केरल: राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर वीडी सतीशन का राजीव चंद्रशेखर पर पलटवार
केरल: राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर वीडी सतीशन का राजीव चंद्रशेखर पर पलटवार
सेंसेक्स 315 अंक चढ़कर 73896 पर बंद:निफ्टी भी 77 अंक बढ़ा, 23141 पर पहुंचा; ऑटो और रियल्टी शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही
शेयर बाजार में आज यानी 25 सितंबर को बढ़त रही। सेंसेक्स 315 अंक चढ़कर 73,896 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 77 अंक की बढ़त रही, ये 23,141 पर बंद हुआ। ऑटो, बैंकिंग और रियल्टी शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी रही। आज से 4 IPO ओपन हो रहे रनवाल एंटरप्राइजेज, जर्मन ग्रीन स्टील एंड पावर, ओरिएंट केबल्स और एसवेक्टर के IPO आज से ओपन हो गए हैं। रनवाल एंटरप्राइजेज इस IPO के जरिए 499.83 करोड़ रुपए, जर्मन ग्रीन स्टील एंड पावर 303.90 करोड़ रुपए, ओरिएंट केबल्स 552 करोड़ रुपए और एसवेक्टर 420 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। एशियाई बाजारों में मिला जुला कारोबार रहा अमेरिकी बाजार में 24 सितंबर को बढ़त रही थी विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 7,796 करोड़ के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 24 सितंबर को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1248 अंक गिरकर 73,581 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 384 अंक की गिरावट रही थी। ये 23,063 पर बंद हुआ था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama










