Indian Railways Rule: 1 अक्टूबर से टिकट चेकिंग सख्त, Original ID जरूरी, जानें नए नियम
Railways Ticket Checking: 1 अक्टूबर से Central Railway का विशेष अभियान शुरू होगा। Concession, Quota, E-Pass और PTO से यात्रा करने वालों को Original ID और जरूरी दस्तावेज रखने होंगे। जानिए नए नियम क्या कहते हैं?
Delhi Weather: राजधानी में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज, 2008 के बाद सितंबर की सबसे ठंडी सुबह
दिल्ली में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री कम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सितंबर में राष्ट्रीय राजधानी में 2008 के बाद दर्ज किया गया सबसे कम न्यूनतम तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2001 के बाद सितंबर में सबसे कम न्यूनतम तापमान छह सितंबर 2008 को 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि तीसरा सबसे कम न्यूनतम तापमान 19 सितंबर 2024 को 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
आंकड़ों के मुताबिक, 29 और 30 सितंबर 2000 को तापमान इससे भी कम रहा था, जब शहर में न्यूनतम तापमान क्रमशः 20.6 और 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि, वर्ष 2001 के बाद की तुलना में इन आंकड़ों को शामिल नहीं किया गया है। शहर के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में भी रविवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
अन्य मौसम केंद्रों में पालम में न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम है। वहीं, लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है। रिज में न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री कम है, जबकि आया नगर में यह 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है।
आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है और आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम केंद्रों पर सुबह साढ़े आठ बजे तक दर्ज बारिश के आंकड़ों के अनुसार, पालम में एक मिलीमीटर, रिज में 0.2 मिलीमीटर और आया नगर में 0.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, सफदरजंग और लोधी रोड में नाममात्र की बारिश दर्ज की गई।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, मंगलवार सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 62 रहा, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा , 51 से 100 को संतोषजनक , 101 से 200 को मध्यम , 201 से 300 को खराब , 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
prabhasakshi







