Responsive Scrollable Menu

तेलंगाना से कंपनी को मिला 279.30 करोड़ रुपये का काम, 3% उछला, 5 साल में 422% का दिया रिटर्न

Power Mech Projects Share Price: कंपनी को तेलंगाना पावर जनरेशन कॉरपोरेशन से 279 करोड़ रुपये का काम मिला है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों की कीमतों में 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई है। 

Continue reading on the app

जुबिन नौटियाल बने पापा, लेकिन कौन हैं सिंगर की पत्नी? न नाम का खुलासा, न चेहरा हुआ रिवील

Jubin Nautiyal Wife: बॉलीवुड के फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल के घर इस साल गणेश चतुर्थी का त्योहार और भी खास रहा. सिंगर पापा बन गए हैं. जुबिन ने खुद इस खुशखबरी को कंफर्म करते हुए बताया कि 14 सितंबर को उनके घर बेटे का जन्म हुआ था. उन्होंने कहा कि मां और बच्चा दोनों घर वापस आ चुके हैं और बिल्कुल ठीक हैं. बेटे के जन्म के बाद जहां फैंस जुबिन को बधाई दे रहे हैं, वहीं अब उनकी पत्नी को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. आखिर जुबिन नौटियाल की पत्नी कौन हैं और सिंगर ने अपनी शादी को इतना प्राइवेट क्यों रखा, चलिए जानते हैं.

अप्रैल में आई थी शादी की खबर

जुबिन नौटियाल के बेटे के जन्म की खबर सामने आने के बाद फैंस की नजर अब जुबिन की पर्सनल लाइफ पर भी आ गई है. जुबिन नौटियाल ने अपनी शादी को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखा है. अप्रैल 2026 में उनकी शादी की खबर सामने आई थी. उस वक्त कई रिपोर्ट्स में बताया गया कि सिंगर ने उत्तराखंड में अपनी बचपन की दोस्त से शादी की है. शादी प्राइवेट हुई थी, जिसमें परिवार और कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे. जुबिन ने अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर कोई बड़ा ऐलान नहीं किया था. वहीं, ये भी कंफर्म नहीं हो पाया है कि उन्होंने असल में कब शादी की.

कौन हैं जुबिन नौटियाल की पत्नी?

शादी की खबर सामने आने के बाद उनकी पत्नी के नाम को लेकर भी काफी चर्चा हुई. कई रिपोर्ट्स में सिंगर की पत्नी का नाम रिचा चंदेल बताया गया. हालांकि, ये जुबिन ने खुद ऑफिशियल पर अपनी पत्नी का नाम कंफर्म नहीं किया है. ऐसे में रिचा चंदेल के नाम को बस रिपोर्ट्स के तौर पर ही देखा जा रहा है. वहीं, कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि जुबिन ने  अपनी बचपन की दोस्त से शादी की है.

ये भी पढ़ें- Explainer: 2019 से 2026 तक पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का जलवा, हर बार बदला एक्ट्रेस का अंदाज

आज तक चेहरा नहीं हुआ रिवील

जुबीन की पत्नी का नाम ही नहीं, बल्कि उनका चेहरा भी आज तक रिवील नहीं हुआ है. सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हैं, जिसमें जुबिन एक लड़की के साथ नजर आ रहे हैं, लेकिन उसका चेहरा नहीं दिख रहा है. हालांकि कई रिपोर्ट्स ये दावा करती हैं कि ये तस्वीर जुबीन की सगाई की हैं. वहीं, शादी की बात करे तो  अप्रैल में सामने आई जानकारी में बताया गया था कि दोनों ने उत्तराखंड के त्रियुगीनारायण मंदिर में हुई थीं.

पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखते हैं सिंगर

बता दें, जुबिन नौटियाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी प्राइवेट रहे हैं. उनकी शादी भी किसी बड़े बॉलीवुड सेलिब्रेशन की तरह नहीं हुई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे. इसी वजह से शादी से जुड़ी ज्यादा तस्वीरें और जानकारियां भी सामने नहीं आईं थी. कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया कि जुबिन ने अपनी पत्नी की पहचान को पब्लिक ही नहीं किया था. अब जुबिन कब पत्नी का चेहरा या नाम बताएंगे ये तो आने वाला समय ही बताएगा.

जुबिन नौटियाल के फेमस गाने

 जुबिन नौटियाल की बात करें तो वो बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर्स में से एक हैं. उन्होंने रातां लंबियां, तुझे कितना चाहने लगे हम, काबिल हूं, लो सफर, जिंदगी कुछ तो बता जैसे कई हिट गाने गाए हैं. उनकी आवाज का जादू म्यूजिक लवर्स के सिर चढ़कर बोलता है. इस साल दिसंबर में उनका यूके टूर भी होने वाला है. 

ये भी पढ़ें- Explainer: Drishyam: The Conclusion देखने से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें, वरना छूट जाएगा पूरा कनेक्शन

Continue reading on the app

  Sports

श्री चरणी ने रचा इतिहास, ICC रैंकिंग में बनाया नया रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना की भी टॉप-5 में वापसी

record in icc ranking: चरणी ने ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगन शुट्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. शुट्ट ने नवंबर 2018 में 806 रेटिंग अंक हासिल किए थे. चरणी के खाते में अब उनसे 11 अंक ज्यादा हैं. एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ चरणी ने 13 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे. इस प्रदर्शन ने उन्हें नंबर-1 स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत करने के साथ नया रिकॉर्ड बनाने में मदद की. Tue, 29 Sep 2026 15:43:18 +0530

  Videos
See all

Gold Price Crash: सोने-चांदी के दाम अचानक धड़ाम? | Sharad Kohli | Gold Rate Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T10:03:42+00:00

Republic Summit : सीएम योगी की कार्यशैली पर फिदा हुए मनोज मुंतशिर | Manoj Muntashir | Love jihad #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T10:06:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers