Responsive Scrollable Menu

Explainer: 2019 से 2026 तक पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का जलवा, हर बार बदला एक्ट्रेस का अंदाज

Aishwarya Rai Paris Fashion Week: ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर पेरिस फैशन वीक के सबसे फेमस चेहरों में शामिल हो गई हैं. 28 सितंबर 2026 को एक ब्यूटी ब्रेंड के Le Defile शो में ऐश्वर्या ने रैंप वॉक किया और इस बार भी उनका अंदाज ऐसा रहा, जिसने सोशल मीडिया से लेकर फैशन की दुनिया तक लोगों का ध्यान खींच लिया. ऐश्वर्या इस इवेंट में इंडियन स्टार के तौर पर ही नहीं बल्कि लॉरियल की ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर भी इंटरनेशनल सितारों के साथ नजर आईं. तो आइए जानते हैं कि 2019 से 2026 तक इस फैशन इवेंट में ऐश्वर्या का अंदाज कैसे बदलता गया.

2026 में ऐसा रहा ऐश्वर्या का लुक

इस साल ऐश्वर्या ने पेरिस फैशन वीक में एक बेहद ड्रामेटिक और रॉयल लुक कैरी किया. उन्होंने सीरियाई लग्जरी फैशन लेबल ‘यारा शूमेकर’ (Syrian luxury label Yara Shoemaker) का ब्लैक वेलवेट गाउन पहना. ये 2026-27 का शरद/सर्दियों का कॉउचर कलेक्शन का हिस्सा है. एक्ट्रेस के इस गाउन में एक लंबा क्रिस्टल केप था, जिस पर 3D फ्रिंज डिटेलिंग देखने को मिली. इस केप ने एक्ट्रेस के पूरे लुक को और ज्यादा ग्रैंड बना दिया. 

एक्ट्रेस के बालों ने जीता दिल

ऐश्वर्या राय का इस बार सिर्फ ड्रेस की वजह से ही चर्चा में नहीं रही. बल्कि इस बार सिर्फ ऐश्वर्या ने अपने बालों का रंग भी बदला. उनके लंबे बाल लाल-बरगंडी रंग शेड में नजर आए, जिन्हें उन्होंने सॉफ्ट वेव्स में खुला रखा था. इसके साथ उन्होंने बोल्ड रेड लिप्स और डिफाइंड आई मेकअप किया था और उनके लुक में क्राउन हेडपीस भी शामिल था, जिसने पूरे आउटफिट को रॉयल टच दिया था. ऐश्वर्या अपने इस लुक में किसी महारानी से कम नहीं लग रही थी. वहीं, आपको बता दें कि इस खास शो का आयोजन एफिल टावर के सामने जोफ्र चौक, पेरिस में हुआ था और इस साल की थीम  “Express Your Worth” थी.

ये भी पढ़ें- Explainer: Drishyam: The Conclusion देखने से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें, वरना छूट जाएगा पूरा कनेक्शन

सालों से पेरिस फैशन वीक में छा रहीं ऐश्वर्या

बता दें, सालों से ऐश्वर्या राय इस इंटरनेशनल फैशन इवेंट में अपने अलग-अलग अंदाज से लोगों का ध्यान खींच रही हैं. उन्होंने 2019 में L'Oréal Paris के लिए पहली बार रैंप वॉक किया था. अपने डेब्यू में उन्होंने डिजाइनर जियाम्बातिस्ता वल्ली का लैवेंडर और लाल फूलों वाला गाउन पहना था. इस ड्रेस में झालरदार डिजाइन थे और उस समय उन्होंने पर्पल रंग के आंखों के मेकअप और रेड लिपस्टिक के साथ अपना लुक पूरा किया था.2019 के बाद से ऐश्वर्या धीरे-धीरे इस इंटरनेशनल फैशन का जाना-पहचाना चेहरा बन गईं. हालांकि हर साल उन्होंने रैंप पर हिस्सा नहीं लिया.

2021 में व्हाइट लुक में आई थीं नजर 

इसके बाद साल 2021 में  पेरिस फैशन वीक (Paris Fashion Week) में ऐश्वर्या ने वापसी करते हुए बिल्कुल अलग लुक कैरी किया था. उन्होंने शो में white sheer cape-style dress पहनी थी. इसके साथ सिल्वर ज्वेलरी, खुले बाल और ब्राइट पिंक लिप्स ने उनके लुक को पूरा किया था. ये लुक उनके साल 2019 के लुक से काफी अलग था और  इसमें उनका अंदाज ज्यादा सॉफ्ट और एलिगेंट नजर आया था.

2023 में गोल्डन लुक से मचाई हलचल

2023 में ऐश्वर्या का  पेरिस फैशन वीक लुक पूरी तरह गोल्डन ग्लैमर वाला था. लॉरियल के के Walk Your Worth शो में उन्होंने फाल्गुनी और शेन पीकॉक का गोल्डन केप गाउन पहना था. उनके इस लुक में चमकदार डिटेलिंग के साथ एक लंबा केप था. वहीं, एक्ट्रेस ने अपने बालों को honey-toned सेड में रखा था और बोल्ड रेड लिप्स के साथ लुक पूरा किया था. एक्ट्रेस का ये लुक भी काफी वायरल हुआ था और इसकी काफी चर्चा रही थी.

ये भी पढ़ें- Explainer: फिल्मों में बच्चों और एनिमल्स के सीन्स आखिर कैसे शूट होते हैं? सेट पर लागू होते हैं ये खास रूल्स

2024 में लाल गाउन ने खींचा ध्यान

इसके बाद साल 2024 में ऐश्वर्या ने बिल्कुल अलग लुक कैरी किया था. उन्होंने मोसी का रेड कलर का चमकदार साटन गाउन पहना था, जिसका नीचे हिस्से में गुब्बारे जैसी डीटेलिंग बनी थी. इस ड्रेस की सबसे खास बात उसकी लंबी टेल थी, जिस पर ‘वी आर वर्थ इट’ लिखा हुआ था. ये लुक लोरियल पेरिस के मैसेज से भी जुड़ा हुआ था. ऐश्वर्या ने इसके साथ रेड लिपस्टिक लगाई थी और रैंप पर फैंस की तरफ हाथ जोड़कर ‘नमस्ते’ भी किया था. एक्ट्रेस ने इस लुक को काफी सिंपल और एलिगेंट रखा था. 

2025 में दिखा था इंडियन टच

वहीं,  पिछले साल की बात करें तो 2025 में ऐश्वर्या ने अपने लुक से एक अलग तरह का एक्पैरिमेंट किया था. इस बार उन्होंने वेस्टर्न गाउन के बजाय मनीष मल्होत्रा की diamond-embellished coat-style शेरवानी पहनी थी. एक्ट्रेस का ये लुक heritage menswear को पेश किया गया था. एक्ट्रेस हमेशा ही अपने लुक में एक बड़ा मैसेज देने की कोशिश करती रही हैं और  पुराने अंदाज को दोहराने के बजाय कुछ नया ट्राई करती हैं.

ऐश्वर्या राय का वर्कफ्रंट 

ऐश्वर्या राय के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने पिछले कुछ समय से फिल्मों से  ब्रेक लिया हुआ है. उन्हें आखिरी बार 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने नंदिनी का किरदार निभाया था. इसके बाद से वो किसी नई फिल्म में नजर नहीं आई हैं. फिलहाल ऐश्वर्या अपने परिवार और दूसरे इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. हालांकि, उनके फैंस को अब भी उनकी अगली फिल्म का इंतजार है.

ये भी पढ़ें- ‘Udta Teer’ का पहला गाना ‘भूतनी का’ रिलीज, आयुष्मान खुराना के देसी अंदाज ने मचाया धमाल

Continue reading on the app

बंगाल में सेबाश्रय कैंप में बिना अनुमति शामिल हुए डॉक्टरों पर गाज, सरकार कार्रवाई पर कर रही है विचार

कोलकाता, 29 सितंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग राज्य के सरकारी मेडिकल संस्थानों से जुड़े सरकारी डॉक्टरों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है। डॉक्टरों ने कथित तौर पर सक्षम अधिकारियों से पूर्व अनुमति लिए बिना तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी द्वारा आयोजित सेबाश्रय स्वास्थ्य शिविरों में मरीजों की जांच और इलाज किया था।

हेल्थ डिपार्टमेंट के सूत्रों ने बताया कि सेबाश्रय हेल्थ कैंप में कथित गड़बड़ियों की जांच के लिए बनाई गई चार सदस्यों वाली जांच कमेटी ने उन सरकारी डॉक्टरों से पूछताछ शुरू कर दी है, जो सीनियर अधिकारियों की मंजूरी के बिना कैंप में शामिल हुए थे।

राज्य के हेल्थ डिपार्टमेंट के सूत्र ने कहा, उनके जवाब कितने संतोषजनक हैं, इस आधार पर चार सदस्यों वाली जांच कमेटी तय करेगी कि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाए या नहीं और उस कार्रवाई का स्वरूप क्या होगा।

सूत्रों के मुताबिक, जांच कमेटी यह पूछ रही है कि क्या सदस्यों ने हेल्थ कैंप में शामिल होने के लिए अपने रिपोर्टिंग मैनेजरों से मंजूरी ली थी और अगर हां, तो किन डॉक्टरों से मंजूरी ली थी।

ऐसे मामलों में, कमेटी से उम्मीद की जाती है कि वह दावों की सच्चाई का पता लगाने के लिए संबंधित रिपोर्टिंग अधिकारियों से सीधे पुष्टि करे। जांच पैनल सेबाश्रय कैंप से जुड़ी कई अन्य कथित गड़बड़ियों की भी जांच कर रहा है।

राज्य के हेल्थ डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने कहा, एक गंभीर आरोप यह है कि राज्य के अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों के मेडिकल इंटर्न और यहां तक कि फाइनल ईयर के मेडिकल छात्रों को सेबाश्रय हेल्थ कैंप में शामिल होने और छात्रों की देखभाल करने के लिए मजबूर किया गया था। एक और गंभीर आरोप यह है कि राज्य द्वारा संचालित मेडिकल कॉलेजों से अल्ट्रासोनोग्राफी मशीनों सहित अत्याधुनिक मेडिकल उपकरण बिना मंजूरी के सेबाश्रय हेल्थ कैंप में ले जाए गए और वहां इस्तेमाल किए गए।

जांच कमेटी के सदस्य मेडिकल इंटर्न और मेडिकल छात्रों से यह भी पूछ सकते हैं कि क्या वे अपनी मर्जी से सेबाश्रय हेल्थ कैंप में शामिल हुए थे या अपने सीनियर अधिकारियों या किसी राजनीतिक हस्ती के दबाव में।

हालांकि, राज्य के हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारी ने कहा कि जांच कमेटी सेबाश्रय हेल्थ कैंप में शामिल होने वाले मेडिकल इंटर्न और मेडिकल छात्रों के भविष्य के पेशेवर करियर को ध्यान में रखते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के पक्ष में नहीं है।

राज्य के हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारी ने कहा, उन्हें बख्शा जा सकता है, लेकिन कड़ी चेतावनी जरूर दी जाएगी।

--आईएएनएस

एससीएच/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: गुवाहाटी में गरजता है विराट कोहली का बल्ला, हर बार लगाया शतक, दूसरी बार हैट्रिक का मौका

विराट कोहली ने तिरुवनंतपुरम में जबरदस्त शतक के साथ भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज की शुरुआत की. अब वो उस मैदान पर उतरेंगे, जहां उनके बल्ले से रनों का अंबार निकलता है. Tue, 29 Sep 2026 21:18:29 +0530

  Videos
See all

SP Congress Alliance: कांग्रेस-सपा का गठबंधन! 2027 में क्या होगा खेल? | Akhilesh Yadav | Rahul |N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T16:10:10+00:00

Khabardar With Sweta Singh: KGMU में BSE Nursing की छात्रा Divyanshi Yadav की मौत कैसे हुई? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T16:06:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers