मुरैना में बेकाबू कार दुकानों में घुसी, टूटे शेड और काउंटर, 2 व्यक्ति घायल
मध्य प्रदेश के मुरैना में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां के जौरा कस्बे के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में सोमवार मंगलवार दरमियानी रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार का तांडव देखने को मिला। स्पीड में आ रही ये गाड़ी सड़क के किनारे स्थित दुकान में घुस गई।
गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी। ऐसे में यह दुकानों के टीन शेड तोड़ते हुए अंदर घुसी। इस वजह से कई दुकानों के काउंटर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक को गंभीर चोट है, जबकि एक सामान्य घायल हुआ है।
पहले दुकानों फिर कार में घुसी
इस घटनाक्रम से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है। उसके मुताबिक कार बहुत तेज रफ्तार में थी। सबसे पहले तो ये सड़क के किनारे मौजूद दुकानों के शेड और काउंटर तोड़ते हुए अंदर घुसी। उसके बाद स्पीड में एक कार में भी घुस गई। करीब 5 मिनट तक रफ्तार का ये कहर देखने को मिला। इस घटना ने माैके पर मौजूद लोगों के बीच अफरा तफरी का माहौल बना दिया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि युवक शराब के नशे में थे। अब मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद ही शराब कनेक्शन होने सहित अन्य बिंदुओं की पुष्टि हो सकेगी।
दो को पकड़ा एक की तलाश
जैसे ही घटना की सूचना मिली जौरा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर दो युवकों को पकड़ा। जबकि एक की तलाश जारी है। युवकों का मेडिकल परीक्षण करने के साथ घटना में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि मेडिकल परीक्षण के बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दो व्यक्ति हुए घायल
इस हादसे में दुकानों के पास खड़े एक व्यक्ति के पैर में गंभीर चोट लगी है। वहीं एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
मोहन कैबिनेट बैठक आज, इन प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी, छात्रों की स्कूल ड्रेस की राशि पर भी फैसला संभव
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार, 29 सितंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। बैठक में प्रदेश के विकास, जनहित और कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े कई अहम प्रस्तावों रखे जाएंगे। इसके अलावा बैठक में छात्रों (कक्षा 1 से 8वीं तक) को स्कूल ड्रेस के लिए राशि देने के प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है।
इसके तहत 58 लाख छात्रों ( 600 रुपये प्रति छात्र) के खातों में DBT के जरिए राशि भेजने की संभावना है। कैबिनेट बैठक में दमोह में नए मार्ग को मंजूरी देने का प्रस्ताव भी रखा जा सकता है। दमोह-कटनी के बीच 105.01 किमी लंबे फोरलेन मार्ग बनाया जाना है। प्रोजेक्ट की अनुमानित निर्माण लागत 1745.67 करोड़ रुपए है। ये सागर-दमोह-कटनी कॉरिडोर का हिस्सा है। इससे बुंदेलखंड और महाकौशल की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
इसके अलावा वर्ष 2031 तक विभिन्न योजनाओं को वित्तीय मंजूरी देने से जुड़े प्रस्तावों पर भी विचार हो सकता है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अगले महीने यानि अक्टूबर में प्रस्तावित भोपाल दौरे को लेकर भी मंत्रियों के साथ चर्चा हो सकती है। मध्य प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार और बाजरा उपार्जन के लिए पंजीयन की प्रक्रिया जारी है। अबतक 46 हजार 454 किसानों ने पंजीयन कराया है। इसको लेकर भी चर्चा हो सकती है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव के आज के मुख्य कार्यक्रम
- सुबह 10:15 बजे: एडीजी इंटेलिजेंस/आयुक्त जनसंपर्क के साथ ब्रीफिंग।
- 10:35 से 10:45 बजे: मंत्रालय पहुंचेंगे।
- 10:45 बजे: कैबिनेट ब्रीफिंग।
- 11:00 बजे: कैबिनेट बैठक।
- दोपहर 1:00 से 1:30 बजे: मंत्रालय में बैठक।
- 1:45 से 2:30 बजे: मंत्रालय में मुलाकात।
- 2:45 से 3:45 बजे: अखिल भारतीय कालिदास समारोह की केंद्रीय समिति की बैठक।
- शाम 4:00 बजे: मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News










