दांतों पर चढ़ गई है पीली परत? दांत चमकाने के लिए फिटकरी रगड़ना सही नहीं, जानें सफाई का सुरक्षित तरीका
Teeth Cleaning Home Remedies: फिटकरी से कुल्ला करने की सलाह घरेलू स्तर पर मिलती है, लेकिन इसे दांतों का पीलापन या टार्टर हटाने का पक्का इलाज नहीं माना जा सकता. फिटकरी को सीधे दांतों पर रगड़ने से बचें. सख्त टार्टर होने पर डेंटिस्ट से प्रोफेशनल क्लीनिंग कराना बेहतर है.
"वडनगर से काशी तक की यात्रा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन-सफर और राष्ट्रसेवा की प्रेरणादायी गाथा: धीरेन्द्र सिंह"
गुजरात के वडनगर की पावन धरती से काशी (वाराणसी) तक की यात्रा का आज कस्बा जहांगीरपुर में जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उत्साह और उमंग के साथ यात्रा में शामिल यात्रियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि 'वडनगर से काशी तक की यह यात्रा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन-सफर, सेवा-संकल्प और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणादायी भावधारा से जन-जन को जोड़ने का माध्यम है। वडनगर और काशी, दोनों ही प्रधानमंत्री जी के जीवन से विशेष रूप से जुड़े महत्वपूर्ण पड़ाव हैं।"
जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सेवा, संस्कार, संस्कृति और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश को नई दिशा देने का कार्य किया है। वडनगर से काशी तक की यह यात्रा इन्हीं मूल्यों और भावनाओं को आगे बढ़ाने का एक प्रेरणादायी प्रयास है।"
जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि "जहांगीरपुर की जनता ने जिस उत्साह, उमंग और आत्मीयता के साथ यात्रा का स्वागत किया, वह क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा, संस्कार और सामाजिक सौहार्द का परिचायक है। उन्होंने यात्रा के स्वागत में उपस्थित सभी क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।"
अंत में जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि "वडनगर से काशी तक की यह यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार, संस्कृति और राष्ट्रसमर्पण की उस भावना का संदेश है, जिसे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने जीवन से चरितार्थ किया है।"
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
prabhasakshi








