Responsive Scrollable Menu

स्टूडेंट्स के लिए LBSNAA में इंटर्नशिप का मौका:रहना और खाना फ्री; ड्यूरेशन 4 सप्ताह, बिना एग्जाम, इंटरव्यू के सिलेक्शन

लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (LBSNAA) मसूरी के नेशनल सेंटर फॉर लॉ एंड एडमिनिस्ट्रेशन (NCLA) की ओर से लॉ स्टूडेंट्स के लिए 4 सप्ताह की एकेडमिक इंटर्नशिप का मौका दिया जा रहा है। यह इंटर्नशिप छात्रों को लॉ एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के संबंधों को समझने के लिए शुरू की गई है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एकेडमी की तरफ से ईमेल के जरिए सूचना दी जाती है। ये इंटर्नशिप अनपेड रहेगी। इसके तहत कोई स्टाइपेंड नहीं दिया जाएगा। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : सिलेक्शन प्रोसेस : एज लिमिट : जारी नहीं फीस : जारी नहीं मिलेंगी ये सुविधा : --------------------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें NTA ने निकाली सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स की भर्ती:एज लिमिट 65 साल, NEET, JEE जैसे एग्जाम के पेपर बनाने का मौका, नि:शुल्क करें अप्लाई एनटीए ने सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स की भर्ती निकाली है। ये एक्सपर्ट NTA द्वारा कराई जाने वाली परीक्षाओं के लिए पेपर तैयार करेंगे। साथ ही ट्रांसलेशन रिव्यू करने वालों की भी भर्ती निकाली गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों का पैनल 3 साल तक वैलिड रहेगा, जिसकी हर साल समीक्षा की जाएगी। पूरी खबर यहां पढ़ें

Continue reading on the app

13 साल की छात्रा ने होमवर्क के लिए बनाया ऐप:लॉन्च होने के 3 दिन में ढाई लाख की कमाई, AI की मदद से बिना कोडिंग जाने किया डिजाइन

चीन की 13 साल की छात्रा झू शुहान ने पढ़ाई में निगरानी रखने के लिए एक ऐप बनाया। सुहान को कोडिंग बिल्कुल नहीं आती थी। उसने AI की मदद से एक ऐसा स्टडी ऐप तैयार किया, जिसने लॉन्च होने के सिर्फ तीन दिनों में करीब 2.5 लाख रुपये की कमाई कर ली। इस ऐप का नाम ‘जाई चांग’ (Zai Chang) है, जिसका मतलब ‘ऑन साइट’ होता है। खुद की पढ़ाई में दिक्कत होने पर आया आइडिया झू शुहान को ऐप बनाने का विचार अपनी ही पढ़ाई के अनुभव के दौरान आने वाली दिक्कतें देखकर आया। उसके पेरेंट्स बिजी रहते थे। ऐसे में शुहान को अकेले ही पढ़ाई करनी पड़ती थी। उसे लगा कि उसी के उम्र के कई दूसरे बच्चे भी बिना किसी की निगरानी के पढ़ाई करते होंगे। ऐसे में उन्हें पढ़ाई पर फोकस करने में परेशानी होती होगी। प्रतियोगिता में जीता 70 हजार का प्राइज इस ऐप को 21 से 23 अगस्त के बीच हांगझोऊ में आयोजित एक राष्ट्रीय AI प्रोडक्ट मार्केटिंग प्रतियोगिता में पेश किया गया। यहां उन्हें तीसरा अवार्ड मिला। इस प्रतियोगिता में 50 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। उसे करीब 70,000 का कैश प्राइज मिला। इस प्रतियोगिता के 3 दिनों के दौरान ऐप के 90 ऑर्डर मिले। इससे कुल ढाई लाख कमाई हुई। 13 साल की शुहान के ऐप की यह खासियत थी कि पढ़ाई के दौरान जब बच्चे का ध्यान बार-बार भटकने लगता तो ऐप पर मा के नाराज होने का अलर्ट आता था। शुआन को बच्चों की शिकायत करने वाला यह पैटर्न पसंद नहीं आया। ज्यादा यूजर तक पहुंचाना चाहती हैं अपना ऐप शुआन का कहना है कि मैं चाहती हूं मेरा ऐप बच्चों के प्रति उदार रहे। उनमें सुधार की गुंजाइश रखे। इसलिए उसने इस पैटर्न को अपने ऐप से हटा दिया। इस ऐप का इस्तेमाल सबसे पहले शुआन के भाई ने किया। उसका भाई प्राइमरी स्कूल का छात्र है। शुहान ने बताया कि इस ऐप के साथ पढ़ाई करते समय उसके भाई ने पहले से ज्यादा अच्छी पढ़ाई की। शुआन अपने ऐप को ज्यादा से ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाना चाहती हैं। इसीलिए वे अपने ऐप की कीमत कम करने पर विचार कर रही हैं। शुआन का कहना है कि अगर बहुत से लोग इस ऐप के लिए पैसे देने को तैयार होंगे, तो वे इसे डेवलप करना जारी रखेंगी। --------------------------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… IIT बॉम्बे में 7 महीनों में तीसरा स्‍टूडेंट सुसाइड: 5 सालों में 67 IIT स्‍टूडेंट्स ने की आत्‍महत्‍या, सबसे ज्‍यादा IIT खड़गपुर में मुंबई के IIT बॉम्बे में 18 सितंबर 2026 की शाम सेकेंड ईयर के छात्र साहिल वाकोडे ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। साहिल महाराष्ट्र के यवतमाल का रहने वाला था। वह एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। पूरी खबर यहां पढ़ें

Continue reading on the app

  Sports

IND vs PAK: भारत की सर्जिकल स्ट्राइक, आखिरी ओवर में पाकिस्तान को हराकर जीता एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल

India Gold Medal Asian Games Cricket: अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा के तूफानी अर्धशतकों के बूते भारत ने पाकिस्तान को एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट के फाइनल में हराते हुए गोल्ड मेडल अपने पास बरकरार रखा. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में पाकिस्तान टीम पांच विकेट खोकर 192 रन ही बना पाई. Sat, 3 Oct 2026 13:42:35 +0530

  Videos
See all

India vs Pakistan Asian Games Final Highlights: Team India ने जीता गोल्ड| Abhishek |Tilak | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T08:43:30+00:00

CM Yogi Adityanath Speech : लखनऊ से सीएम योगी का धमाकेदार ऐलान | Lucknow | R.Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T08:44:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers