Apple iPhone 18: मार्च-अप्रैल 2027 में हो सकता है लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 48MP कैमरा समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Apple के स्टैंडर्ड iPhone 18 को लेकर नई जानकारी सामने आई है। कंपनी ने इस साल के अपने Surprise and Shine इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च किए थे। इनके साथ कंपनी ने अपना पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo भी पेश किया। हालांकि, इस इवेंट में स्टैंडर्ड iPhone 18 को लॉन्च नहीं किया गया। अब माना जा रहा है कि Apple इस मॉडल को अगले साल लॉन्च कर सकता है।
iPhone 18 की लॉन्च टाइमलाइन, कीमत और स्पेसिफिकेशन को लेकर अभी कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। सामने आई सभी जानकारियां लीक्स और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं।
मार्च-अप्रैल 2027 में लॉन्च हो सकता है iPhone 18
रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टैंडर्ड iPhone 18 को ग्लोबल मार्केट के साथ भारत में भी 2027 के वसंत यानी मार्च या अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है। कीमत की बात करें तो iPhone 18 की शुरुआती कीमत करीब 88,990 रुपये होने का अनुमान है। हालांकि, Apple ने अभी लॉन्च डेट या कीमत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और इनमें बदलाव संभव है।
iPhone 18 के संभावित फीचर्स
लीक्स के अनुसार, iPhone 18 में 6.3 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दिए जाने की उम्मीद है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में A20 चिप मिल सकती है। इसके साथ 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की बात कही जा रही है।
4000mAh बैटरी और 48MP डुअल रियर कैमरा
iPhone 18 में करीब 4,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसे 25W चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिए iPhone 18 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 48MP का मेन कैमरा और 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल होने की उम्मीद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 24MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
iPhone 18 से जुड़ी ये सभी जानकारी फिलहाल लीक्स और अफवाहों पर आधारित है। Apple ने अभी फोन के डिजाइन, स्पेसिफिकेशन, कीमत या लॉन्च टाइमलाइन को आधिकारिक तौर पर कन्फर्म नहीं किया है। इसलिए लॉन्च के समय इन फीचर्स और कीमत में बदलाव देखने को मिल सकता है।
यूपी सरकार पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, संभल हिंसा मामले में लगाया 10 लाख का जुर्माना, NSA हिरासत भी रद्द
सुप्रीम कोर्ट ने NSA के तहत मुल्ला अफरोज की हिरासत रद्द कर यूपी सरकार पर 10 लाख का जुर्माना लगाया. पुलिस कबूलनामे को आधार मानने पर कोर्ट ने उठाए सवाल, जानिए क्या है पूरा मामला.
The post यूपी सरकार पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, संभल हिंसा मामले में लगाया 10 लाख का जुर्माना, NSA हिरासत भी रद्द appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









