Responsive Scrollable Menu

Car Sales: महिंद्रा XEV 9S ने मारी बाजी, अगस्त में सबसे ज्यादा डिस्पैच हुई ये इलेक्ट्रिक कार

Car Sales: भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग लगातार बढ़ रही है। अगस्त 2026 के बिक्री आंकड़ों में भी इसकी झलक देखने को मिली है। इस महीने महिंद्रा की एक्सईवी 9एस देश में सबसे ज्यादा भेजी जाने वाली इलेक्ट्रिक कार रही। थ्री-रो वाली इस इलेक्ट्रिक एसयूवी ने टाटा पंच ईवी को महज 78 यूनिट के मामूली अंतर से पीछे छोड़ा। अगस्त 2026 में महिंद्रा ने डीलरशिप पर एक्सईवी 9एस की 4,508 कारें भेजीं। वहीं, टाटा मोटर्स ने पंच ईवी की 4,430 यूनिट डीलर्स तक पहुंचाईं। दोनों इलेक्ट्रिक कारों के बीच केवल 78 यूनिट्स का अंतर रहा।

एक्सईवी 9एस की बढ़ रही मांग
महिंद्रा एक्सईवी 9एस की मांग पिछले कुछ महीनों में मजबूत हुई है। जनवरी 2026 में इसकी ग्राहक डिलीवरी शुरू हुई थी। जुलाई 2026 में इसकी 4,131 इकाइयां भेजी गई थीं, जबकि अगस्त में यह आंकड़ा बढ़कर 4,508 इकाइयों तक पहुंच गया। यानी एक महीने में इसकी डीलरशिप तक पहुंचने वाली इकाइयों में करीब 9.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

एक्सईवी 9एस को 59 किलोवाट-घंटा, 70 किलोवाट-घंटा और 79 किलोवाट-घंटा क्षमता वाली तीन बैटरी के विकल्पों के साथ पेश किया गया है। अलग-अलग मॉडल के अनुसार कंपनी 521 से 679 किलोमीटर तक की अधिकतम दूरी तय करने का दावा करती है। इसकी शुरुआती कीमत 20.65 लाख रुपये है।

टाटा पंच ईवी की भी मजबूत मांग
अगस्त 2026 में टाटा पंच ईवी 4,430 इकाइयों के साथ दूसरे स्थान पर रही। अगस्त 2025 में इसकी 1,476 इकाइयां भेजी गई थीं। इस तरह एक साल में अगस्त की डीलरशिप आपूर्ति तीन गुने से भी ज्यादा हो गई।

टाटा पंच ईवी की शुरुआती कीमत 9.79 लाख रुपये है। वहीं, टाटा नेक्सॉन ईवी 3,975 इकाइयों के साथ तीसरे स्थान पर रही। इसकी डीलरशिप आपूर्ति में सालाना आधार पर 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

अगस्त की दस सबसे ज्यादा भेजी गई इलेक्ट्रिक कारें
अगस्त 2026 में एमजी विंडसर ईवी 3,705 इकाइयों के साथ चौथे स्थान पर रही। इसके बाद टाटा हैरियर ईवी की 2,103 और महिंद्रा एक्सईवी 9ई की 2,001 इकाइयां भेजी गईं।

टाटा सिएरा ईवी 1,930 इकाइयों के साथ सातवें स्थान पर रही। वहीं, विनफास्ट लिमोग्रीन की 1,901 इकाइयां डीलरशिप तक पहुंचीं। टाटा टियागो ईवी 1,730 इकाइयों के साथ नौवें और महिंद्रा बीई 6 कुल 1,696 इकाइयों के साथ दसवें स्थान पर रही। बीई 6 की डीलरशिप आपूर्ति में पिछले साल की तुलना में 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

Deepak Chahar के 1.5 लाख के तीन बैट चोरी, बोले- पुलिस के पास जाऊं या योगी जी-मोदी जी के पास?

क्रिकेट न्यूज। भारतीय क्रिकेटर दीपक चहर के तीन महंगे बैट चोरी हो गए हैं। यह घटना उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित चहर-दावर ग्राउंड, अरटोनी में हुई। चोरी हुए तीनों बैट की कुल कीमत करीब 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है। इस घटना से चहर काफी परेशान हैं, लेकिन उन्होंने पूरे मामले को अपने खास अंदाज में सोशल मीडिया पर साझा किया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपक चहर ग्राउंड पर गेंदबाजी की प्रैक्टिस कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपना किट वहीं छोड़ दिया था। करीब एक घंटे बाद जब वह बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करने पहुंचे और किट खोला तो उसमें से तीन बैट गायब थे। उनके पिता और कोच लोकेन्द्र चहर ने भी घटना की पुष्टि की है।

इसके बाद दीपक चहर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह चोरी हुए बैट को लेकर अपनी परेशानी बताते नजर आए। उन्होंने कहा कि तीन बैट चोरी हुए हैं और ये काफी अच्छे बैट थे। चहर ने यह भी कहा कि संभव है कि जिसने बैट चुराए हैं, उसे इनकी असली कीमत का अंदाजा ही न हो।

चहर ने वीडियो में बताया कि ये तीनों बैट प्लेयर एडिशन मॉडल थे और इनकी कुल कीमत करीब 1.5 लाख रुपये है। इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “मैं क्या करूं? पुलिस में शिकायत करूं, योगी जी के पास जाऊं या मोदी जी के पास?” साथ ही उन्होंने बैट वापस करने की अपील भी की।

बताया गया है कि घटना के समय तक इस मामले में कोई औपचारिक पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। हालांकि, एक प्रोफेशनल क्रिकेटर के लिए महंगे और अपनी जरूरत के हिसाब से तैयार किए गए बैट का चोरी होना बड़ी परेशानी है।

दीपक चहर का क्रिकेट करियर

दीपक चहर भारत के लिए 13 वनडे और 25 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। वनडे में उनके नाम 16 विकेट, जबकि टी20 इंटरनेशनल में 31 विकेट हैं। टी20 इंटरनेशनल में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बांग्लादेश के खिलाफ 2019 में आया था, जब उन्होंने सिर्फ 7 रन देकर 6 विकेट झटके थे।

आईपीएल में भी चहर लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। उन्होंने अब तक 102 मैचों में 127 विकेट लिए हैं। वह चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस जैसी टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। अब देखना होगा कि चहर के चोरी हुए ये तीनों बैट वापस मिलते हैं या नहीं।

Continue reading on the app

  Sports

अजीत अगरकर की जगह ये पूर्व क्रिकेटर बना टीम इंडिया का चीफ सेलेक्टर, न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनेगा टीम

टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा को अंतरिम चीफ सेलेक्टर बनाया गया है. अजीत अगरकर 4 अक्टूबर को अपना पद छोड़ देंगे. Tue, 29 Sep 2026 22:59:04 +0530

  Videos
See all

UPI Payment Charge Latest Update | UPI बंद, पलट गया पूरा फैसला? UPI News Today | Supreme Court #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T23:00:12+00:00

Disha Salian Case | 6 साल बाद दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़!..अब Murder Angle की होगी जांच ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T22:58:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers