Responsive Scrollable Menu

Supreme Court 17 अगस्त को ट्रांसजेंडर अधिनियम की वैधता पर करेगा सुनवाई

नयी दिल्ली, तीन अगस्त उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि वह ‘ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) संशोधन अधिनियम, 2026’ की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं पर 17 अगस्त को अंतिम सुनवाई करेगा। साथ ही, न्यायालय ने उन ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों को लेकर चिंता जताई, जिन्होंने पिछली व्यवस्था के तहत पहचान पत्र हासिल किए थे। भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने इस संबंध में आदेश जारी किया।

न्यायमूर्ति बागची ने कहा कि पीठ को खास तौर पर उन ट्रांसजेंडर लोगों के अधिकारों की सुरक्षा की चिंता है, जिन्हें पहले के कानून के तहत ट्रांसजेंडर (टीजी) पहचान पत्र जारी किए जा चुके थे। याचिकाकर्ताओं में से एक की ओर से पेश हुईं, वरिष्ठ वकील जयना कोठारी ने कहा कि जब याचिकाएं दायर की गईं, तो सरकार ने एक गजट अधिसूचना जारी करके संशोधित कानून को 25 मई से लागू कर दिया। वरिष्ठ वकील ने कहा कि ट्रांसजेंडर लोगों के लिए बना राष्ट्रीय पोर्टल, जिसके जरिए वे अपने पहचान पत्र हासिल करते हैं, काम नहीं कर रहा है।

उन्होंने पीठ से आग्रह किया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि पूर्व कानून के तहत पहले से ही टीजी कार्ड प्राप्त कर चुके व्यक्तियों को उनके मौजूदा अधिकारों से वंचित न किया जाए। उन्होंने याचिकाओं के निपटारे तक ऐसे कार्डों की वैधता पर यथास्थिति बनाए रखने की मांग की। दूसरे याचिकाकर्ताओं ने भी अपने वकीलों के जरिए, संशोधित कानून को लागू करने से कथित तौर पर पैदा होने वाली व्यावहारिक दिक्कतों की ओर इशारा किया।

मद्रास उच्च न्यायालय की एक ट्रांसजेंडर वकील ने कहा कि उन्हें शहर में रहने के लिए जगह पाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और अक्सर सुनवाई के दौरान अदालत की पीठ उन्हें ‘पुरुष’ के तौर पर संबोधित करती हैं। केंद्र की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जवाब दाखिल करने के लिए एक हफ्ते का समय मांगा और पीठ से आग्रह किया कि मामले की अंतिम सुनवाई की जाए। विधि अधिकारी ने कहा कि कई जटिल कानूनी सवालों की जांच करनी होगी, जिनमें उत्तराधिकार से जुड़े मुद्दे भी शामिल हैं।

इससे पहले दिन में, पीठ ने केरल के एक ट्रांसजेंडर की नई याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया। इस ट्रांसजेंडर ने पुरुषों के लिए आरक्षित पुलिस उपनिरीक्षक पद के लिए आवेदन करने के वास्ते केरल लोक सेवा आयोग (पीएससी) के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी थी। पीठ ने याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद ग्रोवर की दलीलों को मान लिया और केंद्र को नोटिस जारी करते हुए इस याचिका को पहले से लंबित याचिकाओं के साथ जोड़ दिया।

इससे पहले, पीठ ने केंद्र सरकार से उस याचिका पर जवाब मांगा था जिसमें ‘ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) संशोधन अधिनियम, 2026’ की धारा 2(के) के प्रावधान की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी गई थी; आरोप है कि यह प्रावधान “ट्रांसजेंडर व्यक्ति” की कानूनी परिको सीमित करता है।

Continue reading on the app

बांकीपुर में बढ़त के बीच प्रशांत किशोर का बीजेपी पर हमला, बोले- 'अपराधी को CM बनाएंगे तो तरक्की नहीं होगी'

बांकीपुर में बढ़त के बीच प्रशांत किशोर का बीजेपी पर हमला, बोले- 'अपराधी को CM बनाएंगे तो तरक्की नहीं होगी'

Continue reading on the app

  Sports

30 लाख कैश और DSP प्रमोशन... कॉमनवेल्थ सिल्वर मेडलिस्ट ज्ञानेश्वरी यादव का सम्मान

gyaneshwari yadav: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की 23 वर्षीय वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स खेल 2026 में सिल्वर मेडल जीता. उन्होंने महिला 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में यह मेडल डाला. Mon, 3 Aug 2026 22:04:13 +0530

  Videos
See all

Are some schools taking discipline too far? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T21:30:17+00:00

Wildfires raze hundreds of homes in Spokane, Washington. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T21:30:12+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | Bankipur Bypoll Result | PK की जीत से किसे फायदा, किसे नुकसान? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T21:45:13+00:00

Kanwar में Dadi Maa को बैठाकर निकला शिवभक्त! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T21:01:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers