Responsive Scrollable Menu

महिला सुरक्षा पर Gen Z से सड़कों पर उतरने की अपील, Rahul Gandhi बोले- सरकार दबाव में ही सुनेगी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महिलाओं के खिलाफ अपराध के मुद्दे पर मंगलवार को सरकार पर निशाना साधा और युवाओं, खासकर ‘जेन जी’ महिलाओं से बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह ‘बहरी’ सरकार सिर्फ दबाव में ही सुनेगी। गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि हजारों छात्र और युवा, महिलाओं की सुरक्षा की मांग को लेकर सड़कों पर हैं और वह देश की और अधिक युवा महिलाओं, विशेषकर जेन जेड की महिलाओं से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने का आग्रह करते हैं।

इसके साथ ही, उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें उन्होंने लेडी श्रीराम कॉलेज की एक छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म और कुछ अन्य घटनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, ‘‘यह सरकार आपके दर्द के प्रति बहरी है और तभी सुनेगी जब उस पर दबाव बनाया जाएगा। शांतिपूर्ण प्रदर्शन आपका लोकतांत्रिक अधिकार है और मैं पूरे दिल से आपके साथ हूं।’’ गांधी ने कहा कि महिलाओं को अपराधों के लिए दंडित नहीं किया जाना चाहिए और देश में महिलाएं सड़कों पर चलने, उत्पीड़न तथा बलात्कार को लेकर भयभीत हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का जवाब सिर्फ यह होता है कि महिलाओं को घर में रहना चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह ‘पितृसत्ता’ है, जिसमें पीड़िता को दोषी ठहराया जाता है और अपराधी को संरक्षण मिलता है। उन्होंने कहा कि इसे खत्म करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि समाधान महिलाओं को घरों में बंद करना नहीं, बल्कि सड़कों को सुरक्षित बनाना, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुरुषों की मानसिकता का सामना करना और महिलाओं पर हमला करने वालों को तेजी से तथा बिना किसी अपवाद के सजा देना है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘‘यह सरकार आपकी पीड़ा को लेकर बहरी है। यह तभी सुनेगी जब उस पर दबाव बनाया जाएगा।

शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना आपका लोकतांत्रिक अधिकार है और मैं पूरे दिल से आपके साथ हूं।

Continue reading on the app

कैप्टन शुभमन गिल का कूल अंदाज, ऑफ-फील्ड लुक की 10 तस्वीरें बना देंगी फैन

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे शुभमन गिल मैदान पर अपनी धुआंधार बल्लेबाजी के अलावा अपने डैशिंग लुक्स के लिए भी चर्चा में रहते हैं। आइए, आज आपको दिखाते हैं शुभमन गिल की 10 तस्वीरें, जिनमें उनका स्टाइलिश अंदाज देखने को मिल रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

Irani Cup: जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों का कहर, ऋषभ पंत की अगुआई वाली रेस्ट ऑफ इंडिया पहली पारी में पस्त

ईरानी कप में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रेस्ट ऑफ इंडिया की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही. रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम पहली पारी में सिर्फ 237 रन के स्कोर पर सिमट गई. आकिब नबी की गैर-मौजूदगी में जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया. रेस्ट ऑफ इंडिया की तरफ से कप्तान ऋषभ पंत सबसे बड़े आकर्षण थे, लेकिन खराब शॉट सिलेक्शन के कारण वह सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए. Thu, 1 Oct 2026 23:28:45 +0530

  Videos
See all

Wheat MSP 2027-28 | गेहूं का नया MSP तय, सरकार ने बढ़ाया समर्थन मूल्य! Wheat MSP | Farmers News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T23:00:04+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi | खून से लथपथ Captain ने खोला कॉकपिट का दरवाजा.. ऐसे टली विमान त्रासदी ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T22:25:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers