दिल्ली-NCR में आसान होगा सफर, मयूर विहार से AIIMS तक नो सिग्नल; गृह मंत्री शाह आज करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्घाटन
Delhi Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए खुशखबरी है. क्योंकि लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज से बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर शुरू होने वाला है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज इस कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे. इसी के साथ नोएडा से एम्स तक का सफर बेहद आसान हो जाएगा. जबकि पूर्वी दिल्ली और दक्षिण दिल्ली के अलावा मध्य दिल्ली में भी आना-जाना बेहद आसान हो जाएगा.
कहां से कहां तक बना है बारापुला फेज-3 कॉरिडोर?
बता दें कि बारापुला फेज-3 कॉरिडोर का निर्माण मयूर विहार फेज-1 से सराय काले खां तक किया गया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज इस नए कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे. करीब 3.5 किलोमीटर लंबे बारापुला फेज-3 कॉरिडोर के खुलने सफर आसान हो जाएगा और वाहन चालकों को आईटीओ, रिंग रोड और डीएनडी के अलावा एक और सिग्नल-फ्री रास्ता मिल जाएगा. इस कॉरिडोर का सीधा लाभ पूर्वी दिल्ली के उन इलाकों को मिल सकता है जहां से बड़ी संख्या में लोग रोजाना दक्षिण दिल्ली की ओर आते और जाते हैं.
#WATCH | Delhi: Union Home Minister Amit Shah to inaugurate the Barapullah Phase-3 elevated corridor and the Mukarba Chowk underpass, while laying foundation stones for two new South Delhi flyovers.
— ANI (@ANI) September 29, 2026
(Preparation visuals from the corridor) pic.twitter.com/1tFxZ1kKwP
गृह मंत्री अमित शाह करेंगे उद्घाटन
आज यानी मंगलवार को बारापुला फेज-3 का उद्घाटन किया जाएगा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे. इस कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहेंगे. इस कॉरिडोर के शुरू होने से मयूर विहार फेज-1, फेज-2 और फेज-3 के अलावा चिल्ला गांव के वाहनों को दक्षिण दिल्ली की ओर जाने के लिए एक सीधा वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा. इसके साथ ही लक्ष्मी नगर, शकरपुर और पटपड़गंज से आने वाले लोगों को भी इस कॉरिडोर के शुरू होने से फायदा होगा.
बारापुला फेज-3 से किन इलाकों को होगा लाभ?
बारापुला फेज-3 कॉरिडोर के शुरू होने से पूर्वी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से आने वाले वाहनों को लाभ होगा. इसके साथ ही नोएडा से एम्स पहुंचना भी आसान हो जाएगा. जबकि दक्षिण दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों को भी मौजूदा मार्गों से अलग एक अतिरिक्त विकल्प मिल जाएगा. इसके अलावा आनंद विहार, कड़कड़डूमा, विवेक विहार, वसुंधरा एन्क्लेव और दल्लूपुरा की ओर से आने वाले वाहनों को भी दक्षिण दिल्ली की तरफ जाने पर नए कॉरिडोर के रूप में वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा.
ट्रंप का ऐलान: अमेरिका का सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगाएगा भारत का एस्सार ग्रुप
एस्सार ग्रुप अमेरिका में करीब 18 अरब डॉलर यानी लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये का बड़ा निवेश करने जा रहा है। ट्रंप ने कहा कि प्रस्तावित प्लांट में हर साल करीब 1 करोड़ टन स्टील का उत्पादन किया जाएगा। प्लांट में उत्पादन 2030 के आसपास शुरू होने की उम्मीद है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Hindustan






