कितनी तारीख को खेला जाएगा टीम इंडिया का अगला मैच, सुबह या शाम में नहीं बल्कि इतने बजे से शुरू होगा मुकाबला
IND vs WI 2nd ODI : भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की मेजबानी कर रही है. इस सीरीज के पहले मैच को जीतकर शुभमन गिल की भारतीय क्रिकेट टीम सीरीज में 1-0 से आगे हो चुकी है. अब टीम इंडिया अपना अगला मैच वेस्टइंडीज के साथ कब खेलेगी. इंडियन क्रिकेट टीम के फैंस को फिर से विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को खेलते हुए देखने का मौका फिर से कब मिलेगा. तो आइए जानते हैं कि, भारत और वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे मुकाबला कितनी तारीख को खेला जाएगा और इस मैच की शुरुआत कितने बजे से होगी.
टीम इंडिया को पहला वनडे मैच जीताने में विराट कोहली, शुभमन गिल और कुलदीप यादव की अहम भूमिका रही थी. इस मुकाबले में इंडिया क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को 295 रनों पर रोक दिया था. भारत कने जीत के लिए मिले 296 रनों के लक्ष्य को 8 विकेट बाकी रहते हुए हासिल कर लिया था. इसमें विराट कोहली ने नाबाद 139 और शुभमन गिल ने 110 रनों की पारी खेली थी. अब दूसरे वनडे में इस सभी से उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद होगी. दूसरा वनडे मैच असम में होने वाला है, जिसके लिए टीम इंडिया वहां पहुचं चुकी है.
— BCCI (@BCCI) September 28, 2026
भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे मैच कितनी तारीख को होगा
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच बुधवार को खेला जाने वाला है. यानी भारत और वेस्टइंडीज के बीच ये मैच 30 सितंबर यानी बुधवार को खेला जाएगा. अब से यानी आज से सिर्फ एक दिन बाद भारतीय क्रिकेट फैंस को वेस्टइंडीज के साथ एक और धमाकेदार घरेलू मैच देखने के लिए मिलने वाला है.
भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाने वाला दूसरा वनडे मैच शाम में या फिर सुबह में शुरू नहीं होने वाला है. बल्कि ये मुकाबला इंडिया में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा. वहीं इस मुकाबले का टॉस 1:30 पर होगा. इस मैच में टॉस के लिए भारत के कप्तान शुभमन गिल और वेस्टइंडीज के कप्तान साई होप मैदान पर आएंगे.
Kohli, Rohit, Ruturaj on the way to Guwahati for the 2nd ODI ???????????? pic.twitter.com/dIRIAavCNx
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 28, 2026
आपको बता दें कि, तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला असम में खेला जाने वाला है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच गुवाहाटी में खेला जाने वाला है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच को जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से अजेय होना चाहेगी.
When admiration turns into sharing the 22 yards together ????
— BCCI (@BCCI) September 28, 2026
Watch the full interview ▶️ https://t.co/4hQ15cAQ42#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/jrVWtrqO30
वेस्टइंडीज और भारत का वनडे स्क्वाड
वेस्टइंडीज : शाई होप (कप्तान और विकेट कीपर), जस्टिन ग्रीव्स, रॉस्टन चेस, जॉन कैंपबेल, गुडाकेश मोती, अलजारी जोसफ, अमीर जंगू (विकेटकीपर), कीसी कार्टी, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जायडेन सील्स, मैथ्यू फोर्ड, ज्वेल एंड्रू (विकेटकीपर), श्मार जोसफ, विटेल ओर्लैंडो.
भारत : शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर ब्रार, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर.
ये भी पढ़ें : जहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे मैच, वहां कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, यहां शतक जड़ चुके हैं रोहित-विराट
दिल्ली-NCR में आसान होगा सफर, मयूर विहार से AIIMS तक नो सिग्नल; गृह मंत्री शाह आज करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्घाटन
Delhi Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए खुशखबरी है. क्योंकि लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज से बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर शुरू होने वाला है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज इस कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे. इसी के साथ नोएडा से एम्स तक का सफर बेहद आसान हो जाएगा. जबकि पूर्वी दिल्ली और दक्षिण दिल्ली के अलावा मध्य दिल्ली में भी आना-जाना बेहद आसान हो जाएगा.
कहां से कहां तक बना है बारापुला फेज-3 कॉरिडोर?
बता दें कि बारापुला फेज-3 कॉरिडोर का निर्माण मयूर विहार फेज-1 से सराय काले खां तक किया गया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज इस नए कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे. करीब 3.5 किलोमीटर लंबे बारापुला फेज-3 कॉरिडोर के खुलने सफर आसान हो जाएगा और वाहन चालकों को आईटीओ, रिंग रोड और डीएनडी के अलावा एक और सिग्नल-फ्री रास्ता मिल जाएगा. इस कॉरिडोर का सीधा लाभ पूर्वी दिल्ली के उन इलाकों को मिल सकता है जहां से बड़ी संख्या में लोग रोजाना दक्षिण दिल्ली की ओर आते और जाते हैं.
#WATCH | Delhi: Union Home Minister Amit Shah to inaugurate the Barapullah Phase-3 elevated corridor and the Mukarba Chowk underpass, while laying foundation stones for two new South Delhi flyovers.
— ANI (@ANI) September 29, 2026
(Preparation visuals from the corridor) pic.twitter.com/1tFxZ1kKwP
गृह मंत्री अमित शाह करेंगे उद्घाटन
आज यानी मंगलवार को बारापुला फेज-3 का उद्घाटन किया जाएगा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे. इस कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहेंगे. इस कॉरिडोर के शुरू होने से मयूर विहार फेज-1, फेज-2 और फेज-3 के अलावा चिल्ला गांव के वाहनों को दक्षिण दिल्ली की ओर जाने के लिए एक सीधा वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा. इसके साथ ही लक्ष्मी नगर, शकरपुर और पटपड़गंज से आने वाले लोगों को भी इस कॉरिडोर के शुरू होने से फायदा होगा.
बारापुला फेज-3 से किन इलाकों को होगा लाभ?
बारापुला फेज-3 कॉरिडोर के शुरू होने से पूर्वी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से आने वाले वाहनों को लाभ होगा. इसके साथ ही नोएडा से एम्स पहुंचना भी आसान हो जाएगा. जबकि दक्षिण दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों को भी मौजूदा मार्गों से अलग एक अतिरिक्त विकल्प मिल जाएगा. इसके अलावा आनंद विहार, कड़कड़डूमा, विवेक विहार, वसुंधरा एन्क्लेव और दल्लूपुरा की ओर से आने वाले वाहनों को भी दक्षिण दिल्ली की तरफ जाने पर नए कॉरिडोर के रूप में वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










