1 अक्टूबर से आपकी जेब पर पड़ने वाला है असर, बैंक ATM, FD, LPG और खरीदारी के नए नियम जानिए
New Rules October 2026: नया महीना शुरू होने के साथ ही देश के आम नागरिकों की जिंदगी और बजट पर सीधा असर डालने वाले कई अहम नियम बदलने जा रहे हैं. अक्टूबर 2026 का आगमन वित्तीय मोर्चे पर कई बड़े बदलाव लेकर आ रहा है. अगर आप बैंक में खाता रखते हैं, नियमित तौर पर नकदी निकालते हैं, रसोई गैस का इस्तेमाल करते हैं या त्योहारी सीजन में अपने लिए नई कार या घरेलू सामान खरीदने की सोच रहे हैं, तो इन सभी बदलावों की जानकारी होना आपके लिए बेहद जरूरी है. इन नए नियमों की अनदेखी आपके मासिक बजट को बिगाड़ सकती है. इसलिए समय रहते इन सभी जरूरी बदलावों को समझ लेना ही समझदारी है.
छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों पर नई घोषणा
डाकघर और बैंकों के जरिए चलने वाली छोटी बचत योजनाओं में पैसा लगाने वाले करोड़ों निवेशकों की निगाहें सरकार के ताजा फैसले पर टिकी हैं. पब्लिक प्रोविडेंट फंड, नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट, सुकन्या समृद्धि योजना और सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम जैसी योजनाओं की ब्याज दरों की हर तिमाही समीक्षा की जाती है. अक्टूबर से दिसंबर की नई तिमाही के लिए सरकार जल्द ही दरों का ऐलान करने जा रही है. पिछली तिमाही में इन दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था, लेकिन इस बार बाजार की स्थिति को देखते हुए नई दरें तय होंगी. इन फैसलों के बाद ही आम बचतकर्ता यह तय कर पाएंगे कि सुरक्षित भविष्य के लिए पैसा कहां जमा करना सबसे बेहतर होगा.
रिजर्व बैंक की बैठक और कर्ज की किस्तों पर असर
भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की एक बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर के बीच होने जा रही है. बैठक के आखिरी दिन यानी 7 अक्टूबर को केंद्रीय बैंक रेपो रेट पर अपना अंतिम फैसला सुनाएगा. वर्तमान में देश में रेपो रेट 5.25% के स्तर पर बना हुआ है. वित्तीय विश्लेषकों का मानना है कि इस बार केंद्रीय बैंक रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी का फैसला ले सकता है. अगर नीतिगत दरों में यह इजाफा होता है, तो बैंकों से मिलने वाले होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन की मासिक किस्त बढ़ सकती है. हालांकि इसका दूसरा पहलू यह भी होगा कि आम जनता को बैंक में जमा पैसों पर थोड़ा बेहतर ब्याज मिल सकेगा.
SBI ATM से पैसे निकालना होगा महंगा
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने अपने कुछ सैलरी पैकेज खाताधारकों के लिए अन्य बैंकों के एटीएम इस्तेमाल करने के नियमों को बदल दिया है. 1 अक्टूबर से ऐसे ग्राहकों को दूसरे बैंकों के एटीएम या ऑटोमेटेड डिपॉजिट कम विड्रॉल मशीन से महीने में सिर्फ 5 मुफ्त लेन-देन की सुविधा मिलेगी. अब तक यह सीमा 10 मुफ्त लेन-देन की थी. तय सीमा पार होते ही खाताधारकों को प्रत्येक वित्तीय लेन-देन पर 23 रुपये के साथ जीएसटी देना पड़ेगा. वहीं बैलेंस चेक करने जैसे गैर वित्तीय लेन-देन पर 11 रुपये के साथ जीएसटी वसूला जाएगा. ऐसे में जो लोग बार-बार एटीएम जाकर पैसे निकालते हैं, उन्हें अपनी आदत बदलनी होगी.
बल्क एफडी और बेसिक बचत खातों के नए नियम
रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार 1 अक्टूबर से बैंकों में 3 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की बल्क डिपॉजिट यानी बड़ी फिक्स्ड डिपॉजिट के नियमों में भी बड़ा फेरबदल हो रहा है. ऐसे बड़े डिपॉजिट पर बैंकों को अपनी जरूरत के अनुसार ब्याज तय करने की ज्यादा छूट मिल जाएगी. इसके अलावा एसबीआई के बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट यानी बीएसबीडी खाताधारकों के लिए भी नकद निकासी के नियम सख्त किए गए हैं. इस तरह के खाते से महीने में पहली 4 नकद निकासी ही बिल्कुल मुफ्त रहेंगी. इसके बाद हर निकासी पर 15 रुपये और जीएसटी का अतिरिक्त शुल्क देना होगा. इसमें आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के जरिए निकाली गई रकम भी शामिल रहेगी.
रसोई गैस सब्सिडी और यूपीआई का नया ढांचा
रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए भी 1 अक्टूबर से बड़ा नियम लागू होने जा रहा है. अगर आप सरकार की तरफ से मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी का फायदा उठाना चाहते हैं, तो आपको अपना बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण पूरा कराना होगा. यह प्रक्रिया गैस सिलेंडर की डिलीवरी के समय, अपनी गैस एजेंसी पर जाकर या संबंधित तेल कंपनी के मोबाइल ऐप से पूरी की जा सकती है.
इसके अलावा यूपीआई मर्चेंट भुगतान में 2000 रुपये से ऊपर के चुनिंदा लेन-देन के लिए नया ढांचा लागू किया जा रहा है, हालांकि इसका कोई अतिरिक्त बोझ सीधे आम ग्राहकों पर नहीं डाला जाएगा. वहीं विदेशों में रहने वाले भारतीयों से भारत में संपत्ति खरीदने के नियमों को भी आसान करते हुए अलग टैन नंबर की बाध्यता को हटा दिया गया है.
टैक्स की अंतिम तारीख और त्योहारों में बढ़ती महंगाई
टैक्स ऑडिट के दायरे में आने वाले व्यापारियों और कंपनियों के लिए 31 अक्टूबर तक अपना इनकम टैक्स रिटर्न भरना अनिवार्य है. तय तारीख बीत जाने के बाद भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है. इस बीच त्योहारी सीजन में आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका भी लगने वाला है.
ऑटोमोबाइल क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों ने अपनी कई लोकप्रिय कारों की कीमतों में इजाफा करने का फैसला किया है. वहीं कच्चे माल, तांबा, एल्युमिनियम और स्टील के दाम बढ़ने के कारण एयर कंडीशनर की कीमतों में 5% से 8% और टीवी, फ्रिज व वॉशिंग मशीन जैसे जरूरी सामानों में 3% से 4% तक की बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है. ऐसे में त्योहारों की खरीदारी के लिए ग्राहकों को अपनी जेब थोड़ी ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी.
यह भी पढ़ें: VIDEO: ATM Rule Change: सैलरी आने पर अब कटेंगे पैसे! 1 अक्टूबर से ATM से कैश निकालने पर बदला नियम
Explainer: 2019 से 2026 तक पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का जलवा, हर बार बदला एक्ट्रेस का अंदाज
Aishwarya Rai Paris Fashion Week: ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर पेरिस फैशन वीक के सबसे फेमस चेहरों में शामिल हो गई हैं. 28 सितंबर 2026 को एक ब्यूटी ब्रेंड के Le Defile शो में ऐश्वर्या ने रैंप वॉक किया और इस बार भी उनका अंदाज ऐसा रहा, जिसने सोशल मीडिया से लेकर फैशन की दुनिया तक लोगों का ध्यान खींच लिया. ऐश्वर्या इस इवेंट में इंडियन स्टार के तौर पर ही नहीं बल्कि लॉरियल की ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर भी इंटरनेशनल सितारों के साथ नजर आईं. तो आइए जानते हैं कि 2019 से 2026 तक इस फैशन इवेंट में ऐश्वर्या का अंदाज कैसे बदलता गया.
2026 में ऐसा रहा ऐश्वर्या का लुक
इस साल ऐश्वर्या ने पेरिस फैशन वीक में एक बेहद ड्रामेटिक और रॉयल लुक कैरी किया. उन्होंने सीरियाई लग्जरी फैशन लेबल ‘यारा शूमेकर’ (Syrian luxury label Yara Shoemaker) का ब्लैक वेलवेट गाउन पहना. ये 2026-27 का शरद/सर्दियों का कॉउचर कलेक्शन का हिस्सा है. एक्ट्रेस के इस गाउन में एक लंबा क्रिस्टल केप था, जिस पर 3D फ्रिंज डिटेलिंग देखने को मिली. इस केप ने एक्ट्रेस के पूरे लुक को और ज्यादा ग्रैंड बना दिया.
एक्ट्रेस के बालों ने जीता दिल
ऐश्वर्या राय का इस बार सिर्फ ड्रेस की वजह से ही चर्चा में नहीं रही. बल्कि इस बार सिर्फ ऐश्वर्या ने अपने बालों का रंग भी बदला. उनके लंबे बाल लाल-बरगंडी रंग शेड में नजर आए, जिन्हें उन्होंने सॉफ्ट वेव्स में खुला रखा था. इसके साथ उन्होंने बोल्ड रेड लिप्स और डिफाइंड आई मेकअप किया था और उनके लुक में क्राउन हेडपीस भी शामिल था, जिसने पूरे आउटफिट को रॉयल टच दिया था. ऐश्वर्या अपने इस लुक में किसी महारानी से कम नहीं लग रही थी. वहीं, आपको बता दें कि इस खास शो का आयोजन एफिल टावर के सामने जोफ्र चौक, पेरिस में हुआ था और इस साल की थीम “Express Your Worth” थी.
#AishwaryaRaiBachchan At Paris Fashion week ????????????????#AishwaryaRai #PFW2026 pic.twitter.com/6ZXGpU1hOP
— aish_my_queen (@AishwaryaRai01) September 29, 2026
ये भी पढ़ें- Explainer: Drishyam: The Conclusion देखने से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें, वरना छूट जाएगा पूरा कनेक्शन
सालों से पेरिस फैशन वीक में छा रहीं ऐश्वर्या
#AishwaryaRaiBachchan is a regular at international events, but this time the actor took things a notch higher as she walked the ramp at the ongoing #ParisFashionWeek2019 #ParisFashionWeek #Paris #AishwaryaRai #AishwaryaInParis @TrickCapital https://t.co/MyYED48e9H pic.twitter.com/trapLYCi2a
— Siddharth Raghuvanshi (@sidisingh73) October 1, 2019
बता दें, सालों से ऐश्वर्या राय इस इंटरनेशनल फैशन इवेंट में अपने अलग-अलग अंदाज से लोगों का ध्यान खींच रही हैं. उन्होंने 2019 में L'Oréal Paris के लिए पहली बार रैंप वॉक किया था. अपने डेब्यू में उन्होंने डिजाइनर जियाम्बातिस्ता वल्ली का लैवेंडर और लाल फूलों वाला गाउन पहना था. इस ड्रेस में झालरदार डिजाइन थे और उस समय उन्होंने पर्पल रंग के आंखों के मेकअप और रेड लिपस्टिक के साथ अपना लुक पूरा किया था.2019 के बाद से ऐश्वर्या धीरे-धीरे इस इंटरनेशनल फैशन का जाना-पहचाना चेहरा बन गईं. हालांकि हर साल उन्होंने रैंप पर हिस्सा नहीं लिया.
2021 में व्हाइट लुक में आई थीं नजर
இவள் உலக அழகியே... நெஞ்சில் விழுந்த அருவியே ❤️❤️❤️ #AishwaryaRaiBachchan #ParisFashionWeek2021 #AishwaryaRai
— Suryan FM (@SuryanFM) October 6, 2021
For More :https://t.co/djTjAIhpO6#SuryanFM #SuryanGallery @SuryanFM pic.twitter.com/C2hS8SxYzR
इसके बाद साल 2021 में पेरिस फैशन वीक (Paris Fashion Week) में ऐश्वर्या ने वापसी करते हुए बिल्कुल अलग लुक कैरी किया था. उन्होंने शो में white sheer cape-style dress पहनी थी. इसके साथ सिल्वर ज्वेलरी, खुले बाल और ब्राइट पिंक लिप्स ने उनके लुक को पूरा किया था. ये लुक उनके साल 2019 के लुक से काफी अलग था और इसमें उनका अंदाज ज्यादा सॉफ्ट और एलिगेंट नजर आया था.
2023 में गोल्डन लुक से मचाई हलचल
❤️????????#AishwaryaRaiBachchan #ParisFashionWeek #ParisFashionWeek2023 #PFW2023 #beautifulgirl pic.twitter.com/7WTlwRVZE6
— ????✨Aishwarya Rai✨???? (@aishluvvv) October 3, 2023
2023 में ऐश्वर्या का पेरिस फैशन वीक लुक पूरी तरह गोल्डन ग्लैमर वाला था. लॉरियल के के Walk Your Worth शो में उन्होंने फाल्गुनी और शेन पीकॉक का गोल्डन केप गाउन पहना था. उनके इस लुक में चमकदार डिटेलिंग के साथ एक लंबा केप था. वहीं, एक्ट्रेस ने अपने बालों को honey-toned सेड में रखा था और बोल्ड रेड लिप्स के साथ लुक पूरा किया था. एक्ट्रेस का ये लुक भी काफी वायरल हुआ था और इसकी काफी चर्चा रही थी.
ये भी पढ़ें- Explainer: फिल्मों में बच्चों और एनिमल्स के सीन्स आखिर कैसे शूट होते हैं? सेट पर लागू होते हैं ये खास रूल्स
2024 में लाल गाउन ने खींचा ध्यान
Aishwarya Rai Bachchan in Paris Fashion Week.????#AishwaryaRaiBachchan #ParisFashionWeek #ParisFashionWeek2024 pic.twitter.com/zBpYGyYq9e
— Dr.Shreya Ghosh (@Shreya_Ghosh_1) September 25, 2024
इसके बाद साल 2024 में ऐश्वर्या ने बिल्कुल अलग लुक कैरी किया था. उन्होंने मोसी का रेड कलर का चमकदार साटन गाउन पहना था, जिसका नीचे हिस्से में गुब्बारे जैसी डीटेलिंग बनी थी. इस ड्रेस की सबसे खास बात उसकी लंबी टेल थी, जिस पर ‘वी आर वर्थ इट’ लिखा हुआ था. ये लुक लोरियल पेरिस के मैसेज से भी जुड़ा हुआ था. ऐश्वर्या ने इसके साथ रेड लिपस्टिक लगाई थी और रैंप पर फैंस की तरफ हाथ जोड़कर ‘नमस्ते’ भी किया था. एक्ट्रेस ने इस लुक को काफी सिंपल और एलिगेंट रखा था.
2025 में दिखा था इंडियन टच
Aishwarya Rai is a legit Queen who spells magic with her appearance ,makes news with true achievements and radiates light & divinity in the era of flop films and paid awards .#AishwaryaRaiBachchan #ParisFashionWeek2025 pic.twitter.com/0GhKbtrMZo
— God Bless Mohabbatein (@sidharth0800) September 30, 2025
वहीं, पिछले साल की बात करें तो 2025 में ऐश्वर्या ने अपने लुक से एक अलग तरह का एक्पैरिमेंट किया था. इस बार उन्होंने वेस्टर्न गाउन के बजाय मनीष मल्होत्रा की diamond-embellished coat-style शेरवानी पहनी थी. एक्ट्रेस का ये लुक heritage menswear को पेश किया गया था. एक्ट्रेस हमेशा ही अपने लुक में एक बड़ा मैसेज देने की कोशिश करती रही हैं और पुराने अंदाज को दोहराने के बजाय कुछ नया ट्राई करती हैं.
ऐश्वर्या राय का वर्कफ्रंट
ऐश्वर्या राय के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने पिछले कुछ समय से फिल्मों से ब्रेक लिया हुआ है. उन्हें आखिरी बार 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने नंदिनी का किरदार निभाया था. इसके बाद से वो किसी नई फिल्म में नजर नहीं आई हैं. फिलहाल ऐश्वर्या अपने परिवार और दूसरे इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. हालांकि, उनके फैंस को अब भी उनकी अगली फिल्म का इंतजार है.
ये भी पढ़ें- ‘Udta Teer’ का पहला गाना ‘भूतनी का’ रिलीज, आयुष्मान खुराना के देसी अंदाज ने मचाया धमाल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








