Responsive Scrollable Menu

India US Trade Agreement से मजबूत होंगे दोनों देशों के संबंध, बोले S Jaishankar

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच यदि व्यापार समझौता संपन्न होता है, तो इससे दोनों देशों के संबंध ‘‘बेहतर’’ होंगे। उन्होंने कहा कि वार्ता में तेजी से प्रगति की उम्मीद के सामने जमीनी हकीकत कहीं अधिक जटिल रही है। जयशंकर ने सोमवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के उच्चस्तरीय सप्ताह के समापन पर ‘एशिया सोसाइटी’ द्वारा आयोजित विशेष संवाद में भारतीय-अमेरिकी एवं प्रवासी समुदाय के प्रमुख सदस्यों तथा नीति विशेषज्ञों को संबोधित किया।

 एशिया सोसाइटी पॉलिसी इंस्टीट्यूट के ‘डिस्टिंग्विश्ड फेलो’ और पूर्व अमेरिकी राजनयिक डेनियल रसेल की अध्यक्षता में हुए संवाद के दौरान जयशंकर से भारत-अमेरिका संबंधों, खासकर पिछले एक साल में व्यापार एवं शुल्क से जुड़े घटनाक्रम तथा द्विपक्षीय संबंधों को ‘‘बेहतर दिशा’’ में ले जाने के लिए क्या किए जाने की जरूरत है, इस बारे में पूछा गया। जयशंकर ने कहा, ‘‘अगर मैं संबंधों की बात करूं तो दुनिया के एक बड़े हिस्से के लिए अमेरिका के साथ संबंध निभाना काफी कठिन रहा है। मेरा मतलब है कि यह कोई तसल्ली देने वाली बात तो नहीं है लेकिन यही हकीकत है। 

’’ उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका संबंधों के सामने मौजूद मुद्दों में से एक व्यापार वार्ता है। वार्ता में शामिल ‘‘दांव’’ और ‘‘जटिलता’’ की ओर इशारा करते हुए जयशंकर ने कहा, ‘‘यह ध्यान में रखना चाहिए कि भारत छोटे उत्पादकों, छोटे कृषि उत्पादकों और छोटी फैक्टरी वालों का देश है। भारत और अमेरिका के बीच प्रति व्यक्ति आय के अंतर के अलावा, उत्पादन की प्रकृति एवं समाज की प्रकृति भी बहुत अलग है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए काफी धैर्य और बारीकियों पर ध्यान देने की जरूरत होती है... 

इसके तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद को ऐसी जमीनी हकीकत की कसौटी पर परखा गया, जो कहीं अधिक जटिल थी।’’ जयशंकर ने कहा कि ‘‘आज हम ऐसी स्थिति में पहुंच गए हैं जहां व्यापार समझौते को लेकर कमोबेश एक समझ बन गई है।’’ भारत और अमेरिका ने फरवरी में द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण के लिए रूपरेखा को अंतिम रूप देने की घोषणा की थी। हालांकि, अमेरिका के शुल्क ढांचे में बदलाव के कारण समझौते पर आगे भी बातचीत हुई है। अमेरिका के उच्चतम न्यायालय ने इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आपातकालीन शक्तियों के तहत लगाए गए जवाबी शुल्क को रद्द कर दिया था। इसके बाद अमेरिका ने शुल्क का एक अलग ढांचा अपनाया। अमेरिका ने जुलाई में भारत से आयात पर व्यापार अधिनियम की धारा 301 के तहत 10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाया था। 

यह कदम भारत द्वारा ‘बंधुआ मजदूरी’ के जरिये बनाई गई वस्तुओं से जुड़े उपायों की जांच के बाद उठाया गया था। इसके बाद से दोनों देशों ने अमेरिका के शुल्क व्यवस्था में बदलाव के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत जारी रखी है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की टिप्पणियों का संदर्भ देते हुए जयशंकर ने कहा कि अब मुद्दा यह है कि अमेरिकी पक्ष में क्या बदलाव आया है और धारा 301 की नयी प्रक्रिया समझौते को किस तरह प्रभावित करेगी। जयशंकर ने कहा, ‘‘301 प्रक्रिया अभी जारी है और आगे बढ़ रही है। इसलिए हमारे लिए मुद्दा यह है कि किस बिंदु पर ऐसे समझौते को अंतिम रूप दिया जाए जो काफी हद तक आगे बढ़ चुका है।’’ 

विदेश मंत्री ने साथ ही कहा कि कुछ हद तक द्विपक्षीय संबंध अमेरिका के भीतर के घटनाक्रमों से प्रभावित हुए हैं और उन पर उनका असर पड़ा है। उन्होंने कहा, ‘‘कई वर्षों तक लोगों की आवाजाही को आर्थिक लाभ के रूप में देखा जाता था। आज लोगों की आवाजाही का अर्थशास्त्र और उसकी राजनीति एक-दूसरे के विपरीत हैं।’’ उन्होंने कहा कि आज विदेश नीति या कूटनीति केवल देशों, नेताओं, मंत्रियों या राजनयिकों द्वारा नहीं चलाई जाती। 

उन्होंने कहा, ‘‘सोशल मीडिया के दौर में जनमत एक बड़ा कारक है’’, खासकर लोकतांत्रिक समाजों में इसका असर किस तरह सामने आता है। गौरतलब है कि गोयल 29 सितंबर से पांच अक्टूबर तक अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह मिल्वॉकी में जी20 बैठक में शामिल होंगे और द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर के साथ चर्चा करेंगे।

Continue reading on the app

‘सुशांत का पैर टूटा था, आंखों में चोट थी’, बहन श्वेता ने पोस्टमार्टम पर किया बड़ा दावा

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति का नया वीडियो फिर चर्चा में है। पोस्टमार्टम से जुड़ी उनकी बातों ने पुराने मामले को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: विथ्या रामराज ने रचा इतिहास, भारत ने एथलेटिक्स में जीता पहला गोल्ड

Asian Games 2026: भारत ने आखिरकार एशियन गेम्स 2026 में एथलेटिक्स का गोल्ड मेडल जीत लिया। मंगलवार को आइची-नागोया में महिलाओं की 4x400 मीटर रिले टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को ट्रैक एंड फील्ड में पहला स्वर्ण पदक दिलाया। विथ्या रामराज, किरण पहल, माचेत्तिरा पूवम्मा और प्राची की टीम ने 3:29.69 के समय के साथ रेस पूरी की।

भारत ने इस रोमांचक फाइनल में बहरीन को 3:30.21 और चीन को 3:31.02 के समय के साथ पीछे छोड़ा। बहरीन को सिल्वर और चीन को ब्रॉन्ज मेडल मिला।

भारत को एथलेटिक्स में मिला पहला गोल्ड
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलेटिक्स टीम ने कई मेडल अपने नाम किए, लेकिन गोल्ड का इंतजार बना हुआ था। महिलाओं की 4x400 मीटर रिले टीम ने इस इंतजार को खत्म कर दिया।

विथ्या रामराज, किरण पहल, माचेत्तिरा पूवम्मा और प्राची ने चारों लेग में शानदार तालमेल दिखाया। भारतीय टीम ने शुरुआत से ही पदक की दावेदारी बनाए रखी और अंतिम चरण में अपनी बढ़त को कायम रखते हुए 3:29.69 सेकंड के समय के साथ गोल्ड मेडल जीत लिया।

विथ्या रामराज ने जीते तीन मेडल
इस जीत के साथ विथ्या रामराज के लिए एशियन गेम्स 2026 बेहद खास बन गया है। उन्होंने आइची-नागोया में अब तक तीन मेडल जीते हैं।

विथ्या इससे पहले मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थीं। इसके बाद उन्होंने महिलाओं की 400 मीटर हर्डल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता।

अब 4x400 मीटर रिले में गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने अपने एशियन गेम्स अभियान को तीन मेडल के साथ पूरा किया।

विथ्या ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड
विथ्या रामराज ने महिलाओं की 400 मीटर हर्डल्स में भी शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 54.75 सेकंड का समय निकालकर ब्रॉन्ज मेडल जीता।

इस दौरान उन्होंने महान भारतीय एथलीट पीटी उषा का 42 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया। उषा का रिकॉर्ड 55.42 सेकंड का था।

अब विथ्या के खाते में एशियन गेम्स 2026 का गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज—तीनों मेडल हैं।

भारत ने एथलेटिक्स में खत्म किया गोल्ड का सूखा
एशियन गेम्स 2026 में भारत ने ट्रैक एंड फील्ड में सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल तो जीते, लेकिन गोल्ड मेडल का इंतजार बना हुआ था।

आखिरकार विथ्या रामराज, किरण पहल, माचेत्तिरा पूवम्मा और प्राची की चौकड़ी ने यह इंतजार खत्म कर दिया। 3:29.69 के समय के साथ भारतीय महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने गोल्ड मेडल जीतकर एशियन गेम्स में भारत के एथलेटिक्स अभियान को यादगार बना दिया।

विथ्या रामराज के तीन मेडल और महिलाओं की 4x400 मीटर रिले का गोल्ड भारतीय एथलेटिक्स के लिए आइची-नागोया गेम्स के सबसे खास पलों में शामिल हो गया है।

Tue, 29 Sep 2026 18:28:21 +0530

  Videos
See all

Ujjain Shahi Masjid | सहमति के बाद भी उज्जैन में बवाल, किसने भड़काई भीड़? #ytshorts #shorts #ujjain #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T13:43:18+00:00

Eknath Shinde की तारीफ में क्या बोले Arnab Goswami? | Republic Summit Mumbai 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T13:42:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers