार और देश का समर्थन पाकर, यह खिलाड़ी बड़े मंच पर एक और जीत हासिल करने के लिए दृढ़ है. #AsianGames2026 #GoldMedal #IndiaSports #खेलसमाचार Tue, 4 Aug 2026 16:58:19 +0530

  Videos
See all

Ghazipur में युवक Nilgai से टकराकर ट्रेलर की चपेट में आया | #Ghazipur #RoadAccident #Nilgai #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T12:36:25+00:00

मदरसों में नहीं पैदा होंगे आतंकी....योगी ने तोड़ दी कमर | UP Madarsa | Yogi Cabinet #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T12:35:53+00:00

हलाल हटाओ नेपाल बचाओ ! Nepal Violence | Kanwar Yatra | Gen- Z Protest | Muslim | Hindu | Jago #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T12:36:11+00:00

Jharkhand Student Protest Breaking News: झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM Soren | JPSC #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T12:39:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers