Responsive Scrollable Menu

गुजरात में भीषण सड़क हादसा, सांड से टकराकर डिवाइडर से भिड़ी रेंज रोवर; 2 की मौत

Gujarat Road Accident: गुजरात के बनासकांठा जिले में थराद-डीसा भारतमाला हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई. मालपुर गांव के समीप एक तेज रफ्तार रेंज रोवर डिस्कवरी कार अचानक सड़क पर आए आवारा सांड से टकराने के बाद बेकाबू होकर डिवाइडर से भिड़ गई. यह टक्कर इतनी भीषण थी कि लग्जरी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन में से दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

राजकोट से राजस्थान का सफर बना जानलेवा

यह हादसा 27 सितंबर की सुबह घटित हुआ. राजकोट पासिंग की यह एसयूवी कार राजस्थान की तरफ जा रही थी. सुबह के समय हाईवे पर अचानक एक सांड के सामने आ जाने से ड्राइवर को गाड़ी संभालने का बिल्कुल मौका नहीं मिला. जानवर से टकराते ही कार का संतुलन पूरी तरह से बिगड़ गया और वह तेज रफ्तार के साथ सीधे डिवाइडर में जा घुसी। दुर्घटना के बाद गाड़ी पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गई और उसके पुर्जे सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गए.

ये भी पढ़ें: 1 अक्टूबर से आपकी जेब पर पड़ने वाला है असर, बैंक ATM, FD, LPG और खरीदारी के नए नियम जानिए

स्थानीय लोगों ने की मदद, घायल अहमदाबाद रेफर

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग फौरन मदद के लिए पहुंचे और 108 एंबुलेंस सेवा को इसकी जानकारी दी. गाड़ी में मौजूद तीन यात्रियों में से दो की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं, तीसरे यात्री को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया. घायल व्यक्ति को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उसे आगे के उपचार के लिए अहमदाबाद भेज दिया गया है.

आवारा पशुओं का बढ़ता खतरा

इस जानलेवा हादसे ने हाईवे पर बेखौफ घूमने वाले आवारा मवेशियों की समस्या और उससे जुड़े खतरों को एक बार फिर सामने ला दिया है. चंद सेकंड की इस घटना में सुरक्षा के तमाम दावों वाली एक मजबूत गाड़ी भी पूरी तरह नष्ट हो गई. फिलहाल स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है.  

ये भी पढे़ं: ये 4 बड़ी IT कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, जानें रिकॉर्ड डेट और किसे मिलेगा मुनाफा

Continue reading on the app

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की टीम पर उग्रवादी हमला, एक जवान शहीद, 4 घायल

Arunachal Pradesh Militant Attack: पूर्वोत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश में असम राइफल्स की टीम पर उग्रवादी हमले की खबर है. बताया जा रहा है कि इस हमले में एक जवान शहीद हो गया है, जबकि चार जवान घायल हुए हैं. खबरों के मुताबिक, ये हमला मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा पर उस वक्त किया गया, जब असम राइफल्स के जवान सीमा पर गश्त करे थे. उसी दौरान संदिग्ध उग्रवादियों ने टीम पर हमला कर दिया. जिसमें असम राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया. जबकि चार जवान घायल हो गए.

खबर अभी अपडेट हो रही है....

Continue reading on the app

  Sports

नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, महिलाओं की रिले टीम का गोल्डन धमाल, एशियन गेम्स में भारत ने पार किया 50 पदकों का आंकड़ा

Asian games day 11 result highlights: एशियन गेम्स के 11वें दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीते. निशानेबाजी में नीरू ढांडा ने खराब मौसम को मात देते हुए ट्रैप इवेंट में स्वर्ण जीता और एशियन गेम्स चैंपियन बनने वाली पहली भारतीय महिला बनीं. वहीं, महिलाओं की 4x400 मीटर रिले टीम ने भी स्वर्णिम सफलता हासिल की. इन जीतों के साथ भारत ने 50 पदकों का आंकड़ा पार कर लिया है. इसके अलावा बॉक्सिंग, वॉलीबॉल और तीरंदाजी में भी भारतीय एथलीटों का शानदार दबदबा रहा. Tue, 29 Sep 2026 20:47:28 +0530

  Videos
See all

Republic Summit: अगले 6 महीनों में 30,000 करोड़ रुपये का निवेश करूंगा | CM Fadnavis #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T15:47:15+00:00

Social Media Ban: 18 साल से कम उम्र के बच्चों का Social Media Account बंद? | N18S | Shorts | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T15:46:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers