Responsive Scrollable Menu

30 अक्टूबर से 8 राशियों का बदल जाएगा समय और भाग्य, उदित शुक्र देंगे खूब लाभ

30 अक्टूबर से 8 राशियों का बदल जाएगा समय और भाग्य, उदित शुक्र देंगे खूब लाभ

Continue reading on the app

FBI Top-10 Wanted: अमेरिका के टॉप-10 वांटेड लिस्ट में शामिल हुआ गैंगस्टर गोल्डी बराड़, 9 करोड़ का इनाम घोषित

कुख्यात भारतीय गैंगस्टर सतविंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ पर अमेरिका का शिकंजा कसता जा रहा है। अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने गोल्डी बराड़ को अपनी टॉप-10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में आधिकारिक रूप से शामिल कर लिया है।

अमेरिकी एजेंसियों द्वारा उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाले या पुख्ता सुराग देने वाले को 10 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 9 करोड़ रुपये) का भारी-भरकम इनाम देने का ऐलान किया गया है।  

​गंभीर आरोप और अमेरिकी अदालत में मामला 
​गोल्डी बराड़ के खिलाफ लॉस एंजिल्स की एक फेडरल कोर्ट में गंभीर मामलों के तहत केस दर्ज है।  

​अमेरिकी जांच एजेंसियों के अनुसार, उस पर आपराधिक गिरोह बनाकर साजिश रचने, कारोबारियों से रंगदारी व फिरौती वसूलने और ड्रग्स की अवैध तस्करी करने जैसे संगीन आरोप हैं। ​उसकी आपराधिक गतिविधियों की गंभीरता को देखते हुए अमेरिकी कोर्ट ने पिछले साल 1 जुलाई को ही उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया था।  

​एफबीआई की रिकॉर्ड सूची के अनुसार, इस सूची में स्थान पाने वाला वह 543वां भगोड़ा है और फिलहाल वह फरार चल जिसकी तलाश में अमेरिकी एजेंसियां जुटी हुई हैं।  

​'ऑपरेशन हार्डबॉल' और लॉरेंस बिश्नोई सिंडिकेट कनेक्शन 
अमेरिकी खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि गोल्डी बराड़ ही अमेरिका और उत्तरी अमेरिका के क्षेत्रों में लॉरेंस बिश्नोई के आपराधिक नेटवर्क और सिंडिकेट का पूरा कामकाज संभालता है। इस गैंग पर सोची-समझी साजिश के तहत हत्याएं करने, अंधाधुंध गोलीबारी करने और लोगों को डरा-धमकाकर अवैध वसूली करने के गंभीर आरोप हैं।

जुलाई 2026 में चलाए गए 'ऑपरेशन हार्डबॉल' के तहत अमेरिका में एक बड़ा एक्शन लिया गया था, जिसमें भारत से जुड़े तीन बड़े आपराधिक गिरोहों के 37 लोगों के खिलाफ आरोप सार्वजनिक किए गए थे। इनमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे भी शामिल थे।  

​राजनीतिक और धार्मिक नेता की हत्या की साजिश का आरोप 
​एफबीआई द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ पर भारत के पंजाब से ताल्लुक रखने वाले एक प्रमुख राजनीतिक और धार्मिक नेता की हत्या का आदेश देने का भी गंभीर आरोप है। यह वारदात तब रची गई थी जब उक्त नेता कनाडा में निवास कर रहे थे। अभियोग के मुताबिक, 18 जून 2023 को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में एक सिख मंदिर के बाहर इस सुनियोजित घटना को अंजाम दिया गया था।  

पुलिस की संयुक्त छापेमारी और जनता से अपील 
​इस हाई-प्रफाइल मामले की गंभीरता को देखते हुए एफबीआई, कनाडा की पुलिस और लॉस एंजिल्स पुलिस के साथ मिलकर लगातार संयुक्त रूप से छापेमारी कर रही है। अमेरिकी एजेंसी ने आम नागरिकों और भारतीय समुदाय से भी अपील की है कि यदि किसी के पास गोल्डी बराड़ की गतिविधियों या ठिकाने के बारे में कोई भी खबर या सुराग हो, तो तुरंत इसकी जानकारी साझा करें। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी।  

Continue reading on the app

  Sports

Pooja Singh: दिहाड़ी मजदूर की बेटी ने एशियन गेम्स में जीता मेडल, पिता ने कर्ज लेकर बनाया एथलीट

भारतीय महिला हाई जंप एथलीट पूजा सिंह ने एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर कमाल कर दिखाया. कभी इनके पिता को कर्ज लेकर टूर्नामेंट में भेजना पड़ता था आज उनकी बेटी ने इतिहास रच दिया है. Tue, 29 Sep 2026 18:05:53 +0530

  Videos
See all

Shorts| किचन में छिपा था खतरनाक सांप #shorts #snake #latest #viral #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T12:45:08+00:00

CPEC कैसे बन गया Pakistan पर बोझ | China | Balochistan | #asimmunir #Shorts #Aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T12:46:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers